अल्पमत में दौड़ रही 'निर्दल अध्यक्ष' की गाड़ी जांच से बचने के लिए कर रहे भाजपा की सवारी


अनूपपुर/वनगंवा

मध्यप्रदेश के अंतिम छोर पर बसे नगर परिषद बनगंवा के  निर्दलीय नव निर्वाचित अध्यक्ष दिनांक 27 जनवरी 2023 को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर लिए है जिसके लिए पूरे दल बल और अनेकों वाहनों के काफिले के साथ भारतीय जनता पार्टी के लोग, नगर परिषद बनगवां के निर्दलीय अध्यक्ष यशवंत सिंह को, भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाने के लिए निकले थे। 

विदित हो कि यशवंत सिंह बीते दिनों संपन्न हुए नगरीय निकाय चुनावों में वार्ड क्रमांक 14 से निर्दलीय सर्वाधिक मतों से  पार्षद के रूप में निर्वाचित हुए थे जिसके बाद 9 निर्दलीय पार्षदों के मत समर्थन से उन्हें नगर परिषद बनगवां के अध्यक्ष पद की गद्दी सुपुर्द हुई थी।


*आधे चक्के में दौड़ रही गाड़ी, दिव्यांग हो गयी परिषद बेचारी*

काफिलो का भीड़ ऐसा रहा मानो कोई बड़ी घटना घटने वाली हो या कोई मंत्री-विधायक का तख्ता पलट होने वाला हो परन्तु 9 निर्दलीय पार्षदों को जोड़ कर नगर परिषद बनगवां में बनाई गयी सरकार के अध्यक्ष समेत मात्र 3 निर्दलीय पार्षद ही भाजपा की सदस्यता लेने अनूपपुर पहुँचे। जानकारी के लिए हम बता दे कि नगर परिषद बनगवां से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले पार्षदों के नाम क्रमशः यशवंत सिंह (नगर परिषद अध्यक्ष) वार्ड क्रमांक 14, श्रीमती राजकुमारी वार्ड क्रमांक 2 एवं श्रीमती सविता कुशवाहा वार्ड क्रमांक 6 है।

*पार्षदों ने लगाई थी जाँच की फटकार शुद्धिकरण करने पहुँचे भाजपा के दरबार*

नगर परिषद बनगवां के निर्दलीय अध्यक्ष समेत कुल 3 निर्दलीय पार्षदों के साथ गरमाई हुई सियासत के बीच चौक चौराहों में यह चर्चा का विषय काफ़ी जोर शोर से कोलाहल बना हुआ है कि जाँच के डर से उक्त जनप्रतिनिधियों ने भाजपा के दरबार का दरवाजा खटखटाया है।

विदित हो कि बीते दिनों वार्ड क्रमांक 15 के कांग्रेस पार्षद एवं नगर परिषद उपाध्यक्ष धनंजय सिंह एवं वार्ड क्रमांक 11 से निर्दलीय पार्षद विकास प्रताप सिंह द्वारा जेईएम पोर्टल के माध्यम से हो रहे घोटाले की लिखित शिकायत दर्ज कराकर जाँच कराए जाने की मांग की थी जिसके बाद जेईएम पोर्टल द्वारा किए जाने वाले समस्त भुगतानों पर रोक लगा दिया गया है। अगर जाँच में घोटाला साबित होता है एवं आरोपी दोषी सिद्ध होते है तो उन सभी पर न्यायिक प्रक्रिया में जुर्माना वसूली के साथ प्राथमिकी भी दर्ज की जा सकती है।

*जनमत का हो गया बंटाधार औंधे मुँह गिरी निर्दल सरकार*

यह वास्तविकता है कि प्रत्यासी बड़े बड़े लुभावने वादों के साथ जनता के साथ जुड़ने, उनकी सेवा करने और अंतिम तक साथ निभाने का दावा करते है परन्तु वक्त के साथ जनमत की हत्या करते हुए सियासत के तहत जनभवनाओ से सियासत कर जाते है। जनता ने जब उन्हें निर्दल प्रत्यासी के रुप में निर्वाचित किया है तो जनभावनाओं के तहत उन्हें कोई अधिकार नहीं बनता कि वह किसी राजनीतिक दल की शरण मे जाए परन्तु जनभावना से भी बढ़कर एक सियासी लोकतंत्र है जिसकी; उक्त प्रकरणों के माध्यम से बार-बार हत्या की जाती आयी है, वर्तमान में भी हो रही है और अगर यही स्थिति रही तो भविष्य में भी पूरी संभावना है।

12 अगस्त 2022 को जब नगर परिषद बनगवा के प्रथम अध्यक्ष यशवंत सिंह निर्वाचित हुए उसके बाद से  अब तक लगभग 10 से 12 कार्यक्रम नगर परिषद क्षेत्र में किए गए और नगर के लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और हिस्सा भी ऐसा कि मानव कार्यक्रम में जनता के लिए कुर्सियां कम पड़ जाती थी उसके बाद भी लोग बराबर कार्यक्रम के अंतिम समय तक रुक कर कार्यक्रम का आनंद लेते थे लेकिन 20 जनवरी से लगातार चौक चौराहों में यह चर्चा का माहौल गर्म था कि नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत सिंह अब भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं तो मानो लोगों की नाराजगी भी लोगों ने दिखा दी और 26 जनवरी के नगर परिषद के कार्यक्रम में नगर परिषद के द्वारा आमंत्रण कार्ड लगभग 1100 बांटे गए  और नगर  के लोग नहीं पहुंचे और कुर्सियां खाली पड़ी रही यशवंत सिंह का अंदाजा लगा लेना चाहिए था कि नगर के लोगों की मंशा वो नहीं है जो यह चाह रहे हैं इसके बाद भी यह नहीं समझ पाए और अपने आप को बचाने के लिए  27 जनवरी को नगर परिषद के अध्यक्ष यशवंत सिंह व दो निर्दलीय पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता  ले ली और उनका साथ देने वाले पार्षदों को अपने फायदे के लिए उनका साथ छोड़ अपने आप को बचाने के लिए भाजपा की सदस्यता ले ली।

नगर परिषद के अध्यक्ष जसवंत सिंह की तैयारी पर अब विपक्ष की पहली नजर बनी हुई है जिस पर आज दिनांक को जैसे ही परिषद के पास से परिषद के कर्मचारियों को ले जाने की तैयारी की जा रही थी उसी दौरान विपक्ष के द्वारा नगर परिषद के सीएमओ यह जानकारी मांग ली गई है कि आखिरकार किन किन कर्मचारियों के द्वारा इस भाजपा की सदस्यता में भीड़ का हिस्सा बन रहे हैं उनकी समस्त जानकारी उपलब्ध कराई जाए इससे यह देखा जा सकता है कि विपक्ष अपनी पूरी तैयारी में है और राजनगर के आने वाले दिनों में विपक्ष परिषद में चल रहे भ्रष्टाचार पर नियंत्रण रखने के लिए अपने मूड पर देखी जा रही है या यूं कहें कि विपक्ष होना भी जरूरी है क्योंकि विपक्ष ना होने से भ्रष्टाचार चरम पर रहता है अब देखना यह होगा कि क्या भाजपा पूर्व में किए गए भ्रष्टाचार को दबाने में कितना सहयोग अध्यक्ष का करती है।

*बहरहाल देखना यह है कि बनगवां की गद्दी को भाजपा के दरबार मे गिरवी रख कर कब तक अपनी सियासत को बचा कर रखते है अध्यक्ष महोदय*

74 वें गणतंत्र दिवस पर अध्यक्ष सुनील चौरसिया ने  ध्वजारोहण कर दी तिरंगे को सलामी

*राष्ट्रगान,मध्यप्रदेस गान के बाद मुख्यमंत्री के संदेश का किये वाचन, समस्त नगर वासियों को दिए गणतंत्र दिवस की बधाई*


अनूपपुर/डूमरकछार

आजादी के स्वर्णिम काल मे विकसित राज्य मध्यप्रदेश के नवगठित नगरपरिषद डूमरकछार मे 74 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर अध्यक्ष सुनील चौरसिया ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दिए। सर्वप्रथम प्रथम भारत माता को पुष्प गुच्छ धूप-दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना कर तिरंगे के सम्मान के साथ ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान,मध्यप्रदेस गान के बाद मुख्यमंत्री के संदेश का किये वाचन,किये जो पूरे प्रदेश के जनमानस के लिए उत्साह से भरा हुआ जो संदेश रहा।

*विकास के पथ पर अग्रसर है मध्यप्रदेस, नगर परिषद का विकास प्रथम प्राथमिकता*

अपने उद्बोधन मे अध्यक्ष सुनील चौरसिया ने यह बात कही की मध्यप्रदेस के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेस विकास के पथ पर अग्रसर है। संबल 2.0 नगर सौन्दर्यीकरण स्वच्छता के साथ गरीब श्रमिक बेरोजगार युवा छोटे व्यवसायी हेतु शासकीय योजनाएं संचालित हैं। उन्होंने यह बात कही कि नगर के एक जागरूक नागरिक बनकर शासकीय योजना को हर व्यक्ति तक पहुंचाना मेरा नैतिक कर्तव्य है। चाहे छोटी देवी स्वरुप बच्चीयो के लिए लाडली लक्ष्मी योजना.से लेकर वृद्धजन के तीर्थ दर्शन योजना वृद्धा पेंशन कन्या विवाह योजना आदिमजाति कल्याण योजना महिला बाल विकास योजना श्रम विभाग  सामाजीकरण न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग लोक स्वास्थ्य एव परिवार कल्याण विभाग इन सभी योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारकर नगर परिषद को विकास पथ की ओर अग्रेषित करेंगे।

*नशा नाश का है कारण व्यसन से मुक्ति हेतु उठाएंगे प्रभावी कदम*

 उन्होंने अपने उद्बोधन में यह बात कही की व्यसन से मुक्ति के लिये नशा नाश का कारण है। इस बिंदु पर युवा को सचेत किया और साथ ही पढने लिखने वाले विद्यार्थी को भी यह बताया की आपकी शिक्षा ही समाज को नगर को विकास के रास्ते पर ले जाने अग्रसर रहेगी। 

*नगर विकास हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी कर रहे सार्थक प्रयास*

अध्यक्ष सुनील चौरसिया ने नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी आर के शुक्ला  का परिषद को सानिध्य मिलना वरदान माना और मन की भावुकता से लोगो को बताया की आदरणीय सीएमओ साहब मई के महिने मे सेवानिवृत्त हो जायेगे। उद्बोधन के जरिए उनकी मेहनत और लगन को नमन किया। अध्यक्ष  और नगर पालिका अधिकारी के बीच जो समन्वय इस परिषद मे देखने को मिला वो कुछ ही जगह.पर देखने को मिलता है। साथ ही परिषद की जो एनयूएलएम की शाखा का प्रयोग कैसे करना है शासकीय योजनाओं से नगर परिषद को विकसित कर कैसे सजाना है इसका विवरण दिया।उन्होंने यह बात कही कि खास बात यह है की 15 अगस्त से लेकर 26 जनवरी तक लोगों में जागरुकता के तौर पर देखने को मिला हमारा निकाय अब नगर परिषद है। नगर के नागरिक महिला पुरुष छोटे बच्चे वृद्धजन की खुशी के साथ विकास की धारा के प्रवाह को देखते कार्यक्रम का आनंद लेते हुए हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस के पर्व को धूमधाम से मनाए।

*नारी सशक्तिकरण के लिए उठाए जा रहे हैं कदम*

अध्यक्ष सुनील चौरसिया ने यह बात कही कि नगर परिषद डुमर कछार के सार्थक प्रयास से नारी आजीविका व नारी सशक्तिकरण को बढावा देने के लिये सिलाई सेंटर जिसमे लगभग 30 से 35 महिलाये मुफ्त मे सिलाई सिखाया जाता है और ब्यूटी पार्लर का भी कोर्स मुफ्त मे सिखाया जायेगा।

*बच्चो व बुजुर्गों का हुआ सम्मान*

विद्यालयीन छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम,और शैक्षणिक प्रगति व भाषण पर स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर व बुजूर्ग पुरुष महिलाओ को माल्यार्पण श्रीफल साल देकर सम्मानित किया गया और अध्यक्ष ने सभी का आशीर्वाद पैर छूकर लिया और विकास के लिए अपने पार्षद बन्धु सभापति रवि सिंह  जितेन्द्र कुमार चौहान राकेश दीवान रंजीत वर्मा श्रीमती सरिता यादव श्रीमती रीता योगेश पालीवाल श्रीमती चन्दा देवी महरा श्रीमती पार्वती गोङ श्रीमती बिड्डू शर्मा महेश चौहान उपाध्यक्षा सुश्री कंचना मेहता दिव्या मेहता विजेन्द्र देवांगन शासद प्रतिनिध वरिष्ठ कार्यकर्ता के एन शर्मा सभी का सहयोग श्रमभाव मे मांगा।

*गौरव पूर्ण सम्पन्न हुआ कार्यक्रम*

मंच का सफल संचालन अखिल सिंह परिहार ने किया और अंत मे सभी नगर वासी का आभार माननीय मुख्य नगर पालिका अधिकारी राकेश कुमार शुक्ला ने किया। कार्यक्रम समाप्ति पर सुनील चौरसिया ने यह बात कहीं कि नगरपरिषद डूमरकछार मे 74 वे गणतंत्र दिवस पर अध्यक्ष के रुप मे ध्वजारोहण करना मेरा सौभाग्य यह अवसर आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद से मिला है। मैं हर सम्भव प्रयास से नगर परिषद को विकास के पथ पर चलाने के लिए कृत संकल्पित रहूंगा। नगर परिषद डूमर कछार का गणतंत्र दिवस का बहुत ही सफल आयोजन ऐतिहासिक पल के साथ सम्पूर्ण हुआ।

नगर परिषद अध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ आज लेंगे भाजपा की सदस्यता


अनूपपुर/वनगंवा

बनगवां नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत सिंह अपने समर्थकों के साथ आज लेंगे भाजपा की सदस्यता, बनगवां नगर परिषद के विकास की प्राथमिकता के लिए थामेंगे भाजपा का दामन भाजपा से टिकट न मिलने पर निर्दलीय पार्षद से अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुये थे यशवंत सिंह अब थामेंगे भाजपा का दामन खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह व जिलाध्यक्ष ब्रजेंश गौतम की उपस्थिति में भाजपा कार्यालय अनुपपुर में लेंगे भाजपा की सदस्यता

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget