प्रमुख सचिव ने किया वादा खिलाफी, 21 से विद्युतकर्मी फिर करेंगे आंदोलन


अनूपपुर

विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण और बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों के विभागीय संविलयन को लेकर कई बार ज्ञापन सौंपने के बाद भी शासन द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही न करने से नाराज संविदा व आउटसोर्स अधिकारी कर्मचारियों ने 6 जनवरी से आंदोलन की तैयारी कर ली थी, लेकिन इसी बीच ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव ने 5 जनवरी की शाम आंदोलनकारियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर 15 दिवस के भीतर मुख्यमंत्री से बैठक करवाकर मांगों के निराकरण के संबंध मे चर्चा हेतु आश्वासन दिया गया था, लेकिन 12 दिन बीत जाने के बाद भी शासन स्तर से कोई पहल नही की गई जिससे क्षुब्ध होकर एक बार फिर 21 जनवरी से संविदा व आउटसोर्स अधिकारी कर्मचारियों ने हड़ताल करने का मन बना लिया है जिसके संबंध मे कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा विभाग के अधीक्षण अभियंता को 19 दिसंबर को अवगत भी करा दिया है। इस संबंध मे इंजीनियर एलएन सोनवानी ने बताया कि 21 जनवरी से होने वाला आंदोलन अब किसी भी स्थिति मे स्थगित नही किया जायेगा। जब तक हमारी मांगो पर सकारात्मक तथा संतोषजनक हल नही होगा तक तक आंदोलन जारी रहेगा। 

*यह लिखा ज्ञापन मे*

6 जनवरी 2023 से म.प्र. विदयुत अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ, म.प्र.वि.मं. तकनीकी कर्मचारी संघ, म.प्र. बिजली आउटसोर्स कर्मचारी संघ, म.प्र. वाह्य स्त्रोत विदयुत कर्मचारी संगठन द्वारा किये जा रहे धरना प्रदर्शन एवं संपूर्ण कार्य बहिष्कार जिसमे मध्यप्रदेश यूनाइटेड फोरम द्वारा लिखित पत्र क्रमांक 075/2022 दिनांक 30-12-2022 एवं मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कर्मचारी जनता यूनियन द्वारा पत्र क्रमांक 77 दिनांक 03-01-2023 एवं विद्युत पेंशन हितरक्षक संघ द्वारा लिखित पत्र के माध्यम के किये जा रहे आंदोलन हेतु समर्थन प्रदान किया गया था जिसको ध्यान में रखते हुये ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव द्वारा 5 जनवरी को सभी संगठन प्रमुखों से हुई विस्तृत चर्चा में यह निष्कर्ष निकाला गया था कि अधिकतर मांगे मुख्यमंत्री स्तर की है एवं प्रमुख सचिव द्वारा चर्चा के दौरान इंदौर में हो रहे प्रवासी भारतीय एवं इन्वेस्टर मीट को मद्देनजर रखते हुऐ मुख्यमंत्री से 15 दिवस के अन्दर चर्चा कराकर इस संबंध में सकारात्मक निर्णय लेने हेतु आश्वासन दिया गया था एवं आन्दोलन वापिस लेने का अनुरोध किया गया था। जिस पर संगठन में शामिल सभी प्रतिनिधियों से 7- 8 घण्टे गहन विचार विमर्श कर सभी संगठन प्रमुखों के सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराते हुए आंदोलन को वापस लेने का निर्णय लेकर उसी रात्रि 9:40 बजे सूचित कर दिया गया था परंतु 12 दिन बीत जाने के बाद भी प्रमुख सचिव द्वारा संगठन के साथ मुख्यमंत्री की बैठक की तिथि निर्धारण नहीं कराते हुए कोई भी कदम नहीं उठाया गया है। जिसके बाद 16 जनवरी को पुन: संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई जिसमें निर्णय लिया गया कि यदि 20 जनवरी के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ सकारात्मक चर्चा कर मांगों का निराकरण नहीं किया जाता है तो 21 जनवरी से अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल के लिए सभी विदयुत अधिकारी कर्मचारी मजबूर होंगे।

वार्ड़ नम्बर 13 में युवक का मिला शव , मौके पर पुलिस पहुँची जांच पड़ताल जारी


अनूपपुर

अनूपपुर जिला मुख्यालय ने वार्ड नं. 13 निवासी सुरेश यादव पिता छोटेलाल यादव उम्र 17 वर्ष की शव मिला है यह घटनाअमरकंटक तिराहा से बस्ती रोड में नव निर्माण मकान बाउंडरी बाल का निर्माण हो रहा था जो हरिओम पटेल का था वहाँ पर 9 बजे उसकी लाश मिली है। चेहरे पर हल्का चोट का निशान हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार घर से शाम को निकला था। मौके पर पुलिस पहुँचकर जांच पड़ताल में लग गयी है शव को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। कल सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। उसके मामले का खुलाशा हो पायेगा। पुलिस पूरे की जांच करने में जुट गई है।

भाजपा प्रत्याशी आनंद अग्रवाल वार्ड़ में मतदाताओं को बांट रहे हैं रुपये, देखे वायरल वीडियो 


अनूपपुर/जैतहरी

अनूपपुर जिले के जैतहरी नगर पालिका परिषद जैतहरी में 20 जनवरी 2022 को वोटिंग होने जा रही है। जनता अपना मताधिकार का प्रयोग कर अपने वार्ड से पार्षद उम्मीदवार को जीत का ताज पहनाकर वार्ड कि कमान देने को तैयार हैं। तो वहीं दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा एक के बाद एक कारनामे कर वोटरों को अपनी ओर झुकाने को हर संभव प्रयास किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार भाजपा कार्यकर्ता आनंद अग्रवाल के द्वारा वोटरों को पैसे बांटने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे वह वार्ड नंबर 5 के भाजपा प्रत्याशी बिट्टी बाई के समर्थन में वोट डलवाए जाने के संबंध में रुपये देते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो कब की है वीडियो में कितनी सच्चाई है इसकी दबंग पब्लिक प्रवक्ता पुष्टि नही करता है। इसी प्रकार कल जैतहरी नगरपरिषद के अध्यक्ष पति का गाली देने धमकी देने का वीडियो वायरल हुआ था।

भाजपा के प्रत्याशी और उनके घर के लोगो के रोज नए नए कारनामे दिखाई दे रहे भाजपा के लोग चुनाव में साम, दाम, दंड, भेद सभी प्रकार के हथकंडे अपना कर चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस कार्य के लिए चुनाव आयोग और प्रशासन के द्वारा कड़ी कार्यवाही की जाती है या संबंधित उम्मीदवार का नामांकन निरस्त किया जायेगा।

*देखे वायरल वीडियो*👇🏿👇🏿👇🏿


बहरहाल अब जनता ही तय करेगी कि अपना वोट वह किस प्रत्याशी को देकर जीत का ताज पहनाकर वार्ड में अपना पार्षद बनाते हैं। कई पार्टियों के उम्मीदवार के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी भी वार्डों में अपनी किस्मत आजमाने मैदान में उतरी है। तो वहीं दूसरी ओर भाजपा के ऐसे कार्य से नागरिकों और अन्य प्रत्याशियों में काफी रोश देखने को मिला। वोटर के अधिकार को खेल बना दिया गया है या वह अपना दायित्व नहीं समझती है? प्रश्न चिन्ह उठना लाजमी है?

*इनका कहना हैं*

वीडियो वायरल के बाद इस मामले में नोटिस जारी कर दी गयी है। जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।

*विजय डहेरिया रिटर्निंग अधिकारी जैतहरी*

भाजपा के लोग पूरे वार्डो में रुपये बांटकर चुनाव जीतने का प्रयास किया जा रहा है इसकी जानकारी प्रशासन को दे दी गयी है प्रशासन ने कहा की हम कार्यवाही करेंगे।

*जयप्रकाश अग्रवाल कांग्रेस प्रत्याशी वार्ड़ नं. 01 पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस अनूपपुर*


MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget