भारतीय गणतंत्र की सफलता व निराला जी के योगदान पर चर्चा कर प्रलेस की बैठक सम्पन्न

भारतीय गणतंत्र की सफलता व निराला जी के योगदान पर चर्चा कर प्रलेस की बैठक सम्पन्न


 

अनूपपुर

प्रगतिशील लेखक संघ इकाई अनूपपुर की जनवरी मास की बैठक , प्रलेस अनूपपुर के अध्यक्ष मण्डल की सदस्य मीना सिंह व अनिल सिंह के निवास पर आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में निराला जी का साहित्य में योगदान तथा भारतीय गणतंत्र की सफलता पर परिचर्चा में सभी सदस्यों ने अपने विचार प्रस्तुत किए । इस कार्यक्रम में प्रलेस अनूपपुर के संरक्षक व  सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार पवन छिब्बर, शिक्षाविद व पूर्व सहायक आयुक्त डी एस राव, गिरीश पटेल अध्यक्ष प्रलेस, सुधा शर्मा एडवोकेट उपाध्यक्ष प्रलेस, बालगंगाधर सेंगर उपाध्यक्ष प्रलेस, रामनारायण पाण्डेय सचिव प्रलेस, आनंद पाण्डेय सदस्य अध्यक्ष मण्डल, भूपेश शर्मा पदाधिकारी राष्ट्रीय युवा संगठन , एडवोकेट संतोष सोनी सदस्य अध्यक्ष मण्डल तथा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पल्लविका ने शिरकत की ।इस कार्यक्रम में शिरकत करने वाले अनिल सिंह व मीना सिंह भी थे जिनके निवास पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था ।सभी ने निराला और भारतीय गणतंत्र पर अपने अपने विचार व्यक्त किए । प्रगतिशील आंदोलन को कैसे जन-जन तक पहुँचाया जाय इस विषय पर भी चर्चा हुई तथा इसकी वृहत चर्चा आगामी बैठक में की जाएगी । आगामी बैठक पवन छिब्बर जी के निवास पर की जाएगी ,ऐसी संभावना व्यक्त की गई । रात्रि भोज में सुस्वादु व्यंजनों के रसास्वादन के पश्चात् यह बैठक समाप्त घोषित की गई ।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget