नाबालिग के साथ बलात्कार के आरोपी को न्यायालय ने सुनाया आजीवन कारावास की सजा
अनूपपुर/कोतमा
अपर सत्र न्यायालय द्वितीय अपर सत्र न्यायधीश कोतमा ने नाबालिग के साथ बलात्कार के आरोपी को आजीवन कारावास व 1000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित नंबर 2019 से जून 2020 के मध्य जब पीड़ित अपनी नानी और अभियुक्त के साथ रहती थी। तब अभियुक्त शराब पीकर रात में पीड़ित को जबरदस्ती अपने कमरे में ले जाता था और उसके साथ बलात्कार करता था। पीड़ित ने जब घटना के बारे में अपनी नानी को बताया था। तब नानी ने अभियुक्त को डांटा भी था। जिस कारण से अभियुक्त ने उसकी नानी के साथ भी मारपीट की।
पीड़ित ने घटना के बारे में अपनी सहेली और उसकी मां को भी बताया। सामाजिक कार्यकर्ता बच्चों से यह पता कर रही थी कि कौन कौन से बच्चे काम करने के लिए जाते हैं। तभी पीड़ित ने उन्हें घटना के बारे में बताया। जिन्होंने चाइल्ड हेल्प लाइन को फोन करके सूचित किया।
