ABVP ने प्रमुख मांगो को लेकर महाविद्यालय के प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन


शहड़ोल/जयसिंहनगर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जयसिंहनगर इकाई द्वारा शासकीय महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें प्रमुख मांगों को रखा गया।

1. विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए प्रथम वर्ष के परिणाम मे अत्यधिक छात्र छात्राओं का परीक्षा परिणाम असंतोषजनक है जिसमें आशंका जताई जा रही है कि परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी है जिसे जल्द से जल्द विश्वविद्यालय द्वारा सुधारा जाए और सभी छात्र छात्राओं का परीक्षा परिणाम दोबारा जारी किया जाए।

2. इस वर्ष तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा शुल्क 2205 रू. था लेकिन अभी 1650 रू. ही लिया जा रहा है तो जो छात्र छात्राओं का अतिरिक्त शुल्क जमा पहले करवाया गया है उस शुल्क को वापस किया जाए। 

3. MSc और MA की स्ववितीय योजना की फीस पूर्व में लिखित सूचना किसी भी प्रकार से नहीं दी गई थी, कुछ विद्यार्थी गरीब परिवार के होने के कारण फीस जमा करने में असमर्थ हैं।या तो फीस कम किया जाए या सभी छात्र छात्राओं के लिए संभल कार्ड के तहत फीस माफ किया जाए।

4. महाविद्यालय द्वारा सिविल शनिवार को किया गया उसे गुरुवार किया जाए ताकि गरीब छात्र छात्राए यूनिफॉर्म में रोजाना कॉलेज आ सके। 

यदि इन सभी समस्याओं को 15 दिवस के अदंर ठीक नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद् उग्र आंदोलन एवम धरना प्रदर्शन करेगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी।

ज्ञापन के समय प्रमुख रूप से विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता आशीष गुप्ता,आस्था तिवारी,सौरभ पांडे,अनूप शुक्ला,श्रेयांश गुप्ता,विधि गुप्ता, सृष्टि पांडे,अनुज शुक्ला,राहुल केवट,शिवा तिवारी,मोनिका गुप्ता,स्वाति गुप्ता,राजशेखर वर्मा,सनत गुप्ता,प्रकाश पाण्डेय,सचिन गुप्ता, अजीत गुप्ता,छवीराज सिंह, प्रिन्स गुप्ता, अन्नपूर्णा गुप्ता,अर्चना त्रिपाठी, सोनिया सोनी,गौरभ सिंह, विक्रमादित्य सिंह,दीपक यादव, विद्या अहिरवार,प्रकाश,अजय केवट, एव महाविद्यालय के छात्र छात्राए उपस्थित रहे।

चोरी के प्रकरण में तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


अनूपपुर

फरियादी रविशंकर शर्मा पिता चक्रधर शर्मा उम्र 36 वर्ष सुरक्षा प्रहरी राजनगर आरओ कालरी में शिकायत किया कि सीएचपी के पास बने पंखा घर के अन्दर में लगी केबल करीब 05 मीटर सर्विस वायर काटकर एवं 08 नग लोहे के छोटे रोलर को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है । शिकायत पर पुलिस ने  धारा 457,380 ता. हि. का कायम कर मामले को विवेचना में लिया। रामनगर पुलिस द्वारा चोरी के मामले का खुलासा करते हुए  24 जनवरी को आरोपीगण  रविकांत केवट पिता कामता केवट उम्र 28 वर्ष, शशिकांत केवट पिता कामता प्रसाद केवट उम्र 25 वर्ष,  सियाराम चौधरी पिता स्व० मोहन दास चौधरी उम्र 25 वर्ष तीनो निवासी झिरिया टोला को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया तथा आरोपीगणों के कब्जे से केबिल करीब 05 मीटर सर्विस वायर तथा 04 नग रोलर कुल कीमती 10,000/ रूपये का जप्त किया गया तथा प्रकरण में अभी 03 आरोपी फरार है जिनकी  तलाश की जा रही है।

राजनगर स्टेडियम से पौराधार झीमर तरफ जाने वाली पानी की पाईप लाईन लगभग 11 मीटर लम्बाई व 14 इंच चौडाई चोरी गई थी जिसमें अपराध क्र० 413/22 धारा 379 ता. हि. का कायम किया गया था, मे भी चोरी गये मशरूका करीब एक बोरी क्रिस्टल पाईप छोटे बडे टुकडे कीमती करीबन 10,000/- रूपये को जप्त किया गया। रामनगर पुलिस द्वारा चोरी के दो प्रकरणो में कुल 03 आरोपियो के कब्जे से 05 मीटर केबिल सर्विस वायर तार, 04 नग रोलर एवं एक बोरी क्रिस्टल पाईप छोटे बडे टुकडे कुल कीमती 20,000/- रूपये का जप्त किया गया व चोरी के दो प्रकरणो का निराकरण किया गया है। 

ओपीएम प्रबंधन की लापरवाही से सुरक्षा कर्मी की गई जान


अनूपपुर

अमलाई कागज कारखाना प्रबंधन की लापरवाही का खामियाजा आज फिर एक सुरक्षाकर्मी को अपनी जान गवा कर चुकाना पड़ा आपको बता दें कि इससे पहले भी प्रबंधन की लापरवाही के कई कारनामे उजागर हुए हैं लेकिन प्रबंधन की शासन-प्रशासन सत्ता पर उपरी पकड़ की वजह से मामलों की लीपापोती कर जांच की दिखावटी चादर से ढक दिया जाता है ओपीएम फैक्ट्री मे ठेका लेकर काम कर रही है प्राइवेट सिक्योरिटी कंपनी एमएसएस मे हुई सुरक्षाकर्मी दीपक गर्ग की मौत एक बार फिर से प्रबंधन व सिक्योरिटी कंपनी की लापरवाही उजागर करता है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  मृतक सुरक्षाकर्मी को अभी कुछ  दिनों पहले ही बिना किसी सुरक्षा ट्रेनिंग के भर्ती कर लिया गया था चुकी सिक्योरिटी कंपनी और ओपीएम के सुरक्षा अधिकारी रवि कुमार शर्मा अधिक लाभ कमाने के चक्कर में आपस में साठगांठ कर सुरक्षाकर्मियों से नियम को ताक में रखकर काम करवा रहे थे फैक्ट्री में लगने वाले पर्याप्त सुरक्षाकर्मियों की संख्या से काफी कम सुरक्षा कर्मी ही रखे गए हैं जिसका नतीजा यह निकला की कंपनी की रेलवे ट्रैक पर रैक आने  पर 4 सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी लगती है लेकिन इसके विपरीत एक ही सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी लगाई गई थी बावजूद उसके मृतक से ओवर टाइम भी करवाया जा रहा था ऐसा बताया जाता है कि अधिक काम करने की वजह से मृतक काफी थका हुआ था अनट्रेंड था जिसकी वजह से वह कंपनी की  ट्रेन इंजन की चपेट में आकर काल के गाल में समा गया और एक हंसता खेलता परिवार तबाह हो गया घटना के 4 घंटे बीत जाने के बाद  भी मानवता को शर्मसार कर देने वाला ओपीएम प्रबंधन अब तक घटनास्थल से नदारद है स्थानीय अमलाई  पुलिस एवं कंपनी का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी अभी तक घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाया है और ना ही मृतक के परिजनों को मुआवजा तत्काल राहत राशि या फिर मृतक के परिवार के भरण-पोषण के लिए परमानेंट नौकरी देने की बात प्रबंधन के जिम्मेदार अधिकारी द्वारा कही जा रही है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget