अज्ञात कारणों से विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी


अनूपपुर/भालूमाड़ा

अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना अंतर्गत ग्राम छोहरी में 26 वर्षीय विवाहिता पार्वती यादव ने अज्ञात कारणों घर के बाहर लगे पेड़ पर से फांसी लगा ली है परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची भालूमाड़ा पुलिस ने शव क पंचनामा तैयार करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु चिकित्सालय भेजा है, भालूमाड़ा पुलिस मामले की जांच पर जुटी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नवविवाहिता शाम को शौच के लिए घर से बाहर निकली थी वहीं उसके बाद वापस लौटकर नहीं आई उसके पति के द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी जब वह नहीं मिली इसकी शिकायत लेकर नवविवाहिता का थाने पहुंचा था जैसे ही थाने में शिकायत लिखी जा रही थी वैसे ही नवविवाहिता के पति को यह जानकारी मिली कि वह गांव के ही एक पेड़ में फांसी लगाकर उसकी पत्नी आत्महत्या कर ली है जहां मौके पर पुलिस मौके पर पहुंची घटनास्थल पर शव का पंचनामा तैयार करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु चिकित्सालय भेजा है थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात इस सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी, आस-पड़ोस तथा रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है।

नाम बदलकर फर्जी रूप से करता रहा नौकरी, पुत्र ने माता पिता के खिलाफ दर्ज कराया मामला


अनूपपुर/बिजुरी

अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना पहुँच बेटे ने अपने ही माता-पिता के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। पिता दूसरे के नाम पर कॉलरी में नौकरी कर रहे थे, सेवानिवृत्ति के पश्चात उनकी मृत्यु हो गई। जिसके बाद मां ने भी बैंक के दस्तावेजों में हेर-फेर करते हुए पिता के रुपयों का आहरण कर लिया। बेटे की शिकायत पर धारा 419, 420, 120 बी के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

खिलावन देवांगन पिता नरसिंह देवांगन ने लिखित शिकायत की है कि उसके पिता ददई राम नामक व्यक्ति के नाम पर कॉलरी में नौकरी कर रहे थे, नौकरी में कक्षा 3 की मार्कशीट में उनका नाम नरसिंह देवांगन दर्ज था, किंतु बाद में कक्षा चार की मार्कशीट में यह नाम बदलकर ददई राम कर दिया गया था, दूसरे के नाम पर नौकरी पूरी करने के पश्चात वह सेवानिवृत्त भी हो गए थे और इसके बाद उनकी मृत्यु हो गई। पिता को प्राप्त फंड और ग्रेच्युटी की राशि को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था। तब मामला उजागर हुआ। पिता की मृत्यु के पश्चात मां अहिल्याबाई ने भी धोखाधड़ी करते हुए अहिल्याबाई पति ददई राम के नाम से एक दूसरा खाता खुलवा कर पिता के स्वत्व का भुगतान इस बैंक खाते में करवा लिया। लगभग 60 लाख रुपए का लेन-देन भी इस बैंक खाते से किया गया। 

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बैंक पासबुक की छाया प्रति, पिता के सर्विस रिकॉर्ड की छाया प्रति के साथ ही अपने मूल ग्राम से अपने वंश वृक्ष की छाया प्रति भी उपलब्ध कराई है। ददई राम नामक व्यक्ति भी थाने पहुंचा, जो छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में निवास करता है। पुलिस को अपने बयान दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर लिया है अभी तक महिला की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।




राष्ट्रीय युवा संगठन ने गांधी को दी श्रद्धांजलि, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत, गांधी जी देश की आत्मा का आधार- गिरीश


अनूपपुर 

गांधी जी इस देश की आत्मा में शामिल हैं और दुनिया भर में भारत देश को गांधी का देश कहा जाता है भारत की कल्पना भी गांधी के बगैर संभव नहीं है गांधी वो महान आत्मा थे जिन्होंने अपने विचार,कार्य एवम जीवन से दुनिया को संदेश दिया उक्त विचार गांधी शहादत दिवस पर आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना कार्यक्रम में शामिल वरिष्ठ कवि,साहित्यकार गिरीश पटेल ने व्यक्त किए।गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता व बाल कल्याण समिति सदस्य ललित दुबे ने गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज समाज में अहिंसा,कट्टरता बढ़ रही है तो गांधी के आदर्श,विचार हमें ताकत देते हैं कि हम ऐसा समाज निर्माण करें जो अंतिम आदमी का हत करें वरिष्ठ कवि साहित्यकार तथा कलाकार चिब्बर जी ने गांधी जी की आवाज में गांधी के विचार रखे।पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पाल्लविका पटेल ने कहा कि गांधी आज की सबसे बड़ी जरूरत है समाज में व्याप्त असमानता को गांधी के जंतर से ही किया जा सकता है।राष्ट्रीय युवा संगठन के प्रदेश संयोजक शिवकांत त्रिपाठी ने संगठन के गीतों की प्रस्तुति दी। गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता वा राष्ट्रीय युवा संगठन के वरिष्ठ साथी भूपेश शर्मा ने गांधी जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज समाज को गांधी की सबसे ज्यादा जरूरत है और युवाओं को गांधी से जोड़ने की कार्ययोजना तैयार कर हम काम करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित जन द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना की गई।इससे पहले सभी साथियों ने गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा संगठन के साथी उपस्थित रहे।

*महात्मा गांधी की मनाई पुण्यतिथि व की गई हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत*

अनूपपुर जिले के कोतमा में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर महिला कांग्रेस द्वारा अनूपपुर ज़िले के कोतमा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चटहाटोला, देवगवां में एक मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया और नव नियुक्त महिला कांग्रेस की ब्लाक आध्यक्षों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया तथा कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत भी की गई। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस ममता सिंह एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी संगठन मंत्री मनोज मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार शुक्ला, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान, एवं एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रफी अहमद मुख्य रूप से उपस्थित रहें। कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ममता सिंह द्वारा महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर श्रद्धांजली दी गई। तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ठ अतिथियों ने भी एक-एक कर महात्मा गांधी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों में महात्मा गांधी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए और हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की जानकारी देते हुए अपने अपने विचार व्यक्त किये। इसके उपरांत ज़िला महिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर द्वारा बनाई गई नव नियुक्त महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों को उपस्थित अतिथियों द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान कर नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। उक्त कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित समस्त काग्रेंसजन ने महात्मा गांधी के तैल चित्र को व कांग्रेस के समस्त सहयोगी संगठन महिला कांग्रेस, इंटक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एन एस यू आई, सेवादल के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के संयुक्त बैनर को हाथों में पकड़कर नारा लगाते हुए पैदल मार्च निकालकर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का संचालन व आभार व्यक्त कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राजकुमार शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाएं व ग्रामीण कांग्रेसजन उपस्थित रहें।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget