74 वें गणतंत्र दिवस पर अध्यक्ष सुनील चौरसिया ने ध्वजारोहण कर दी तिरंगे को सलामी
*राष्ट्रगान,मध्यप्रदेस गान के बाद मुख्यमंत्री के संदेश का किये वाचन, समस्त नगर वासियों को दिए गणतंत्र दिवस की बधाई*
अनूपपुर/डूमरकछार
आजादी के स्वर्णिम काल मे विकसित राज्य मध्यप्रदेश के नवगठित नगरपरिषद डूमरकछार मे 74 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर अध्यक्ष सुनील चौरसिया ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दिए। सर्वप्रथम प्रथम भारत माता को पुष्प गुच्छ धूप-दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना कर तिरंगे के सम्मान के साथ ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान,मध्यप्रदेस गान के बाद मुख्यमंत्री के संदेश का किये वाचन,किये जो पूरे प्रदेश के जनमानस के लिए उत्साह से भरा हुआ जो संदेश रहा।
*विकास के पथ पर अग्रसर है मध्यप्रदेस, नगर परिषद का विकास प्रथम प्राथमिकता*
अपने उद्बोधन मे अध्यक्ष सुनील चौरसिया ने यह बात कही की मध्यप्रदेस के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेस विकास के पथ पर अग्रसर है। संबल 2.0 नगर सौन्दर्यीकरण स्वच्छता के साथ गरीब श्रमिक बेरोजगार युवा छोटे व्यवसायी हेतु शासकीय योजनाएं संचालित हैं। उन्होंने यह बात कही कि नगर के एक जागरूक नागरिक बनकर शासकीय योजना को हर व्यक्ति तक पहुंचाना मेरा नैतिक कर्तव्य है। चाहे छोटी देवी स्वरुप बच्चीयो के लिए लाडली लक्ष्मी योजना.से लेकर वृद्धजन के तीर्थ दर्शन योजना वृद्धा पेंशन कन्या विवाह योजना आदिमजाति कल्याण योजना महिला बाल विकास योजना श्रम विभाग सामाजीकरण न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग लोक स्वास्थ्य एव परिवार कल्याण विभाग इन सभी योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारकर नगर परिषद को विकास पथ की ओर अग्रेषित करेंगे।
*नशा नाश का है कारण व्यसन से मुक्ति हेतु उठाएंगे प्रभावी कदम*
उन्होंने अपने उद्बोधन में यह बात कही की व्यसन से मुक्ति के लिये नशा नाश का कारण है। इस बिंदु पर युवा को सचेत किया और साथ ही पढने लिखने वाले विद्यार्थी को भी यह बताया की आपकी शिक्षा ही समाज को नगर को विकास के रास्ते पर ले जाने अग्रसर रहेगी।
*नगर विकास हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी कर रहे सार्थक प्रयास*
अध्यक्ष सुनील चौरसिया ने नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी आर के शुक्ला का परिषद को सानिध्य मिलना वरदान माना और मन की भावुकता से लोगो को बताया की आदरणीय सीएमओ साहब मई के महिने मे सेवानिवृत्त हो जायेगे। उद्बोधन के जरिए उनकी मेहनत और लगन को नमन किया। अध्यक्ष और नगर पालिका अधिकारी के बीच जो समन्वय इस परिषद मे देखने को मिला वो कुछ ही जगह.पर देखने को मिलता है। साथ ही परिषद की जो एनयूएलएम की शाखा का प्रयोग कैसे करना है शासकीय योजनाओं से नगर परिषद को विकसित कर कैसे सजाना है इसका विवरण दिया।उन्होंने यह बात कही कि खास बात यह है की 15 अगस्त से लेकर 26 जनवरी तक लोगों में जागरुकता के तौर पर देखने को मिला हमारा निकाय अब नगर परिषद है। नगर के नागरिक महिला पुरुष छोटे बच्चे वृद्धजन की खुशी के साथ विकास की धारा के प्रवाह को देखते कार्यक्रम का आनंद लेते हुए हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस के पर्व को धूमधाम से मनाए।
*नारी सशक्तिकरण के लिए उठाए जा रहे हैं कदम*
अध्यक्ष सुनील चौरसिया ने यह बात कही कि नगर परिषद डुमर कछार के सार्थक प्रयास से नारी आजीविका व नारी सशक्तिकरण को बढावा देने के लिये सिलाई सेंटर जिसमे लगभग 30 से 35 महिलाये मुफ्त मे सिलाई सिखाया जाता है और ब्यूटी पार्लर का भी कोर्स मुफ्त मे सिखाया जायेगा।
*बच्चो व बुजुर्गों का हुआ सम्मान*
विद्यालयीन छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम,और शैक्षणिक प्रगति व भाषण पर स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर व बुजूर्ग पुरुष महिलाओ को माल्यार्पण श्रीफल साल देकर सम्मानित किया गया और अध्यक्ष ने सभी का आशीर्वाद पैर छूकर लिया और विकास के लिए अपने पार्षद बन्धु सभापति रवि सिंह जितेन्द्र कुमार चौहान राकेश दीवान रंजीत वर्मा श्रीमती सरिता यादव श्रीमती रीता योगेश पालीवाल श्रीमती चन्दा देवी महरा श्रीमती पार्वती गोङ श्रीमती बिड्डू शर्मा महेश चौहान उपाध्यक्षा सुश्री कंचना मेहता दिव्या मेहता विजेन्द्र देवांगन शासद प्रतिनिध वरिष्ठ कार्यकर्ता के एन शर्मा सभी का सहयोग श्रमभाव मे मांगा।
*गौरव पूर्ण सम्पन्न हुआ कार्यक्रम*
मंच का सफल संचालन अखिल सिंह परिहार ने किया और अंत मे सभी नगर वासी का आभार माननीय मुख्य नगर पालिका अधिकारी राकेश कुमार शुक्ला ने किया। कार्यक्रम समाप्ति पर सुनील चौरसिया ने यह बात कहीं कि नगरपरिषद डूमरकछार मे 74 वे गणतंत्र दिवस पर अध्यक्ष के रुप मे ध्वजारोहण करना मेरा सौभाग्य यह अवसर आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद से मिला है। मैं हर सम्भव प्रयास से नगर परिषद को विकास के पथ पर चलाने के लिए कृत संकल्पित रहूंगा। नगर परिषद डूमर कछार का गणतंत्र दिवस का बहुत ही सफल आयोजन ऐतिहासिक पल के साथ सम्पूर्ण हुआ।
