हिंदुस्तान पावर CSR ने बोर्ड परीक्षाओं के टापर्स व टेलेंट हंट प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित


अनूपपुर/जैतहरी

ताप विद्युत उपक्रम हिंदुस्तान पावर के सीएसआर विभाग ने प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के अपने सतत प्रयासों के तहत दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया है, जिन्होंने अपने-अपने स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस मौके पर सीएसआर टेलेंट हंट प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। 

संयंत्र परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कंपनी के ओ एंड एम  हेड अजित चोपड़े ने इस मौके पर कहा, " प्रतिभाओं की पहचान और उनका उत्साहवर्धन शैक्षिक उन्नति की अहम कड़ी है। ऐसे प्रयास बच्चों को लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम रोल अदा करते हैं। जिम्मेवार कारपोरेट की हैसियत से हम ऐसे प्रयासों के लिए प्रतिबद्ध हैं।" इस मौके पर बाल भारती और 10 सरकारी स्कूलों के 32 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों में 19 विद्यार्थी ऐसे हैं जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल स्थान हासिल किया है, वहीं 13 विद्यार्थी सीएसआर टेलेंट हंट प्रतियोगिता के विजेता हैं।  सीएसआर टेलेंट हंट के तहत नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए साइंस माडल, पेंटिंग-पोस्टर और बेस्ट आउट आफ वेस्ट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। टेलेंट हंट के प्रथम और द्वितीय विजेता को सम्मान के लिए चुना गया। समारोह में कुल 32 विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र, पदक और कालेज बैग देकर सम्मानित किया गया। ओ एंड एम हेड अजित चोपड़े, मानव संसाधन एवं प्रशासन विभाग के महाप्रबंधक आरके खटाना, श्रीमती प्रीति चोपड़े और श्रीमती मधु खटाना ने प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर सीएसआर विभाग के सत्यम सलील ने प्रतिभाओं के निखार के लिए सीएसआर विभाग के प्रयासों पर रोशनी डाली। कार्यक्रम का समन्वयन सीएसआर विभाग की रश्मि लखेरा ने किया। आर के खटाना ने समावेशी विकास और सामुदायिक उत्थान को लेकर कंपनी प्रबंधन के विजन पर रोशनी डालते हुए विजेताओं को स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम के प्रतिभागियों के प्रति आभार प्रकट किया।

राष्ट्रीय युवा दिवस उद्धाटन समारोह, युवाओं को स्वामी जी के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए


अनूपपुर/कोतमा

नेहरू युवा केन्द्र अनूपपुर द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस/सप्ताह का उद्धाटन समारोह शासकीय महाविद्यालय कोतमा के प्रांगण में सुनील कुमार चौरसिया अध्यक्ष नगर परिषद् डूमर कछार के मुख्य अतिथि में तथा डाॅ. आर.आर. सिंह डिप्टी डायरेक्टर की अध्यक्षता में एवं विषिष्ठ अतिथि के रूप में डाॅ. व्ही. के. सोनवानी प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय कोतमा, हनुमान गर्ग, अध्यक्ष जन भागीदारी समिति महाविद्यालय कोतमा, पुष्पेन्द्र जैन, समाजसेवी, गजेन्द्र सिह अध्यक्ष कोषिष सेवा समिति की उपस्थिति में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पष्चात अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय की छात्राओ द्वारा स्वागत गीत एवं बैच लगाकर किया गया। विभिन्न युवाओ द्वारा स्वामी विवेकानंद जी पर अपने व्याख्यान दिये गये जिसमें अनुज शुक्ला प्रथम, रिया सोनी द्वितीय तथा तृप्ती पाण्डे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियो को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। शेष प्रतिभागियों को सान्त्वना पुरूष्कार देकर सम्मानित किया गया। वर्ष 2022-23 के जिला युवा मण्डल पुरूष्कार से कोशिश सेवा समिति अनूपपुर को अतिथियो के कर कमलो से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित कराया गया। स्वागत उदबोधन कोषिष सेवा समिति के अध्यक्ष गजेन्द्र सिह द्वारा दिया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुनील चैरसिया ने कहा कि युवाओं को स्वामी जी के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए तथा स्वामी जी के आदर्षो पर चलना चाहिए विषिष्ठ अतिथि डाॅ. सोनवानी प्राचार्य, हनुमान गर्ग, पुष्पेन्द्र जैन ने भी युवाओ को सम्बोधित किया। अध्यक्षीय उदबोधन मे डाॅ. आर.आर. सिह ने कहा कि युवाओ को स्वामी जी के साहित्य का अध्यन करना चाहिए तथा समाज के हित में कार्य करना चाहिए धन्यवाद ज्ञापन मनीष चौहान लेखा एवं कार्यक्रम सहायक द्वारा ज्ञापित किया गया। कार्यकम का सफल संचालन जी एस हितकारिणी षिक्षा समिति के सचिव ओमकार सिह द्वारा किया गया। कार्यकम को सफल बनाने मे कोशिश सेवा समिति के सचिव जितेन्द्र रजक तथा उनकी पूरी टीम, महाविद्यालय के स्टाफ, छात्र एवं छात्राए, एन.वाई.व्ही स्वयं सेवक सुरेन्द्र महरा एवं सिद्वार्थ मिश्रा ने सहयोग प्रदान किया कार्यकम मे विभिन्न अंचलो के 109 युवाओं ने भाग लिया।

रामजानकी मंदिर, सिद्धबली नाथ में पूर्णाहुति व विशाल भण्डारे के महायज्ञ का हुआ समापन


शहड़ोल/बुढ़ार

जनपद पंचायत बुढ़ार अंतर्गत रामजानकी मंदिर व अति प्राचीन श्री सिद्धबली नाथ धाम ग्राम बलबहरा (ढोलकू) मे 16 दिसंबर से चल रहे 31 दिवसीय श्री राम नाम महायज्ञ अखण्ड कीर्तन का समापन पूर्णाहुति व विशाल भण्डारे के साथ 16 जनवरी को हुआ। ज्ञात हो कि भव्य शोभायात्रा एवं महाध्वज स्थापन के साथ महायज्ञ की शुरूआत 16 दिसंबर को हुई थी जिसके 31 दिन पूरे होने पर 15 जनवरी को महायज्ञ का सपापन कर 16 जनवरी को हवन व विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जो देर शाम तक चला। उक्त आयोजन के प्रधान संरक्षक काशी पीठाधीश्वर सिद्धबलि नाथ धाम कपाली बाबा जी महाराज थे वही अयोध्या से पधारे जिला संत प्रमुख व राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता आचार्य श्री आशुतोष जी महाराज का संरक्षण था तथा शिष्य बाबा सत्यनाथ मठ व अति प्राचीन श्री सिद्धबली नाथ धाम ग्राम बलबहरा के प्रधान पुजारी नीरज शास्त्री का संपूर्ण सहयोग रहा।  अंतिम दिवस सोमवार को भण्डारे मे ग्रामवासी समेत क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और धार्मिक कार्य को सफल बनाया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget