धमकी व गालीबाज अध्यक्ष पति, कही जनता न कर दे बेसिस्टम भाजपा के लिए खतरे की घंटी वीडियो वायरल


अनूपपुर/जैतहरी

अनूपपुर जिले के नगर परिषद जैतहरी के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। चुनाव के 2 दिन पहले नगरपरिषद अध्यक्ष नवरत्नी के पति विजय शुक्ला का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं यह वीडियो कब की कितनी सच्चाई है दबंग पब्लिक प्रवक्ता इसकी पुष्टि नही करता है। वीडियो जब कि हो जैतहरी नगरपरिषद के चुनाव में कड़ाके की ठंड में भाजपा पार्टी के लोगो में गर्माहट महसूस होने लगी है यह वीडियो भाजपा के वार्ड क्रमांक 9 से भाजपा के प्रत्याशी व नगरपरिषद अध्यक्ष नवरत्नी शुक्ला के पति विजय कुमार शुक्ला का है जिसमें वे अपशब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी देते हुए दिख रहे दे रहे हैं। और कह रहे हैं कि सिस्टम में नहीं रहोगे तो बेसिस्टम कर दूंगा। मुझे वोट नहीं देने पर दीवाल, ठेला सब तुड़वा दूंगा। अपना वोट अपने पास रखें। मुझे वोट नहीं चाहिए । ऐसा कर दूंगा कि याद रखेंगे। 12 महीने हैं जो बोलूंगा वही करेंगे। मैं भाजपा को चुनाव जीता कर दिखाऊंगा। चुनाव के समय भाजपा प्रत्याशी के पति की वीडियो आना भाजपा के लिए खतरे की घंटी दिखाई दे रही है। इस वीडियो के बाद कहीं वहाँ की जनता भाजपा व भाजपा के प्रत्याशी को वार्ड़ और नगरपरिषद जैतहरी से बेसिस्टम न कर दे। जैतहरी नगर में जनचर्चा है कि विजय शुक्ला मंत्री जी के बहुत ही करीबी और खास है और 5 वर्षों के राजयोग का नशा सर चढ़कर बोल रहा है। यह मामला चुनाव में बहुत कुछ असर डाल सकता है। अगर भाजपा नगरपरिषद में अपना अध्यक्ष नही बना पाती तो ऐसे ही धमकी गालीबाज बड़बोलेपन वाले लोग जिम्मेदार हो सकते है। कांग्रेस इस वीडियो को पूरी तरह भुनाने में लग गई है। इस वीडियो को वॉइस में हम इसलिए नही दिखा सकते क्योंकि गाली सभी मर्यादा को तार तार करते हुए नजर आ रही है। क्या वहाँ की जनता ऐसे धमकी वाले लोगो को दुबारा मौका देगी या बाहर का रास्ता दिखाएगी यह चुनाव के बाद सब कुछ साफ हो जाएगा।

*वायरल वीडियो*


बंद खदान को चालू कराने श्रमिक संगठनों ने राष्ट्रीय राज्य मार्ग को किया जाम, आश्वासन के बाद खुला जाम


अनूपपुर

किसानों के विरोध के कारण पिछले पांच-छह महीनों से एससीसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र के अंतर्गत आमाडाड खुली खदान परियोजना बंद पड़ी खदान को चालू कराने के लिए पांच श्रम संगठनों ने बुधवार 18 जनवरी को बदरामें राष्ट्रीय राज्य मार्ग को जाम कर बंद पड़ी खदान को चालू कराने की मांग करते रहें। जिस पर प्रशासनिक अधिकारियों की समझाईस व 15 दिवस के अंदर खदान को प्रारंभ करने के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। इस दौरान एसडीएम कोतमा मायाराम कोल, एसडीओपी को शिवेंद्र सिंह बघेल, तहसीलदार ईश्व र प्रधान सहित अन्य पुलिस और प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। एससीसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र के अंतर्गत आमाडाड खुली खदान परियोजना में किसानों के विरोध के कारण पिछले पांच-छह महीनों से बंद पड़ी खदान को चालू कराने के लिए पांच श्रम संगठनों ने गत दिनों जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर खदान प्रारंभ कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी थी कि प्रारंभ नहीं किया जाता तो सभी श्रम संगठन बदरा राष्ट्रीय राज्य मार्ग को जाम करेंगे। जिसे लेकर बुधवार को बदरा तिराहा में 5 श्रम संगठनों जिसमें एचएमएस, बीएमएस, एटक, इंटक एवं सीटू के के नेताओं ने राष्ट्रीय राज्य मार्ग 43 में सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर जाम कर दिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। चक्का जाम से सड़क के दोनो ओर वाहनों का जाम लग गया। श्रम संगठनों के नेताओं को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाईस देते हुए लिखित आश्वासन दिया कि 15 दिवस के अंदर खदान को प्रारंभ कर दिया कर दिया जायेगा। जिस पर लगभग दो घंटे चक्का जाम चलने के बाद समाप्तम हो गया। एसडीएम कोतमा मायाराम कोल ने बताया कि 15 दिवस के अंदर खदान को प्रारंभ करने का अश्वासन दिया गया हैं। जिसके बाद श्रमिक संगठनों ने चक्का जाम समाप्त कर दिया।

जहरीला सर्प के काटने से गंभीर महिला अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी


अनूपपुर

18 जनवरी 2023 जिला मुख्यालय अनूपपुर से 08 कि,मी, दूर स्थित ग्राम कोड़ा निवासी शंभूलाल यादव की 40 वर्षीय पत्नी श्रीमती देवकी बाई के दाएं हाथ की अंगुली में मंगलवार की रात घर के आंगन में कंडा निकालते समय अचानक जहरीले साप के काट देने से उपचार हेतु जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती कराया गया जहां ड्यूटी डॉक्टर डॉ,गणेश प्रजापति ने उपचार प्रारंभ किया इस दौरान जिला मुख्यालय अनूपपुर के सर्पप्रहरी शशिधर अग्रवाल भी जानकारी मिलने पर जिला अस्पताल पहुंचकर जहरीले सर्प के काटने से गंभीर व अचेत महिला के परिजनों से बातचीत कर उपचार कराने में मदद की जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों के निरंतर प्रयास पर देर रात गंभीर रूप से घायल बेहोश महिला को होश मे आ गयी जिससे परिजनों ने राहत की सास ली,ज्ञातव्य कि श्रीमती देवकी को विगत 2 माह पूर्व भी बाड़ी में एक जहरीले सर्प ने पैर की अंगुली में काट दिया था जिस दौरान भी वह गंभीर रूप से पीड़ित होकर बेहोश हो चुकी रहीं जिनका उस समय भी जिला अस्पताल में उपचार कराया गया रहा है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget