बच्चो के साथ खेल-खेल में किशोरी ने लगाई फांसी, डॉक्टर ने किया मृत घोषित
अनूपपुर/कोतमा
अनूपपुर जिले के कोतमा थाना अंतर्गत 7 वर्षीय प्रज्ञा साहू पिता प्रिंस साहू निवासी श्रमिक नगर पकरिया सोमवार की सुबह-सुबह लगभग 10 बजकर 30 मिनट पर घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी इसी दौरान रस्सी से गले में फांसी लगा लेने की जानकारी परिजनों को लगी परिजनों ने आनन-फानन में तत्काल इलाज हेतु समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा लेकर आए जहां पर डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया तहरीर पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा वही मामले की जांच पर पुलिस जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घर के बाहर 7 वर्षीय किशोरी अपनी सहेलियों के साथ खेल रही थी इसी दौरान रस्सी लेकर कैसे फांसी लगाई जाती है उसी दौरान फांसी का फंदा गले पर अटक गया, साथ में खेल रहे बच्चों ने तत्काल ही इसकी जानकारी किशोरी के परिजनों को दी परिजनों ने इलाज हेतु अस्पताल लाया तब तक किशोरी की मौत हो चुकी थी हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
