शिक्षक संघ की पहल रंग लाई सहयोग के रूप में 233407 रुपये मृतक कर्मचारी परिवार को दिए


अनूपपुर

29 दिसंबर 2022 को दौआ चर्मकार कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी अनूपपुर का सड़क दुर्घटना में असामयिक स्वर्गवास होना  अत्यंत दुखद एवं कष्टप्रद था। परिवार में उनकी पत्नी एवं दो छोटे बच्चों की आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय होने के कारण वर्तमान में परिवार का आर्थिक सहयोग  करने वाला कोई नहीं था। 

इन्ही बातों पर विचार करते हुए एसडीएम एवं जनजातीय कार्य विभाग के लोकप्रिय सहायक आयुक्त विजय कुमार डेहरिया के निर्देशन में शिक्षा जगत से जुड़े हुए सभी व्यक्तियों ने दिल खोलकर स्वर्गीय दौआ चौधरी के परिवार की आर्थिक सहायता की है। किसी ने नगद तो किसी ने स्वर्गीय दौआ के खाते में  राशि जमा कर इस पुनीत कार्य को अंजाम दिया है। स्वयं सहायक आयुक्त श्री डेहरिया ने ₹.5100 देकर शिक्षकों एवं कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया। यही कारण है कि दिनांक 10 जनवरी तक सहयोग राशि के रूप में 233407.00 (दो लाख तेत्तिस हजार चार सौ सात) की राशि सहयोग ग्रुप में प्राप्त हुआ।

जिले में 4 की मौत, ट्रेन व सड़क दुर्घटना में 3 की मौत, 1 पुरुष की कुएं में मिली लाश


*मानसिक रूप से परेशान महिला की ट्रेन से कटकर मौत, पुलिस जांच में जुटी*

अनूपपुर जिले के चचाई थाना अंतर्गत सकोला खोली गांव के मध्य बुधवार की दोपहर एक 30 वर्षीय महिला बिलासपुर कटनी मेमो ट्रेन के अचानक सामने आने से दो भागों में कट गई जिससे महिला की स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई घटना की सूचना अमलाई स्टेशन मास्टर द्वारा चचाई थाने में दी गई घटनास्थल पर पहुंचने पर चचाई पुलिस को मृतिका का मोबाइल मिला जिससे परिजनों को सूचना दी गई इस दौरान मृतिका की पहचान कोतवाली अनूपपुर अंतर्गत ग्राम जमुडी के कौशल सिंह की पत्नी श्रीमती रेनू सिंह के रूप में होना पाया गया,पुलिस ने मृतिका रेनू के शव का पंचनामा कर शव वाहन से शव परीक्षण कराने हेतु जिला अस्पताल भेज कर शव परीक्षण कराया तथा परिजनों से पूछताछ कर कार्यवाही प्रारंभ की इस दौरान मृतिका के पति कौशल सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी देर रात बिना बताए घर से चली गई रही जिसकी खोजबीन की जा रही थी तभी दोपहर में उसके ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना मिली मृतिका कई वर्षों से मानसिक रूप से परेशान जी रही है जिसका उपचार कराया जाता रहा है घटना की सूचना पर शहडोल जिले के केलमनिया गांव जहां मृतिका का मायका है वहां से माता-पिता एवं अन्य परिजन जी घटनास्थल एवं जिला अस्पताल पहुंचकर कार्यवाही में सम्मिलित रहे हैं ।

*अज्ञात पुरुष की जंगल के कुएं में सड़ी गली मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी*

अनूपपुर जिले के थाना जैतहरी अंतर्गत ग्राम गोधन से निगौरा रेल्वे स्टेशन पहुच मार्ग में बीच जंगल मे बने कुँए में अज्ञात महिला का शव सड़ी गली अवस्था मे मिलने की सूचना जैतहरी थाने में उस मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों ने दी पुलिस द्वारा घटना स्थल पर पहुच कर शव को कुँए से बाहर निकाल कर शव का जांच पड़ताल किया जिसमें मृतिका की उम्र लगभग 30 -32  के आसपास बताई जा रही वही उसके हाथ मे गीता व ज्ञानी सिंह नाम का गोदना लिखा हुआ है शव लहभग दो से तीन दिनों म बीच का बताया जा रहा है पुलिस द्वारा शव का पंचनामा बना कर मर्ग कायम करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

*बोलेरो मोटरसाइकिल की टक्कर उपचार के दौरान युवक की मौत*

अनूपपुर जिले के फुनगा चौकी अंतर्गत बोलेरो और टू व्हीलर में टक्कर हो गई। इसमें एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज चल रहा हैं। जानकारी के अनुसार अनूपपुर से कोतमा जा रही बोलेरो वाहन और दैखल से पाली आ रही टू व्हीलर वाहन की पाली के पास जोरदार टक्कर हो गई। बाइक में सवार भूपेंद्र सिंह पिता हरी सिंह (20) निवासी दैखल की मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। 

*मालगाड़ी से नाबालिग टकराया मौके पर हुई मौत*

अनूपपुर जिले के अमलाई रेलवे स्टेशन के पास 17 वर्षीय नाबालिग मालगाड़ी के सामने आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अमलाई रेलवे स्टेशन से 1 किलोमीटर दूर स्थित रेलवे लाइन पर मालगाड़ी से टकरा कर अश्विनी पिता देवलाल साहू (17) निवासी दुलारा की मौत हो गई। इसकी सूचना स्टेशन मास्टर ने चचाई थाना प्रभारी को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने शव के पास मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान की है। उसी के आधार पर युवक के परिजनों को मौके पर शिनाख्त के लिए बुलाया गया। युवक के पास एक गड्ढे में लिखा एक पत्र मिला। जिसमें अपना नाम, घर का मोबाइल नंबर और उसका पता लिखा हुआ था। फिलहाल पुलिस शव का पंचनामा बनाकर जांच में जुटी हैं।

पंचायतीराज का सपना हो रहा है साकार, जनता को मूलभूत सुविधाओं का मिल रहा है लाभ


अनूपपुर/बदरा

अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत अनूपपुर के कार्यालय स्थित ग्राम पंचायत बदरा सही मायने में पंचायती राज का सपना साकार करते हुए नजर आ रहा है जहां पर की ग्राम के लोगों को समस्त मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल रहा है ग्राम पंचायत के सरपंच उपसरपंच सचिव इंजीनियर लव श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व और विकास को गति देने की दृढ़  इच्छाशक्ति के कारण ही ग्राम पंचायत बदरा का चौतरफा विकास हो रहा है जिसमें सफाई के लिए कचरा गाड़ी खरीदा जाना ग्राम पंचायत भवन की चाक चौकस व्यवस्था बदरा तिराहा से एमएन सिंह के घर तक लाइट की व्यवस्था जिससे मानो या प्रतीत होता है कि यह ग्राम पंचायत नहीं बल्कि नगर पालिका क्षेत्र है इसी तरह पेवर ब्लॉक लगाना स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई सरदार दफाई में नल जल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाकर घर-घर पानी दीया जाना प्रधानमंत्री आवास के तहत गरीबों का घर बनाकर गृह प्रवेश करना आम रास्ता बनाना जिससे कि अस्पताल और स्कूल आने जाने में किसी को कठिनाई का सामना ना करना पड़े यहां तक कि वर्षों से जमे कचरे को स्वच्छता अभियान के तहत ट्रैक्टर लगाकर साफ सफाई करवाया गया है और पेसा एक्ट के तहत कानून की जानकारी ग्रामीणों को दी गई है लाडली लक्ष्मी योजना मैं बच्चियों को लाभ दिलाना सोख्ता गड्ढा का निर्माण कचरा संग्रहण घर का निर्माण सुंदर फलदार वाटिका का निर्माण यहां तक की उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में सरपंच उप सरपंच सचिव ने इन सभी विकास कार्यों को अंजाम देते हुए ग्राम पंचायत भवन में सीसीटीवी कैमरा भी लगवाया गया है जो शायद पूरे जिले में पहला ऐसा ग्राम पंचायत है जहां पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है सरपंच सचिव उप सरपंच ने कहा कि गांव का विकास उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में करना ही हमारी पहली प्राथमिकता है और किए गए इन सब कार्यों की सर्वत्र सराहना की जा रही है यहां तक की स्व सहायता समूह की महिलाओं को भी कई कार्य पर गए हैं जिससे कि वह आत्मनिर्भर बन सके पंचायत के लोगों ने कहा कि शासन के समस्त योजनाओं का हर व्यक्ति को लाभ मिले इसके लिए हम दृढ़ संकल्पित हैं।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget