वन भूमि में अवैध अतिक्रमण व मुनारा परिवर्तन पर ग्रामीणों ने मण्डलाधिकारी से की शिकायत 


अनूपपुर/कोतमा

वन मण्डल अनूपपुर पहुँचकर दर्जनों ग्रामीणों ने वन मंडलाधिकारी ज्ञापन सौपकर वन परिक्षेत्र कोतमा सर्किल लतार अंतर्गत स्थान ग्राम कोटमी वन मुनारा को पूर्व मनारा के स्थान पर निर्माण कराये जाने एव अवैध अतिक्रमण हटाये जाने जल्द कार्यवाही किया जाए।

गज्ञापन में लेख किया गया है कि अनुपपुर जिले के वनपरिक्षेत्र कोतमा सर्किल लतार अंतर्गत ग्राम कोटमी वन मुनारा को परिवर्तन कराकर वन विभाग की भूमि को अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है जिससे लेकर उप सरपंच वन समिति अध्यक्ष सहित दो दर्जन से अधिक ग्रामीणजनों ने अपने हस्ताक्षर कर के मुनारा को पूर्व मुनारा के स्थान पर बनाए जाने की मांग की गई है साथ ही वन विभाग के भूमि से अवैध अतिक्रमण अतिशीघ्र  हटाने की मांग किया गया है जिससे लेकर अनुपपुर वन मंडल अधिकारी अनूपपुर में शिकायत किया गया है अतिक्रमण कारियों के विरुध्द वनपरिक्षेत्र कोतमा अधिकारियो के साठ गाठ होने से कोई कार्यवाही नही हो पा रही है। अब देखना होगा कि ग्रामीणों, उपसरपंच वन समिति अध्यक्ष के शिकायत पर पूर्व मुनारा के स्थान पर मुनारा निर्माण होता है, या कब्जा धारियों पर को अभयदान देकर मामले पर लीपापोती कर दिया जाएगा।



 



कसौधन वैश्य समाज की महिलाओं ने मकर संक्रांति पर्व पर किए विविध कार्यक्रमों का आयोजन


शहड़ोल/अनूपपुर  

कसौधन वैश्य समाज शहडोल संभाग की महिला इकाई सदस्यों ने  मकर संक्रांति के पावन पर्व पर हल्दी कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर शहडोल बुढार अमलाई अनूपपुर के महिला सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित हुए । सभी लोगों ने महाराष्ट्रीयन वेशभूषा  में आकर कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगा दिए।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम बागेश्वर बाबा की पूजा करके फिर हल्दी कुमकुम  की तैयारी की गई और बड़े ही धूमधाम से सभी सुहागिनों को हल्दी कुमकुम तिलक लगाकर कर स्वागत किया गया उसके उपरांत उनको उपहार  बांटे गए और हल्दी कुमकुम और मकर संक्रांति से संबंधित सभी महिलाओं ने एक से बढ़कर एक सुंदर ऊखे  बोले।

इस अवसर पर महिला मंडल के द्वारा  गेम्स  व  प्रतियोगिताओं का  आयोजन भी किया गया और नृत्य और महिला सदस्यों द्वारा बोले गए एक से बढ़कर एक ऊखे से माहौल खुशनुमा हो गया

इस अवसर पर महिला मंडल की संभागीय अध्यक्ष सारिका गुप्ता सचिव ममता गुप्ता कोषाध्यक्ष मनीषा गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष गीता गुप्ता उपाध्यक्ष वंदना गुप्ता सहसचिव अंजू गुप्ता मीडिया प्रभारी माया गुप्ता मीडिया प्रभारी अन्नू गुप्ता मुख्य सलाहकार शोभा गुप्ता आशा गुप्ता और मीनू गुप्ता महिला मंडल के संरक्षक श्रीमती शोभा गुप्ता व उमा गुप्ता लेखा परीक्षक श्रीमती गीता गुप्ता सांस्कृतिक प्रभारी श्रीमती विभा गुप्ता नम्रता गुप्ता प्रियंका गुप्ता नंदिता गुप्ता रानी गुप्ता रंजना गुप्ता संगठन मंत्री के साथ-साथ शहडोल बुढार अनूपपुर अमलाई के विभिन्न महिला सदस्य उपस्थित रहे।

कसौधन वैश्य समाज शहडोल के सभी कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण व बेहतर कवरेज के लिए और शानदार प्रस्तुति के लिए इस अवसर पर शहडोल संभाग के मीडिया प्रभारी  नीरज कुमार गुप्ता का महिला मंडल के द्वारा विशेष सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में मकर संक्रांति स्पेशल तिल और गुड़ से बने हुए विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट नाश्ते व शानदार डिनर का आयोजन किया गया वही कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संगठन की सचिव ममता गुप्ता ने आभार व्यक्त किया है

200 फिट ऊपर चिमनी से गिरा मजदूर, मौके पर मौत, मामला दबाने में जुटा प्रबंधन


शहडोल/ओपीएम

शहड़ोल जिले के अमलाई थानांतर्गत ओरियंट पेपर मिल में प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सीएफबीसी बॉयलर चिमनी में काम कर रहा था ठेका मजदूर लगभग 200 फीट ऊंचे चिमनी से गिरने पर ठेका मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद उसे आनन फानन में मेडिकल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना को ओपीएम प्रबंधन छिपाने का प्रयास करता रहा। यह पहला मामला नही है बल्कि 2 माह के अंदर ये पाँचवी मौत है अमलाई थाना क्षेत्र में स्थित कभी एशिया के दूसरे स्थान पर रहने वाले ओरियंट पेपर मिल में ठेका पर कार्य कर रहे यूपी के हफसा ठेकेदार के द्वारा सुरक्षा की अनदेखी कर मिल की चिमनी की तोड़ाई कराया जा रहा था। तोड़ाई कर रहे यूपी के ठेका मजदूर बौऊर का लगभग 200 फीट ऊपर से नीचे गिरने पर तड़प तड़प कर मौके पर ही मौत हो गई।

इस दौरान मिल में अफरा तफरी मच गई। इस घटना के बाद ओपीएम प्रबंधन द्वारा मामले को छिपाने का प्रयास करते हुए मिल के पिछले हिस्से नार्थ गेट से मजदूर का क्षत विक्षत शव लेकर मेडिकल अस्पताल शहडोल पहुंचे। जहां डाक्टरो ने परीक्षण के बाद मजदूर को मृत घोषित कर दिया। यह घटना प्रबंधन की लापरवाही के चलते होना बताया जा रहा है। हमेशा से ही मिल प्रबंधन अपने कार्यरत मजदूरों की मौत का कारण बनता रहा है और मौत के मामले को दबाने में कोई कसर भी नहीं छोड़ता अब देखना यह होगा कि आये दिन होने वाली घटनाओं पर प्रशासन मिल प्रबंधन पर क्या कार्यवाही करता है या यूँ ही मामले को अनदेखा कर आगे भी मौत का सिलसिला जारी रहेगा।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget