आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के खिलाफ कार्यवाही 8 प्रकरण किये दर्ज


अनूपपुर 

आबकारी विभाग द्वारा वृत्त कोतमा तथा वृत्त राजेन्द्रग्राम में दबिश देकर अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान वृत्त कोतमा अंतर्गत 2 आरोपियों से लगभग 8 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 60 किलोग्राम महुआ लाहन तथा वृत्त राजेन्द्रग्राम अंतर्गत लगभग 23 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं लगभग 225 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के अंतर्गत अवैध मदिरा के कुल 8 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जिला आबकारी अधिकारी सावित्री भगत के निर्देशानुसार वृत्त प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक सुधीर मिश्रा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में आबकारी मुख्य आरक्षक सहजू सिंह परस्ते, आबकारी आरक्षक अरविंद द्विवेदी, मेहबूब खान, एस.पी. पाण्डेय, दिनेश निगम एवं विक्रांत नामदेव का योगदान उल्लेखनीय रहा।

घर मे घुसकर 40 वर्षीय महिला के साथ की छेड़छाड़, थाना में हुई शिकायत


अनूपपुर/बिजुरी

बिजुरी थाना अंतर्गत 40 वर्षीय महिला के साथ भी छेड़छाड़ की घटना सामने आई हैं। महिला घर में अकेली सो रही थी। तभी आरोपी ने घात लगाकर महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया हैं। महिला ने शिकायत में बताया कि मजदूरी का काम करती हूं। पति ड्राइवर का काम करता है। जो 20 से 25 दिनों के लिए घर से बाहर रहता हैं।


मेरा लड़का और बहन का लड़का दोनों ही खाना पीना खाकर पड़ोस में दुकान की तरफ चले गए। तभी कुछ देर बाद गांव के पड़ोस के रहने वाले युवक घर के अंदर आया और छेड़छाड़ करने की नियत से साड़ी पकड़ी। जब मैंने ऐसा करने से मना किया तो उसने मेरे साथ अभद्रता की। बचाने की आवाज लगाया तो मेरा लड़का आया। आरोपी युवक ने मेरे लड़के के साथ गाली गलौज करते हुए कान दांत से काट दिया। आरोपी ने महिला का भी हाथ पकड़ कर घुमा दिया। तभी आरोपी के भाई भी आ गए और महिला एवं उसके लड़के के साथ मारपीट की। थाना में शिकायत की गई है।


जीजा ने साली के साथ कि छेड़छाड़, थाने में हुई शिकायत, मामला हुआ दर्ज


अनूपपुर/रामनगर

अनूपपुर जिले में कक्षा आठ में पढ़ रही एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा ने इसकी शिकायत रामनगर थाने में की हैं। पीड़िता ने बताया कि एक महीने पहले दूर के रिश्ते में मेरे जीजा ही मेरे साथ छेड़छाड़ की है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पीड़िता ने बताया कि 'मैं रामनगर थाना अंतर्गत शासकीय माध्य. शाला में कक्षा 8 वीं में पढ़ाई करती हूं। मेरी मां 3 साल पहले हम लोगों को छोड़कर चली गई। हम लोग तीन बहन और एक भाई अपने पिता के साथ घर में रहते थे। मेरे पिता बीमार थे। दूर के रिश्ते में मेरे दीदी और जीजा हमारे घर में ही अलग कमरे में 5-6 माह से रह रहे थे। एक महीने पहले 23 दिसंबर को रात करीब 9 बजे हम सभी परिवार वाले खाना-पीना खाने के बाद मेरे पिता अपने कमरे में सो गए। हम तीनों बहन एक साथ अलग कमरे जमीन पर सो रहे थे। रात 9.30 बजे जीजा ने मेरे पास आकर गलत नीयत से हाथ लगाया। मैंने कहा कि मैं सब भाई को बता दूंगी, तो वह भाग गया।


पीड़ित छात्रा ने बताया कि एक माह पहले भी जीजा मेरे साथ गंदी हरकत की थी। यह बात मैंने किसी को नहीं बताई। डरती थी कि मुझे सब लोग डाटेंगे। फिर मेरे पिता जी को देखने मेरे मामा की लड़की भाद गांव से आई, तो उसे यह बात बताई। उसके कुछ दिन बाद मेरे पिता का निधन हो गया। इस कारण मैं थाना रिपोर्ट करने नहीं आ सकी। पिता के दसगात्र (दसवां ) कार्यक्रम के बाद मैंने घटना की बात गांव की दीदी और मामा के लड़के, बड़े भाई, दीदी और जीजा को ये बात बताई। जीजा सभी लोगों को धमकी दे रहा था कि रिपोर्ट करने जाओगे तो तुम लोगों को जान से मरवा दूंगा। मैं मामा की लड़की के साथ रिपोर्ट करने आई हूं। पुलिस ने मामला कायम कर विवेचना में लिया हैं।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget