जीजा ने साली के साथ कि छेड़छाड़, थाने में हुई शिकायत, मामला हुआ दर्ज
अनूपपुर/रामनगर
अनूपपुर जिले में कक्षा आठ में पढ़ रही एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा ने इसकी शिकायत रामनगर थाने में की हैं। पीड़िता ने बताया कि एक महीने पहले दूर के रिश्ते में मेरे जीजा ही मेरे साथ छेड़छाड़ की है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने बताया कि 'मैं रामनगर थाना अंतर्गत शासकीय माध्य. शाला में कक्षा 8 वीं में पढ़ाई करती हूं। मेरी मां 3 साल पहले हम लोगों को छोड़कर चली गई। हम लोग तीन बहन और एक भाई अपने पिता के साथ घर में रहते थे। मेरे पिता बीमार थे। दूर के रिश्ते में मेरे दीदी और जीजा हमारे घर में ही अलग कमरे में 5-6 माह से रह रहे थे। एक महीने पहले 23 दिसंबर को रात करीब 9 बजे हम सभी परिवार वाले खाना-पीना खाने के बाद मेरे पिता अपने कमरे में सो गए। हम तीनों बहन एक साथ अलग कमरे जमीन पर सो रहे थे। रात 9.30 बजे जीजा ने मेरे पास आकर गलत नीयत से हाथ लगाया। मैंने कहा कि मैं सब भाई को बता दूंगी, तो वह भाग गया।
पीड़ित छात्रा ने बताया कि एक माह पहले भी जीजा मेरे साथ गंदी हरकत की थी। यह बात मैंने किसी को नहीं बताई। डरती थी कि मुझे सब लोग डाटेंगे। फिर मेरे पिता जी को देखने मेरे मामा की लड़की भाद गांव से आई, तो उसे यह बात बताई। उसके कुछ दिन बाद मेरे पिता का निधन हो गया। इस कारण मैं थाना रिपोर्ट करने नहीं आ सकी। पिता के दसगात्र (दसवां ) कार्यक्रम के बाद मैंने घटना की बात गांव की दीदी और मामा के लड़के, बड़े भाई, दीदी और जीजा को ये बात बताई। जीजा सभी लोगों को धमकी दे रहा था कि रिपोर्ट करने जाओगे तो तुम लोगों को जान से मरवा दूंगा। मैं मामा की लड़की के साथ रिपोर्ट करने आई हूं। पुलिस ने मामला कायम कर विवेचना में लिया हैं।
