लकड़ी लेने जा रहा बृद्ध यात्री ट्रेन से टकराया, घटना स्थल पर हुई मौत


अनूपपुर/कोतमा 

अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत बदरा के ग्राम कुशियारा में एक वृद्ध की ट्रेन से टकराकर मौत हो जाने की घटना प्रकाश में आया है ज्ञात हो कि हीरालाल पासवान सिंह पिता स्वर्गीय आधारित उम्र 76 वर्ष निवासी ग्राम कुशियारा आज सुबह लगभग 9 बजे बदरा कुशियारा रेलवे फाटक के पास घरेलू उपयोग के लिए टगिया लेकर लकड़ी लेने के लिए गया था उसी समय चिरमिरी अनूपपुर ट्रेन से टकरा जाने के कारण उसकी मौत हो गई ट्रेन से टक्कर इतनी तेज थी कि उसके शरीर के परखच्चे उड़ गए मौके पर ग्राम पंचायत बदरा के सरपंच शिव भान सिंह पहुंचकर पुलिस थाना को सूचना दी इस पर भालूमाडा पुलिस पहुंचकर शव का पीएम पंचनामा बनाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर 2 की मौत 1 गंभीर घायल का इलाज जारी


शहडोल/केशवाही

शहडोल जिले के केशवाही चौकी अंतर्गत एक दर्दनाक हादसा हो गया है जहां बाइक में सवार तीन लोगों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है जिसकी वजह से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है तो वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। और तीसरे का इलाज जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना किस अज्ञात वाहन से हुई है यह अब तक पता नहीं चला है लेकिन बाइक में 3 लोग सवार थे, हादसा इतना दर्दनाक था कि 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है तो वहीं एक गंभीर रूप से घायल है घटना के केसवाही चौकी अंतर्गत बलबहरा तिराहे के पास हुई है, और यह वो रास्ता है जहां बहुत ज्यादा ट्रैफिक नहीं रहता है रात का समय है, इस रास्ते पर लोगों का कम आजा आना जाना होता है ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना भी बहुत देर पहले हुई है और किसी को पता ही नहीं चला जैसे ही राहगीरों ने देखा तो इसकी सूचना सबसे पहले 108 को दी और फिर डायल हंड्रेड को दी गई आनन-फानन में सूचना लगते ही डायल हंड्रेड और 108 वहां पहुंची तो देखा कि 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है एक गंभीर रूप से घायल है जिसे 108 वाहन में तुरंत ही शहडोल मेडिकल कॉलेज लाया गया जिसकी स्थित नाजुक बताई जा रही है।



24 घंटे में बलात्कार के आरोपी पुलिस ने धर दबोचा, लाल बाइक व कपड़े ने खोला राज


शहड़ोल

जबलपुर से शहडोल अपने रिश्तेदार के घर आई एक 92 वर्षीय वृद्ध घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान लाल रंग की बाइक में सवार अंतरा निवासी भगवंता कोल लिफ्ट देकर जंगल के रास्ते ले गया और वहां महिला से दुष्कर्म किया। इस दौरान वृद्ध को चोट लग गई थी, जिससे रक्त रिसाव हो रहा था। उसके जख्म में पट्टी करने की नियत से आरोपी ने अपने टॉवेल के दो टुकड़े कर एक टुकड़ा वृद्ध महिला को देकर वहां से फरार हो गया था।

शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर पतासाजी में जुट गई। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने अपने सभी खुफिया तंत्र को एलर्ट करके आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी थी मुखबिर की सूचना पर पतासाजी के दौरान यह बात सामने आई थी कि महिला को आरोपी लाल बाइक में ले गया था। जिस आधार पर पुलिस ने 15 से अधिक लाल बाइक चालक को पकड़ कर पूछताछ की, तो भगवंता कोल के बाइक में गमछे का दूसरा टुकड़ा भी बरामद हो गया। जिससे आरोपी की शिनाख्त हो गई। पकड़े गए आरोपी पर पूर्व में भी दुराचार का मामला कायम है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget