मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान कार्यक्रम में अमरकंटक पहुँचे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया स्वागत
अनूपपुर
अनूपपुर जिले के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के हेलीपैड में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान कार्यक्रम का संभाग स्तरीय स्वीकृति पत्रक का वितरण करने शामिल होने हेतु पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री 3 बजे अमरकंटक नर्मदा मंदिर पहुंचे और उद्गम स्थल पर पूजा अर्चना कर मां नर्मदा का पूजन कर चुनरी अर्पित की।मंदिर परिसर में 15 मिनट पूजा अर्चना करने के बाद कार्यक्रम स्थल रामघाट पहुंचे, जहाँ मुख्यमंत्री जान सेवा अभियान में स्वीकृति पत्रक का वितरण करने पहुंचे। यहां सीएम ने मंच से राम नरेश प्रजापति के डायलिसिस के लिए मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से उपचार करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही सुमित कुमार नापित की दादी के कैंसर के उपचार का पूरा खर्च उठाने का अश्वासन मंच से दिया। विकास यात्रा में पेसा कानून की जानकारी देने और जरूरतमंद लोगों से योजनाओं के आवेदन लेने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने मंच से कलेक्टर अनूपपुर से जिले में जन सेवा के कितने आवेदन आये जानकारी मांगी कलेक्टर ने बताया कि अनूपपुर जिले में एक लाख 21 हजार 10 आवेदन स्वीकृत हुए हैं। सीएम ने कलेक्टर से पूछा कि योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र कैसे देंगे। इस पर कलेक्टर ने कहा कि हम दो दिन में स्वीकृति पत्र बांट देंगे। इस पर सीएम ने लोगों से कहा कि यदि दो दिन में स्वीकृति पत्र नहीं मिलें तो आप सभी लोग सीएम हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत करें। मंच से सीएम ने कहा मुझे लगा कि बहनों के लिए कुछ करना चाहिए। इसलिए हमने लाड़ली बहना योजना शुरू की है। इसमें गरीब परिवार की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए दिए जाएंगे। सीएम ने खाद्य मंत्री की मांग पर जिले के सभी गांवों में बिजली पहुंचाने के निर्देश दिए। बिजली कंपनी के अफसरों ने बताया कि यहां करीब मझोरे टोले बिजली विहीन है। यहां बिजली पहुंचाने के लिए योजना बनाई गई है।
सीएम ने यहां अमरकंटक नर्मदा उद्गम मंदिर की वेबसाइट का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री भू-अधिकार आवासीय, संबल योजना के प्रमाण-पत्र बांटे। यहां अनूपपुर, शहडोल और उमरिया जिले के हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र बांटे। और महामृत्युंजय आश्रम गए जहां उन्होंने ब्रह्मलीन स्वामी शारदानंद महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की
इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की मंत्री एवं अनूपपुर जिले की प्रभारी मंत्री मीना सिंह, मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री बिसाहूलाल सिंह, सांसद हिमाद्री सिंह, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे, पूर्व विधायक कोतमा श्री दिलीप जायसवाल, बृजेश गौतम, अतरिक्त पुलिस महा निर्देशक शहडोल डीसी सागर, आईजीएनटीयू के कुलपति प्रो. प्रकाश मणि त्रिपाठी, कलेक्टर शहडोल वंदना वैद्य, कलेक्टर सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह पवार सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।