धार्मिक ग्रंथों को जलाने वाले के खिलाफ हो कार्यवाही, प्रधानमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन


अनूपपुर

भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी अनूपपुर द्वारा कलेक्टर अनूपपुर को आज दिनांक 31 जनवरी 2023 को ज्ञापन दिया गया जिला प्रवक्ता अमित कुमार यादव ने बताया कि ज्ञापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत सरकार नई दिल्ली के नाम कलेक्टर अनूपपुर को ज्ञापन सौपकर रामचरितमानस की प्रतियां जलाकर सनातन धर्म का अपमान करने वाले एवं देश को जाति धर्म के नाम पर बांटने की साजिश करने वाले समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा अभद्र टिप्पणी की गई एवं राम चरित मानस को फाड़ा व जलाया गया समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर सख्त से सख्त कार्यवाही कि मांग की गई है। ज्ञापन देने में भगवती मानव कल्याण संगठन भारतीय शक्ति चेतना पार्टी अनूपपुर के के जिलाध्यक्ष एवं समस्त कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बच्चो के साथ खेल-खेल में किशोरी ने लगाई फांसी, डॉक्टर ने किया मृत घोषित


अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना अंतर्गत 7 वर्षीय प्रज्ञा साहू पिता प्रिंस साहू निवासी श्रमिक नगर पकरिया सोमवार की सुबह-सुबह लगभग 10 बजकर 30 मिनट पर घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी इसी दौरान रस्सी से गले में फांसी लगा लेने की जानकारी परिजनों को लगी परिजनों ने आनन-फानन में तत्काल इलाज हेतु समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा लेकर आए जहां पर डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया तहरीर पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा वही मामले की जांच पर पुलिस जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घर के बाहर 7 वर्षीय किशोरी अपनी सहेलियों के साथ खेल रही थी इसी दौरान रस्सी लेकर कैसे फांसी लगाई जाती है उसी दौरान फांसी का फंदा गले पर अटक गया, साथ में खेल रहे बच्चों ने तत्काल ही इसकी जानकारी किशोरी के परिजनों को दी परिजनों ने इलाज हेतु अस्पताल लाया तब तक किशोरी की मौत हो चुकी थी हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

रामायण की प्रतियां जलाने के विरोध में भगवती मानव कल्याण व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी कलेक्टर को सौपेगी ज्ञापन


अनूपपुर

भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी जिला अनूपपुर के द्वारा दिनांक 31 जनवरी 2023 दिन मंगलवार को समय 12  बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय अनूपपुर में कलेक्टर को रामचरित मानस की प्रतियां जलाने वालों के विरोध में सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी जिला अनूपपुर ने संगठन के सदस्यों से समय पर अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने की अपील की है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget