कब होगी जुआं फड़ पर कार्यवाही? जगह बदल बदलकर संचालित हो रहा अवैध कारोबार


अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर जिले कोतमा और भालूमाडा थाना क्षेत्र में जुए का अवैध कारोबार जगह बदल बदल कर संचालित हो रहा है. जहां प्रतिदिन जुए के इस अवैध खेल में शामिल होने के लिए दूर-दूर से जुआरी यहां पहुंच रहे हैं. प्रतिदिन जहां लाखों रुपए के हार जीत के दाव इस खेल में लगाए जा रहे हैं. जिस पर पुलिस के द्वारा किसी भी तरह की कार्यवाही अब तक इन दोनों ही थाना क्षेत्रों में नहीं की गई है जिसके कारण प्रतिदिन यहां जंगलों में जुए के फड सज रहे हैं.

*पूर्व में सोशल मीडिया पर भी वायरल हो चुका है जुए का खेल*

लगभग 1 माह पूर्व सोशल मीडिया पर जुए का अवैध कारोबार वायरल हो चुका है. जिसमें एक वार्ड पार्षद भी शामिल दिखाई पड़ रहा था. इसके बावजूद पुलिस जुए के अवैध कारोबार पर सख्त रवैया दिखाने के बजाय हाथ पर हाथ धरे बैठी है.जिसको देखते हुए कोतमा सहित जमुना क्षेत्र के नागरिकों ने पुलिस अधीक्षक से जुए के अवैध कारोबार पर कार्यवाही की मांग की है.

*दोनों थाना क्षेत्र में जगह बदल बदल संचालित हो रहा कारोबार*

प्रतिदिन दोनों थाना क्षेत्र में जुआ सरगना जगह बदल बदल कर पुलिस को चकमा देने का प्रयास भी कर रहा है. कभी कोतमा थाना क्षेत्र के जंगलों में तो कभी भालूमाडा थाना क्षेत्र में स्थित जंगलों में जुए का संचालन किया जा रहा है.

पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल के वीडियो कॉन्फ्रेंस हॉल का किया उद्घाटन


अनूपपुर

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेंद्र सिंह पवार के द्वारा जिला जेल अनूपपुर के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम का उद्घाटन किया गया तथा जिला जेल अनूपपुर का भ्रमण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया वइस संबंध में जेल अधीक्षक इंद्र देव तिवारी को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के द्वारा जिला जेल में निरूद्ध कैदियों से चर्चा की गई जिला जेल अनूपपुर में अतिरिक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम बनने से जिला जेल अनूपपुर में निरुद्ध कैदियोंके लंबित प्रकरणों की सुनवाई न्यायालय के द्वारा की जा सकेगी तथा इसमें लगने वाले अतिरिक्त सुरक्षा बल में सहयोग प्राप्त होगा। उद्घाटन समारोह में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेन्द्र सिंह पवार के साथ जेल अधीक्षक इंद्रदेव तिवारी एसडीओपी अनूपपुर कीर्ति बघेल, थाना प्रभारी कोतवाली अमर वर्मा एवं जिला जेल अनूपपुर का समस्त स्टाफ़ उपस्थित रहे।

नाबालिग छात्रा के साथ मारपीट व छेड़छाड़, आरोपी को पुलिस कर रही है तलाश


अनूपपुर/बिजुरी

अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी छात्रा को दो महीने से परेशान करता था। जिसमें छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग 16 वर्षीय किशोरी को गांव के ही रहने वाला शादीशुदा उमेश साहू नाबालिग छात्रा को लगभग 2 से 3 माह से स्कूल जाते समय छेड़छाड़ करता था। गांव में यह भी अफवाह फैला दिया था कि यह मेरी गर्लफ्रेंड है। आरोपी की इस हरकत से छात्रा परेशान हो गई, जिसे समझाने के लिए छात्रा उसके घर गई। आरोपी ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की। छात्रा ने पूरी आपबीती अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने छात्रा के साथ इसकी शिकायत थाने दर्ज कराई। अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही हैं।

*इनका कहना है*

शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

*राजेश उइके थाना प्रभारी बिजुरी*


MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget