राष्ट्रीय युवा संगठन ने गांधी को दी श्रद्धांजलि, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत, गांधी जी देश की आत्मा का आधार- गिरीश
अनूपपुर
गांधी जी इस देश की आत्मा में शामिल हैं और दुनिया भर में भारत देश को गांधी का देश कहा जाता है भारत की कल्पना भी गांधी के बगैर संभव नहीं है गांधी वो महान आत्मा थे जिन्होंने अपने विचार,कार्य एवम जीवन से दुनिया को संदेश दिया उक्त विचार गांधी शहादत दिवस पर आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना कार्यक्रम में शामिल वरिष्ठ कवि,साहित्यकार गिरीश पटेल ने व्यक्त किए।गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता व बाल कल्याण समिति सदस्य ललित दुबे ने गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज समाज में अहिंसा,कट्टरता बढ़ रही है तो गांधी के आदर्श,विचार हमें ताकत देते हैं कि हम ऐसा समाज निर्माण करें जो अंतिम आदमी का हत करें वरिष्ठ कवि साहित्यकार तथा कलाकार चिब्बर जी ने गांधी जी की आवाज में गांधी के विचार रखे।पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पाल्लविका पटेल ने कहा कि गांधी आज की सबसे बड़ी जरूरत है समाज में व्याप्त असमानता को गांधी के जंतर से ही किया जा सकता है।राष्ट्रीय युवा संगठन के प्रदेश संयोजक शिवकांत त्रिपाठी ने संगठन के गीतों की प्रस्तुति दी। गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता वा राष्ट्रीय युवा संगठन के वरिष्ठ साथी भूपेश शर्मा ने गांधी जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज समाज को गांधी की सबसे ज्यादा जरूरत है और युवाओं को गांधी से जोड़ने की कार्ययोजना तैयार कर हम काम करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित जन द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना की गई।इससे पहले सभी साथियों ने गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा संगठन के साथी उपस्थित रहे।
*महात्मा गांधी की मनाई पुण्यतिथि व की गई हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत*
अनूपपुर जिले के कोतमा में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर महिला कांग्रेस द्वारा अनूपपुर ज़िले के कोतमा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चटहाटोला, देवगवां में एक मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया और नव नियुक्त महिला कांग्रेस की ब्लाक आध्यक्षों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया तथा कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत भी की गई। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस ममता सिंह एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी संगठन मंत्री मनोज मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार शुक्ला, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान, एवं एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रफी अहमद मुख्य रूप से उपस्थित रहें। कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ममता सिंह द्वारा महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर श्रद्धांजली दी गई। तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ठ अतिथियों ने भी एक-एक कर महात्मा गांधी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों में महात्मा गांधी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए और हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की जानकारी देते हुए अपने अपने विचार व्यक्त किये। इसके उपरांत ज़िला महिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर द्वारा बनाई गई नव नियुक्त महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों को उपस्थित अतिथियों द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान कर नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। उक्त कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित समस्त काग्रेंसजन ने महात्मा गांधी के तैल चित्र को व कांग्रेस के समस्त सहयोगी संगठन महिला कांग्रेस, इंटक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एन एस यू आई, सेवादल के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के संयुक्त बैनर को हाथों में पकड़कर नारा लगाते हुए पैदल मार्च निकालकर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का संचालन व आभार व्यक्त कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राजकुमार शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाएं व ग्रामीण कांग्रेसजन उपस्थित रहें।
