अवरुद्ध विकास पर भाजपा, कांग्रेस दोनो जिम्मेदार बसपा ने बाइक रैली निकाल किया प्रदर्शन


विधानसभा क्षेत्र में अवरुद्ध हुए विकास कार्यों की भाजपा, काँग्रेस बराबर की जिम्मेदार : खुर्सीद अहमद

अनूपपुर/कोतमा

कोतमा विधानसभा अंतर्गत विगत वर्षों से कांग्रेस और भजपा के शासन काल में अवरुद्ध हुए विकास कार्यों को लेकर मंगलवार को बिजुरी से विकास को दर्शाती हुई बाइक रैली निकालकर कोतमा तक बहुजन समाजवादी पार्टी के जिला प्रभारी खुर्शीद अहमद के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष रमेश कुमार केशकर के अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के द्वारा संयुक्त रूप से किए गए भ्रष्टाचार कोतमा विधानसभा में रुके हुए विकास के कार्य और कोतमा क्षेत्र अंतर्गत विकास शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधित मुद्दे को एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा है। गौरतलब है कि कोतमा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बहुजन समाज पार्टी तीसरा बड़ा दल है जिसकी जिले में खुर्शीद अहमद करते हैं गुजरी से चलकर कोतमा तक गई बाइक रैली में सैकड़ों बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे जिनके द्वारा एसडीएम परिसर में जाकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार और रोके गए विकास को लेकर नारेबाजी करते हुए दोनों ही पार्टी को घेरने का कार्य किया है। बाइक रैली निकालने के बाद एसडीएम को सौंपा ज्ञापन में 16 बिंदुओं पर बहुजन समाज पार्टी ने प्रशासन से मांग रखते हुए जल्द से जल्द मांगे पूर्ण करने की बात कही है। वही संकेतिक रूप से रैली निकालकर भविष्य में कोतमा विधानसभा के विकास कार्यों को तेज गति से करने के लिए एसडीएम को चेतावनी भी दी है। 

*ज्ञापन के 16 मुख्य बिंदु में छिपा कोतमा का विकास*

आमाडांड ओपन कास्ट खुली खदान परियोजना अंतर्गत विस्थापन किए गए किसानों को विस्थापित जमीन के बदले नौकरी देने की पहली मांग, आमाडांड में उप तहसील तथा थाना खोले जाने की मांग, डिग्री महाविद्यालय को बस उपलब्ध कराए जाने के साथ साथ बिजली नगर में गरीबी रेखा कार्ड बनवाने के लिए सर्वे कराकर जल्द से जल्द हितग्राहियों को लाभ पहुंचाए जाने, बिजुरी की एकमात्र अस्पताल का उन्नयन कराकर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने की मांग, रेत माफियाओं के खिलाफ प्रशासन को अभियान चलाए जाने की मांग तथा रेत के दर्द कम करने की मांग, के साथ-साथ कोतमा नगर में इंजीनियरिंग महाविद्यालय खुलवाए जाने की मांग लिखित में देते हुए एसडीएम से की है। भोजन समाज पार्टी के नेतृत्व करता खुर्शीद अहमद ने कहा कि कोतमा के विकास को कांग्रेस और भाजपा दोनों ने मिलकर शिथिल कर दिया है ना तो कोतमा में उच्च शिक्षा की कोई व्यवस्था है और ना ही उच्च स्वास्थ संबंधित कोई व्यवस्थाएं हैं अगर जल्द ही शिक्षा स्वास्थ्य और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर दोनों पार्टी द्वारा किसी प्रकार नहीं किया जाता तो बहुजन समाज पार्टी उग्र आंदोलन करेगी।

भारतीय गणतंत्र की सफलता व निराला जी के योगदान पर चर्चा कर प्रलेस की बैठक सम्पन्न


 

अनूपपुर

प्रगतिशील लेखक संघ इकाई अनूपपुर की जनवरी मास की बैठक , प्रलेस अनूपपुर के अध्यक्ष मण्डल की सदस्य मीना सिंह व अनिल सिंह के निवास पर आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में निराला जी का साहित्य में योगदान तथा भारतीय गणतंत्र की सफलता पर परिचर्चा में सभी सदस्यों ने अपने विचार प्रस्तुत किए । इस कार्यक्रम में प्रलेस अनूपपुर के संरक्षक व  सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार पवन छिब्बर, शिक्षाविद व पूर्व सहायक आयुक्त डी एस राव, गिरीश पटेल अध्यक्ष प्रलेस, सुधा शर्मा एडवोकेट उपाध्यक्ष प्रलेस, बालगंगाधर सेंगर उपाध्यक्ष प्रलेस, रामनारायण पाण्डेय सचिव प्रलेस, आनंद पाण्डेय सदस्य अध्यक्ष मण्डल, भूपेश शर्मा पदाधिकारी राष्ट्रीय युवा संगठन , एडवोकेट संतोष सोनी सदस्य अध्यक्ष मण्डल तथा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पल्लविका ने शिरकत की ।इस कार्यक्रम में शिरकत करने वाले अनिल सिंह व मीना सिंह भी थे जिनके निवास पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था ।सभी ने निराला और भारतीय गणतंत्र पर अपने अपने विचार व्यक्त किए । प्रगतिशील आंदोलन को कैसे जन-जन तक पहुँचाया जाय इस विषय पर भी चर्चा हुई तथा इसकी वृहत चर्चा आगामी बैठक में की जाएगी । आगामी बैठक पवन छिब्बर जी के निवास पर की जाएगी ,ऐसी संभावना व्यक्त की गई । रात्रि भोज में सुस्वादु व्यंजनों के रसास्वादन के पश्चात् यह बैठक समाप्त घोषित की गई ।

ABVP का हुआ ऐतिहासिक छात्र सम्मेलन जिले भर के 3 हजार 8 सौ विद्यार्थियों का हुआ संगम


शहड़ोल

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला शहडोल  के द्वारा जिला छात्र सम्मेलन छात्रशक्ति संगम  का  हुआ सफल आयोजन विद्यार्थी परिषद जिला शहडोल के द्वारा आयोजित किया जिसमें उद्घाटन सत्र सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया जिसमें प्रमुख रूप से प्रांत अध्यक्ष डॉ संदीप खरे ,प्रांत संगठन मंत्री विपिन गुप्ता , स्वागत समिति अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता ,जिला प्रमुख कृष्णम चतुर्वेदी , जिला संयोजक सौरभ द्विवेदी , विभाग छात्रा प्रमुख आस्था तिवारी , नगर मंत्री शिवम वर्मा उपस्थित रहें. प्रांत संगठन मंत्री विपिन गुप्ता ने विद्यार्थी परिषद के द्वारा किए गए छात्रहित व राष्ट्रहित के कार्यों के बारे में संबोधित किया गया, छात्र सम्मेलन के उद्देश्य की भूमिका जिला संयोजक सौरभ द्विवेदी द्वारा रखा गया , उसके पश्चात विशाल शोभा यात्रा के माध्यम से शहडोल नगर के प्रमुख चौक चौराहे से होते हुए शहडोल की हृदय स्थली गांधी चौक में समाप्त हुआ नगर के सभी गणमान्य नागरिकों ने जगह - जगह स्वागत किया . छात्र सम्मेलन "छात्र शक्ति संगम" के अंत में गांधी चौक में छात्र नेताओं के द्वारा राष्ट्रीय परिदृश्य में चल रहे समसामयिक विषयों पर छात्र समुदाय को संबोधित किया गया जिसमें प्रमुख रूप से विभाग संयोजक रविराज साहू , प्रांत कार्यकारणी  सदस्य व विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष मनीष तिवारी , प्रांत कार्यकारणी सदस्य सुबोधिनी शुक्ला , भाग संयोजक नवनीत शर्मा रहें मंच संचालन कार्यालय मंत्री अनुज तिवारी ने किया ,इस छात्र सम्मेलन में शहडोल जिले में शैक्षणिक परिवेश व परिदृश्य में प्रस्तावित किया गया व स्वीकृत किया गया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget