सिविल न्यायालय की स्थापना की मांग पर वकीलों का काम बंद कर कलमबंद हड़ताल जारी

सिविल न्यायालय की स्थापना की मांग पर वकीलों का काम बंद कर कलमबंद हड़ताल जारी


अनूपपुर/जैतहरी


अधिवक्ता संघ जैतहरी द्वारा बहु प्रतीक्षित मांग जैतहरी में सिविल न्यायालय की स्थापना हेतु सुव्यवस्थित कोर्ट रूम कराए जाने की मांग को लेकर अधिवक्ता संघ जैतहरी द्वारा 27 जनवरी 2023 दिन शुक्रवार से न्यायालीन कार्यो से विरत रहकर कलम बंद हड़ताल  की आगाज कर दिया गया था जिस्क्स आज पांचवे दिन भी हड़ताल जारी रहा ,

उक्त सम्बन्ध में अधिवक्ता संघ जैतहरी के अध्यक्ष गणेश सिंह राठौर द्वारा जानकारी देते हुए बताया की जैतहरी तहसील कार्यालय में सिविल कोर्ट की स्थापना हेतु माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर  के पत्र क्रमांक ए/451/2020 दिनांक

22 फरवरी 2020 के निर्देशानुसार माननीय प्रधान जिला एवं जिला सत्र  न्यायाधीश महोदय अनूपपुर के पत्र क्रमांक  54/02 जून 2020 दिनांक 03 मार्च 2020 को जिला कलेक्टर अनूपपुर को पत्र जारी कर  सुव्यवस्थित न्यायालीन कक्ष उपलब्ध कराए जाने हेतु लेख किया गया किंतु इतने लंबे अवधि में भी अनूपपुर कलेक्टर द्वारा व्माँगानुसार कक्ष उपलब्ध नही कराया  जा सका उस सम्बन्ध में अधिवक्ता संघ जैतहरी द्वारा 22  दिसम्बर 2022 को कलेक्टर अनूपपुर को ज्ञापन सौपकर 27 जनवरी 2023 तक सुव्यवस्थित कोर्ट रूम उपलब्ध न कराए जाने पर अनिश्चित कालीन  कलम बंद हड़ताल किये जाने का उल्लेख किया गया था लेकिन उक्त मांग पर जिला प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नही दिया गया इडलिये बाध्य होकर अधिवक्ता संघ जैतहरी दिनांक 27 जनवरी 2023  दिन शुक्रवार सेन्यायालय कार्य से विरह रहकर अनिश्चित कालीन कलम बंद हड़ताल जशुरू कर दिया गया था जिसका आज 31 जनवरी 2023 दिन मंगलवार को पांचवा दिन है अधिवक्ता संघ जैतहरी का कहना है जब तक सुव्यवस्थित कोर्ट रूम जिला प्रशासन द्वारा न्याय विभाग को उपलब्ध नही करा दिया जाता तब तक अधिवक्ताओ द्वारा कलम बंद हड़ताल जारी रहेगा।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget