कबाड़ के खिलाफ छापेमार कार्यवाही जारी, पुलिस की दूसरी बड़ी कार्यवाही


*आशीष पिता शंकर कबाड़ी के अवैध कारोबार को एसपी अनुपपुर ने कर दिया नस्तेनाबूत*

अनूपपुर जिले मैं जब से नवागत पुलिस कप्तान साहब की एंट्री हुई है तब से अवैध कारोबारियों के जैसे शामत ही आ गई है इसी कड़ी पर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेंद्र सिंह पवार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन और एसडीओपी शिवेंद्र सिंह बघेल के नेतृत्व में थाना प्रभारी बिजुरी राकेश कुमार को बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पंडरीपानी के रास्ते पीकप वाहन क्रमांक MP 18GA 1220 में आसपास के कॉलेरी क्षेत्र के कबाड़ लोड कर बेचने के लिए जा रहे हैं।  यह कबाड़ आस- पास की कालरियों से चोरी किया हुआ था।कॉलेरी से चोरी किए हुए लोहा, बेलन, राड, प्लेट को भरकर बेचने   के लिए बिजुरी से डोला की तरफ ले जा रहा थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए  खूंटाटोला बिजुरी के पास रुकवाकर पिकअप को चेक किया गया। पिकअप में चालक की सीट पर बैठा व्यक्ति का नाम भगवान दास पुत्र मुन्ना बैगा उम्र 21 वर्ष निवासी ओपीएम अमलाई  जिला शहडोल एवं बगल की सीट पर आशीष कुशवाहा पुत्र शंकरलाल कुशवाहा उम्र 30 वर्ष निवासी केबिन दफाई बिजुरी से कबाड़ के बारे में वैध दस्तावेज की मांग की गई। वाहन को चेक किया तो  कालरी का पुराना जंग लगा लोहा, प्लेट, राड, बेलन स्क्रेप भरा  हुआ था। दस्तावेज नहीं होने पर पुलिस ने कबाड़ से भरी पिकअप को थाने लेकर आई।   गाड़ी मे भरे कबाड़ लोहा का वजन 2580 केजी था। जिसकी   कीमत 1 लाख 3 हजार रुपए एवं पिकअप कीमत 3 लाख रुपए हैं।  दोनो आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही हैं। 

कोयलांचल क्षेत्र होने के कारण कॉलरी से बड़े पैमाने पर कबाड़ की चोरी होता हैं।  इससे पहले भी बिजूरी पुलिस ने 1 लाख 60 हजार  की कीमत की कबाड़ जब्त किया था। कोतमा पुलिस ने  भी 44 लाख का कबाड़ को जब्त किया था।

केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी में 74वें गणतंत्र दिवस का आयोजन


अनूपपुर/जमुना

केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी में गणतंत्र दिवस महोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एस.ई.सी.एल. जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक  व विद्यालय के चेयरमैन एच.एस. मदान तथा उनकी धर्मपत्नी और अलंकृता महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती तरुणा मदान की गरिमामय उपस्थिति रही। इसके साथ ही कार्यक्रम में अन्य विशिष्ट और गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के द्वारा झंडारोहण राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद प्राचार्य अजमल खान एवं मुख्य अध्यापिका श्रीमती बंदना प्रधान द्वारा मुख्य अतिथि महोदय का स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय द्वारा स्काउट गाइड के बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

 मुख्य अतिथि एचएस मदान ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए बच्चों को परिश्रमी बनने की प्रेरणा दी  और भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएँ दी।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन गंगा प्रसाद अवस्थी और उनके निर्देशन में कक्षा ग्यारहवीं की छात्राओं आकांक्षा और शानू यादव के द्वारा किया गया।

संगीत शिक्षक शरदेन्दु प्रियदर्शी के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमे सर्वप्रथम कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने बंदेया...... गीत पर अत्यंत ओज और उत्साह से भरी देशभक्तिपूर्ण नृत्य प्रस्तुति दी। इसके बाद कक्षा 5 के विद्यार्थियों द्वारा यह देश है वीर जवानों का गीत देशभक्ति पूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके बाद कक्षा नौवीं की छात्रा रितु यादव ने गणतंत्र दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कक्षा 6 के विद्यार्थियों ने जय हो गीत पर उत्साह से भरा नृत्य प्रस्तुत किया। इसके पश्चात कक्षा दसवीं की छात्रा अक्षिता के द्वारा गणतंत्र दिवस के महत्त्व के बारे में बताया गया। कक्षा दसवीं के छात्र प्रियांश और साथियों ने अत्यंत मोहक अंदाज में देशभक्ति का समूह गान प्रस्तुत किया। कक्षा 7 के बच्चों द्वारा  मल्हारी लोकनृत्य की प्रभावपूर्ण प्रस्तुत की गई। विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा कर्मचारियों के द्वारा गणतंत्र दिवस की रैली निकाली गई जो नगर के विभिन्न स्थानों पर देशभक्ति पूर्ण नारे लगाती हुई और सभी में देशभक्ति की भावना भरती हुई अंत में विद्यालय में आकर समाप्त हुई।

 इस कार्यक्रम में सभी छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे। विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सक्रिय योगदान से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

प्राचार्य द्वारा विद्यार्थियों को मार्गदर्शन के रूप में आशीर्वचन तथा वरिष्ठ शिक्षक अतुल कुमार गुप्ता द्वारा सभी अतिथियों एवं अभिभावकों तथा शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों का आभार प्रकट किया गया।

शासकीय हाई स्कूल बेलिया बड़ी मैं 74वे गणतंत्र दिवस का धूमधाम से मनाया गया

शासकीय हाई स्कूल बेलिया बड़ी में बड़े धूमधाम से गणतंत्र दिवस महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रिटायर शिक्षक शंकर प्रसाद मिश्रा वरिष्ठ नागरिक के रूप में राम सुदर्शन मिश्रा ग्राम पंचायत बेलिया बड़ी के सरपंच बब्बू  कोल उपसरपंच ओम प्रकाश पांडे एवं ग्राम के विशिष्ट और गणमान्य  अतिथि भी उपस्थित रहे कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि महोदय द्वारा झंडारोहण राष्ट्रगान से  शुरू हुई इसके बाद प्राचार्य आर पी अहिरवार. आर बी मिश्रा .संदीप पांडे .किशन तिवारी .द्वारा मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा स्कूल के बच्चों को यह संदेश दिया कि अपने गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए साथ ही घर के बड़े सदस्यों का भी आदर एवं सम्मान करना चाहिए  इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा भाषण एवं देशभक्ति  गीत की  प्रस्तुति दी इस कार्यक्रम में सभी छात्रों के साथ साथ उनके अभिभावक भी उपस्थिति रहे तत्पश्चात स्काउट गाइड के बच्चों को प्रमाण पत्र भी मुख्य अतिथियों द्वारा वितरित किया गया विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों की योगदान से यह कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ अंत में प्राचार्य द्वारा सभी अतिथियों एवं अभिभावकों तथा शिक्षकों कर्मचारियों और विद्यार्थियों का आभार प्रकट किया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget