अपर कलेक्टर, सीएमएचओ सहित 4 अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित 


अनूपपुर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमरकंटक में आयोजित संभाग स्तरीय मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एस.सी. राय, जनपद पंचायत अनूपपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऊषा किरण गुप्ता, नगरपालिका कोतमा के मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रदीप झारिया को उत्कृष्टता पुरूस्कार से सम्मानित किया।

अनियंत्रित होकर यूकेलिप्टस से भरा ट्रक पलटा, गैस कटर से काटकर चालक को निकाला बाहर


अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना अंतर्गत ग्राम पिपरिया में रविवार की दरमियानी रात यूकेलिप्टस से भरा ट्रक क्रमांक MP 18 8137 अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया जिसकी सूचना पर पहुंची कोतमा पुलिस ने तत्काल ही वाहन चालक उपेंद्र सिंह को निकालने के लिए जुट गई ! थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन पलटने से चालक बिल्कुल वाहन के अंदर फस गया था जिसे गैस कटर से काटकर बाहर निकाला गया एवं उपचार हेतु तत्काल ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया हालांकि अब चालक की हालत बेहतर बताई जा रही है वहीं पुलिस मामले की जांच पर जुटी हुई है।

नवागत कलेक्टर आशीष वशिष्ट ने कलेक्ट्रेट पहुँच पदभार ग्रहण किया


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के नवागत कलेक्टर आशीष वषिष्ठ ने सोमवार को जिले के कलेक्टर का पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद नवागत कलेक्टर ने प्रशासनिक अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। वर्ष 2014 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आशीष वशिष्‍ठ इसके पूर्व नगरपालिक निगम जबलपुर के आयुक्त रहे हैं। उन्होंने शहडोल संभाग अंतर्गत उमरिया जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद के दायित्व का भी निर्वहन किया है। नर्मदा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अनूपपुर जिले के अमरकंटक में 29 जनवरी को पहुँचे थे उसके बाद ही अनूपपुर कलेक्टर सोनिया मीणा का स्थानांतरण उप सचिव भोपाल के लिए हो गया था।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget