लगातार गाली गलौच व जान से मारने की मिल रही है धमकी, पीड़ित ने थाना में कई शिकायत


अनूपपुर/भालूमाड़ा

अनुपपुर जिले के थाना भालूमाड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोटमी में लगातार मिल रहे धमकी से परेशान हरी प्रसाद यादव ने दिनांक 1 फरवरी दिन बुधवार को लिखित शिकायत देकर किया कार्यवाही कीमांग शिकायत पत्र में उल्लेख किया है  की 27 जनवरी को ग्राम सभा में जगदीश यादव कैलाश यादव शिवदयाल यादव पिता कंधई यादव ओमप्रकाश यादव पिता जगदीश यादव जिसमे एक के द्वारा गाली गलौज एव जान से मारने की धमकी दिया गया है हरी प्रसाद यादव का कहना है की पूर्व में गाली गलौज एव मारपीट जान से मारने के प्रयास किया गया था जिसकी लिखित शिकायत 4 दिसम्बर को थाना भालूमाड़ा में किया गया था पर कोई ठोस कार्यवाही न करने से इनके हौसले बुलंद होते जा रहे है और एक ग्राम कोटमी का युवक अशोक यादव पिता मनीराम यादव के द्वारा अपने होंडा साइन मोटर सायकल के पुलिस का नेम प्लेट लगाकर शहर गांव में दहशत का माहौल बनाया हुआ है अपने गाड़ी में पुलिस का नेम प्लेट लगाकर गलत कार्यो को अंजाम देने से पुलिस की बदनामी हो रही है यह की 28 जनवरी 2023 को गाली गलौच करके धमकी दिया गया है जिसके बाद पीड़ित ने थाना भालूमाड़ा में लिखित शिकायत किया है।

 ट्रेन से उतरते समय कटने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत


अनूपपुर

01 फरवरी 2023 छुलहा रेलवे स्टेशन मे विगत रात ट्रेन से अचानक उतरने के कारण 40 वर्षीय व्यक्ति की कई हिस्सों में कटने के कारण स्थल पर ही मौत हो गई घटना की सूचना पर जीआरपी पुलिस अनूपपुर द्वारा कार्यवाही की गई है ।

इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार रेलवे स्टेशन अनूपपुर स्टेशन मास्टर द्वारा जीआरपी चौकी अनूपपुर को इस आशय की सूचना दिया गया कि 1 फरवरी की रात 12:30 बजे मालगाड़ी के चालक ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति अनूपपुर-जैतहरी रेलखंड के मध्य छुलहा स्टेशन के पास मृत स्थिति में रेल लाइन के बीच व आसपास मृत स्थिति में पड़ा हुआ है जिस पर मौके में पहुंची जीआरपी क्योंकि अनूपपुर के सहा, उपनिरीक्षक पी,डी,पयासी,प्रधान आरक्षक अमोल सिंह पुलिस दल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर कार्यवाही प्रारंभ की इस दौरान मृतक की पहचान अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना अंतर्गत वेंकटनगर निवासी सचिन उपाध्याय पिता शंकर उपाध्याय उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई, मृतक भोपाल में एक शादी समारोह में सम्मिलित होने बाद भोपाल- बिलासपुर ट्रेन से वापस वेंकटनगर अपने घर जा रहा था तभी अचानक छुलहा स्टेशन में गाड़ी चलने बाद अचानक उतरा जिससे वह ट्रेन के नीचे आ गया कमर से नीचे दो हिस्सों में बुरी तरह कटने से मौत हो गई मृतक के परिजनों के समक्ष पुलिस द्वारा पंचनामा कर जिला चिकित्सालय मे ड्यूटी डॉक्टर से मृतक के शव का पीएम करा कर शव के अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप पर जांच प्रारंभ की गई है।

सिविल न्यायालय की स्थापना की मांग पर वकीलों का काम बंद कर कलमबंद हड़ताल जारी


अनूपपुर/जैतहरी


अधिवक्ता संघ जैतहरी द्वारा बहु प्रतीक्षित मांग जैतहरी में सिविल न्यायालय की स्थापना हेतु सुव्यवस्थित कोर्ट रूम कराए जाने की मांग को लेकर अधिवक्ता संघ जैतहरी द्वारा 27 जनवरी 2023 दिन शुक्रवार से न्यायालीन कार्यो से विरत रहकर कलम बंद हड़ताल  की आगाज कर दिया गया था जिस्क्स आज पांचवे दिन भी हड़ताल जारी रहा ,

उक्त सम्बन्ध में अधिवक्ता संघ जैतहरी के अध्यक्ष गणेश सिंह राठौर द्वारा जानकारी देते हुए बताया की जैतहरी तहसील कार्यालय में सिविल कोर्ट की स्थापना हेतु माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर  के पत्र क्रमांक ए/451/2020 दिनांक

22 फरवरी 2020 के निर्देशानुसार माननीय प्रधान जिला एवं जिला सत्र  न्यायाधीश महोदय अनूपपुर के पत्र क्रमांक  54/02 जून 2020 दिनांक 03 मार्च 2020 को जिला कलेक्टर अनूपपुर को पत्र जारी कर  सुव्यवस्थित न्यायालीन कक्ष उपलब्ध कराए जाने हेतु लेख किया गया किंतु इतने लंबे अवधि में भी अनूपपुर कलेक्टर द्वारा व्माँगानुसार कक्ष उपलब्ध नही कराया  जा सका उस सम्बन्ध में अधिवक्ता संघ जैतहरी द्वारा 22  दिसम्बर 2022 को कलेक्टर अनूपपुर को ज्ञापन सौपकर 27 जनवरी 2023 तक सुव्यवस्थित कोर्ट रूम उपलब्ध न कराए जाने पर अनिश्चित कालीन  कलम बंद हड़ताल किये जाने का उल्लेख किया गया था लेकिन उक्त मांग पर जिला प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नही दिया गया इडलिये बाध्य होकर अधिवक्ता संघ जैतहरी दिनांक 27 जनवरी 2023  दिन शुक्रवार सेन्यायालय कार्य से विरह रहकर अनिश्चित कालीन कलम बंद हड़ताल जशुरू कर दिया गया था जिसका आज 31 जनवरी 2023 दिन मंगलवार को पांचवा दिन है अधिवक्ता संघ जैतहरी का कहना है जब तक सुव्यवस्थित कोर्ट रूम जिला प्रशासन द्वारा न्याय विभाग को उपलब्ध नही करा दिया जाता तब तक अधिवक्ताओ द्वारा कलम बंद हड़ताल जारी रहेगा।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget