खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण में 24 लाख 38 हजार 960 रुपये की हुई वसूली 


अनूपपुर

खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रभावी रोकथाम के लिए कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के मार्गदर्शन में 01 अप्रैल 2022 से 31 दिसम्बर 2022 तक अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन, अवैध भण्डारण कुल 140 प्रकरण दर्ज किए गए। जिसमें न्यायालय कलेक्टर जिला अनूपपुर द्वारा निराकृत प्रकरणों में 39 लाख 7 हजार 10 रुपये की राशि अधिरोपित की गई। खनिज विभाग द्वारा अधिरोपित अर्थदण्ड राशि में से 24 लाख 38 हजार 960 रुपये की वसूली कर शासकीय कोष में जमा कराई गई है। उक्ताशय की जानकारी जिला खनि अधिकारी सुश्री आशालता वैद्य ने दी है।

ABVP ने परीक्षा शुल्क में हुई वृद्धि के विरोध में कुलपति को सौंपा ज्ञापन


शहड़ोल

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल द्वारा परीक्षा फीस में हुई वृद्धि और छात्र छात्राओं को हो रही समस्या के विरुद्ध विश्वविद्यालय के शहडोल कैंपस में आंदोलनत्मक प्रर्दशन कर ज्ञापन सौंपा। विश्वविद्यालय अध्यक्ष मनीष तिवारी द्वारा कुलपति महोदय को ज्ञापन देते हुए यह मांग की गई कि विश्वविद्यालय द्वारा सेमेस्टर  परीक्षा फीस बढ़ाकर बढ़ाकर 2000 कर दी गई है जिसे कम कर के पूर्व की भांति 1500 की जाय। अभाविप की मांग के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने 8 बसों के संचालन की सहमति जताई थी 4 और बसों का संचालन जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाय। विश्वविद्यालय के दोनो कैम्पस में गर्ल्स कॉमन रूम का व्यवस्थित संचालन किया जाय।विश्वविद्यालय में छात्र छात्राओं की समस्या के निवारण हेतु बने हेल्प डेस्क का संचालन व्यवस्थित रूप से किया जाय ।विश्वविद्यालय  की  कक्षाओं में अध्यापन के समय पीछे बैठे छात्रों को प्राध्यापको की आवाज स्पष्ट सुनाई नही देती अतः कार्डलेस माइक की व्यवस्था की जाए। उक्त ज्ञापन देते हुए यह माग की गई की सभी समस्याओं का निराकरण 05 दिवस के अंदर किया जाय अन्यथा अभाविप उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। उक्त ज्ञापन देते समय जिला संयोजक सौरभ द्विवेदी, नगर विस्तारक भूपेन्द्र सिंह पायक, डॉक्टर सिंह मार्को, नगर मंत्री शिवम वर्मा, अनुज तिवारी,अभिषेक यादव, मितेश सिंह, सौरभ उर्मलिया, अमित यादव, तनिष्क दाहिया, आशीष चौहान, हरी ओम शुक्ला, अंकुश तिवारी, अवनी गुप्ता, अंजली सिंह, आशीष सिंह, आर्यन गुप्ता, प्रभांशु मिश्रा, दुर्गेश यादव, अभाविप कार्यकर्ता एवं विश्वविद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे

विराट नारी शक्ति सेवा संस्थान का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह संपन्न


शहडोल

जिले समाज सेवी संस्था विराट नारी शक्ति सेवा संस्थान का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह पिछले दिनों होटल ओएसिस में बड़े ही गरिमा पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ! 

उक्त जानकारी देते हुए विराट नारी संगठन की मीडिया प्रभारी श्रीमती दीपिका निगम ने बताया कि उक्त गरिमामय कार्यक्रम संस्था की संस्थापक एवं नारी सशक्तिकरण संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती नूतन सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान श्री गणेशजी के सामने अपने साथियों श्रीमती सपना त्रिपाठी , जया खरे, नीता अरोरा, दीपिका निगम, अंपूरना गोस्वामी जी के साथ  दीप प्रज्वलन किया। अंपूरना गोस्वामी एवं ज्योतिका श्रीवास्तव जी गणेश वंदना गाकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया कार्यक्रम में अपने संस्था के सभी 2022 के एवं 2023 पदाधिकारियों को बैच लगाकर एवं कलम डायरी देकर सम्मानित किया गया।

संस्था की 2023 की अध्यक्ष  बनी श्रीमती स्नेहा अग्रवाल वहीं उपाध्यक्ष रागिनी जैन को बनाया गया सचिव पद में अनिता गुप्ता जी , डोली मिश्रा, कोषाध्यक्ष नीता मुंदरा , रश्मि गुप्ता ,शहडोल संभाग प्रभारी अंपूरना गोस्वामी ,नीता अरोरा संरक्षक सपना त्रिपाठी, ज़िला प्रभारी नीलम रस्तोगी एवं मीडिया प्रभारी दीपिका निगम , गीता मिश्रा प्रोग्राम प्रबंधक गरिमा यादव , ज्योतिका श्रीवास्तव स्वास्थ प्रभारी शिप्रा मजूमदार संगठन मंत्री रुख़शाना मंच संचालन कविता तिवारी संस्था सलाहकार मेघा पवार जी जया खरे जी को पद भार सोंपा गया।

नयी सदस्य शीतल सिंह , प्रेमलता शर्मा, निशा सिंह, किरण गौतम, रीता पाण्डे, कविता तिवारी, रुख़शाना, पुष्पा सिंह, रजनी गुप्ता का बैच लगा कर सम्मान किया गया इनके अलावा सीमा दिवेदी भारती गुप्ता भी शामिल रहीं।

कार्यक्रम का पूर्णविराम एवं आभार प्रकट कर श्रीमती नूतन सिंह द्वारा इस वर्ष होने वाले कार्यक्रम का ब्योरा देने के साथ सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए सभी का धन्यवाद किया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget