नवागत सीएमओ ने नगर पालिका में संभाला कार्यभार, परिषद ने किया स्वागत


अनूपपुर/पसान

जिले की नगर पालिका परिषद पसान के लिए नगरीय प्रशासन द्वारा विगत दिनों अमरवाड़ा के मुख्य नगरपालिका अधिकारी शशांक आर्मो की पदस्थापना की गई थी। 9 जनवरी 2023 को मुख्य नगरपालिका अधिकारी शशांक आर्मो ने नगर पालिका परिषद पसान का कार्यभार संभाला, इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ,सभी पार्षद और नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया तो वही वर्तमान में कार्यरत प्रभारी सीएमओ प्रदीप झारिया ने नवागत मुख्य नगरपालिका अधिकारी को कार्यभार सौंपा ।2013 बैच के नवागत मुख्य नगरपालिका अधिकारी शशांक आर्मो जबलपुर यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग BE  की पढ़ाई किए हैं इसके पूर्व डिंडोरी मैं वर्ष 2018 से 2020 तक एवं दमोह अमरवाड़ा जैसे स्थानों पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी के तौर पर अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन कर चुके हैं उनके पसान नगर पालिका क्षेत्र में कार्यभार संभालने से क्षेत्र के विकास में गति आएगी नवागत सीएमओ साहब ने बताया कि नगर में शासन की जन हितैषी योजनाओं को लागू करना हान जनों को उसका लाभ दिलाना नगर में आम जनों की सहूलियत के लिए मुख्य रूप से पेयजल साफ-सफाई प्रकाश व्यवस्था एवं नगर को स्वच्छता की दिशा में आगे बढ़ाने का मुख्य उद्देश्य है इसके लिए समस्त नगर परिषद के पार्षद अधिकारी कर्मचारी सहित आम जनों का सहयोग अति आवश्यक है नगर में संचालित शासकीय स्कूल आंगनबाड़ी केंद्रों में भी सुधार करने एवं वहां की व्यवस्था साफ-सफाई जैसे कार्यों पर ध्यान देना भी प्राथमिकता होगी क्योंकि यह वह स्थान है जहां हमारे नगर के छोटे बच्चे नौनिहाल शिक्षा के लिए आते हैं।

नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ने कहा कि नवागत मुख्य नगरपालिका अधिकारी के आने से पूरी परिषद को एक मजबूती मिलेगी और कार्य की गति में इजाफा होगा उन्होंने कहा की प्रभारी सीएमओ प्रदीप झारिया ने भी अभी तक बेहतर सहयोग प्रदान करते हुए नगर के विकास में अपना योगदान प्रदान किया और उनका मार्गदर्शन इस नगरपालिका को अभी तक मिलता रहा ,निश्चित तौर पर प्रभारी सीएमओ प्रदीप झारिया के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए नवागत सीएमओ शशांक आर्मो भी परिषद के साथ कंधे से कंधा मिलाकर क्षेत्र के विकास में अपना योगदान देंगे ऐसी अपेक्षा नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ने नवागत मुख्य नगरपालिका अधिकारी से की । मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने कार्यभार संभालने के साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं सभी लोगों से परिचय प्राप्त किया अपने कार्य का शुभारंभ किया।

एकता महिला मंडल के बैनर तले आज होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन

*होगा कविता पाठ, राष्ट्रीय कवि सुश्री मुमताज नशीम सहित हास्य रस, वीर रस, व लाफ्टर चैलेंज के कवियों का होगा आगमन*


अनूपपुर/कोतमा

कोतमा नगर की सामाजिक संस्था एकता महिला मंडल द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन आज 11 जनवरी को कोतमा के अग्रसेन भवन में शाम 8 बजे से आयोजित है। कार्यक्रम की आयोजक संस्था एकता महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती अनुराधा गहरवार ने यह बात कही की नगर की सामाजिक संस्था एकता महिला मंडल समय समय पर सोशल वर्क के साथ नगर में भव्य आयोजन के माध्यम से एक सामाजिक चेतना जागृत करने हेतु हमेसा अग्रसर रही है। साथ ही नगर में कई ऐसे आयोजन हुए हैं जिनकी सराहना भी हुई। 

*कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन*

एकता महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती अनुराधा गहरवार ने जानकारी दी कि एकता महिला मंडल के बैनर तले कोतमा नगर में 4 साल बाद एक भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन आज दिनांक 11 जनवरी 2023 को कोतमा के अग्रसेन भवन में आयोजन किया गया है जिसमें देश के नामी गिरामी कवि आज कार्यक्रम में शिरकत करेंगे । उन्होंने जानकारी दिए कि आज  सुश्री मुमताज नसीम - श्रृंगार रस (दिल्ली), हेमंत पाण्डे - हास्य/लाफ्टर चैलेंज फेम (कानपुर), आलम सुल्तानपुरी - व्यंग्य  (सुल्तानपुर), मनोज चौहान  - वीर रस (मैनपुरी), बाबू घायल - गीतकार (भोपाल), सुश्री रानू रूही  - श्रृंगार (जबलपुर) कोतमा नगर की धरती पर अपने ओजस्वी कविता पाठ से जनता का मन मोह लेंगे।

*आयोजित होगा दसवां कवि सम्मेलन*

एकता महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती अनुराधा गहरवार ने बताया कि हमारी संस्था का कवि सम्मेलन का यह दसवां आयोजन है। मेरी विशेष इक्षा रही है कि देश की विख्यात कवियित्री सुश्री मुमताज नसीम - श्रृंगार रस जो देश विदेश में अपनी एक अलग पहचान रखती हैं को एक बार कोतमा नगर में बुलाऊँ मेरे विशेष आग्रह पर उनका कीमती समय कोतमा नगर को मिला है। जिसके लिए एकता महिला मंडल आभारी है। महिला मंडल का ये 10 वा भव्य आयोजन है। एकता महिला मंडल की पदाधिकारियों में अध्यक्ष अनुराधा गहरवार, उपाध्यक्ष रीता गुप्ता,सचिव साईं गीता, कोषाध्यक्ष रुचि सिंह सह सचिव रुचि चौहान ने नगर के समस्त कवि प्रेमियों जागरूक नगरवासियों व्यापारियों जनप्रतिनिधियों प्रशासनिक अधिकारियों व मीडिया बंधुओ सहित मातृशक्तियो से इस कार्यक्रम में आमंत्रित कर कार्यक्रम को सफल बनाने का निवेदन की है।

एकता महिला मंडल की अध्यक्षता कर रही श्रीमती अनुराधा गहरवार ने बताया कि यह मेरी ओर से कवि सम्मेलन का अंतिम आयोजन है। जिंसमे समस्त कोतमा नगर से सहयोग व कार्यक्रम की सफलता की अपेक्षा है।

सांसद पति ने तुड़वाया गरीबो का मकान, भारतीय शक्ति  चेतना पार्टी ने राज्यपाल के नाम सौपा ज्ञापन


अनूपपुर/राजेन्द्रग्राम

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ब्लॉक पुष्पराजगढ़ जिला अनूपपुर की ओर से आज दिनांक 10 जनवरी 2023 दिन मंगलवार को पुष्पराजगढ़ में महामहिम राज्यपाल मध्य प्रदेश शासन भोपाल के नाम से एसडीएम पुष्प राजगढ़ को ज्ञापन दिया गया जिला प्रवक्ता अमित कुमार यादव ने बताया कि क्षेत्र की जन समस्या को लेकर गरीब असहाय का शोषण करने वाले शहडोल सांसदीय क्षेत्र के सांसद हिमाद्री सिंह के पति नरेंद्र मरावी के द्वारा बुलडोजर चलवाकर गरीब असहाय लोगों का मकान तोड़वाया गया अनित्य अन्याय अधर्म के खिलाफ भारतीय शक्ति चेतना पार्टी हमेशा आवाज उठाते रहा है और उठाते रहेगा समाज को सहयोग प्रदान करना एवं समाज के साथ हो रहे अन्याय को न्याय दिलाने का कार्य सिर्फ भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के द्वारा किया जाता है महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती संध्या पड़वार महिला मोर्चा प्रांतीय सचिव श्रीमती पिंकी जयसवाल पुष्पराजगढ़ विधानसभा प्रत्याशी अमित पड़वार किसान मोर्चा प्रांतीय सचिव राम कृपाल परस्ते ब्लॉक पुष्पराजगढ़ अध्यक्ष तारा नायक जिला महासचिव करण बंजारा एवं समस्त पार्टी संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

*4 माँगो पर सौपा ज्ञापन*

1. यह कि ग्राम पंचायत बसनिहां सांघाटोला पटवारी हल्का बसनिहां राजस्व निरीक्षक मण्डल भेजरी थाना राजेन्द्रग्राम, तहसील पुष्पराजगढ़, जिला अनूपपुर म०प्र० स्थित खसरा नं0 44 / 3 रकवा 0.810 हे0 भूमि इंदिरा आवास प्लाट राजस्व रिकार्ड में दर्ज चला आ रहा है।

2. यह कि प्रार्थीगणों को भूमि हीन होने के कारण म०प्र० शासन द्वारा इंदिरा आवास मकान शासन के स्वीकृत राशि के तहत 20 इंदिरा आवास पूर्व में बने हुए थे और उन्हीं हितग्राहियों के नाम पर वर्तमान में 3 पी एम आवास मकान बने हुये है।

3. यह कि हम प्रार्थीगणों को बने हुए मकान को दिनांक 23 दिसम्बर 2022 समय 4 बजे शाम नरेन्द्र सिंह मरावी म0प्र0 अनुसूचित जनजाति के पूर्व अध्यक्ष अपने साथ अज्ञात 10-15 को लेकर आवास प्लाट में बने मकानों को जे.सी.बी. वाहन से गिरवाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया था तब हम प्रार्थीगण मौके में जाकर मना करने लगे तो किसी के बात सुनने को तैयार नहीं है और कह रहे थे कि इस भूमि को मैं खरीद लिया हूँ अब तुम इस जमीन से हट जाओ नहीं तो मैं जे.सी.बी. वाहन से तोड़वा दूंगा कह कर बुरी बुरी गाली-गलौज करते हुए मकानो से बेघर करने की धमकी देने लगा।

4. यह कि हम प्रार्थीगणों को म०प्र० शासन द्वारा अति गरीब आदिवासी व भूमिहीन होने के कारण म०प्र० शासन द्वारा आवासी प्लाट में शासन के लागत राशि से मकान बनाकर दिया गया है जिससे हम 1984-86 से अपने-अपने मकानों पर निवास करते चले आ रहे है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget