शासकीय हाई स्कूल बेलिया बड़ी मैं 74वे गणतंत्र दिवस का धूमधाम से मनाया गया
शासकीय हाई स्कूल बेलिया बड़ी में बड़े धूमधाम से गणतंत्र दिवस महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रिटायर शिक्षक शंकर प्रसाद मिश्रा वरिष्ठ नागरिक के रूप में राम सुदर्शन मिश्रा ग्राम पंचायत बेलिया बड़ी के सरपंच बब्बू कोल उपसरपंच ओम प्रकाश पांडे एवं ग्राम के विशिष्ट और गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि महोदय द्वारा झंडारोहण राष्ट्रगान से शुरू हुई इसके बाद प्राचार्य आर पी अहिरवार. आर बी मिश्रा .संदीप पांडे .किशन तिवारी .द्वारा मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा स्कूल के बच्चों को यह संदेश दिया कि अपने गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए साथ ही घर के बड़े सदस्यों का भी आदर एवं सम्मान करना चाहिए इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा भाषण एवं देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी इस कार्यक्रम में सभी छात्रों के साथ साथ उनके अभिभावक भी उपस्थिति रहे तत्पश्चात स्काउट गाइड के बच्चों को प्रमाण पत्र भी मुख्य अतिथियों द्वारा वितरित किया गया विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों की योगदान से यह कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ अंत में प्राचार्य द्वारा सभी अतिथियों एवं अभिभावकों तथा शिक्षकों कर्मचारियों और विद्यार्थियों का आभार प्रकट किया।
