विराट नारी शक्ति सेवा संस्थान का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह संपन्न
शहडोल
जिले समाज सेवी संस्था विराट नारी शक्ति सेवा संस्थान का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह पिछले दिनों होटल ओएसिस में बड़े ही गरिमा पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ!
उक्त जानकारी देते हुए विराट नारी संगठन की मीडिया प्रभारी श्रीमती दीपिका निगम ने बताया कि उक्त गरिमामय कार्यक्रम संस्था की संस्थापक एवं नारी सशक्तिकरण संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती नूतन सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान श्री गणेशजी के सामने अपने साथियों श्रीमती सपना त्रिपाठी , जया खरे, नीता अरोरा, दीपिका निगम, अंपूरना गोस्वामी जी के साथ दीप प्रज्वलन किया। अंपूरना गोस्वामी एवं ज्योतिका श्रीवास्तव जी गणेश वंदना गाकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया कार्यक्रम में अपने संस्था के सभी 2022 के एवं 2023 पदाधिकारियों को बैच लगाकर एवं कलम डायरी देकर सम्मानित किया गया।
संस्था की 2023 की अध्यक्ष बनी श्रीमती स्नेहा अग्रवाल वहीं उपाध्यक्ष रागिनी जैन को बनाया गया सचिव पद में अनिता गुप्ता जी , डोली मिश्रा, कोषाध्यक्ष नीता मुंदरा , रश्मि गुप्ता ,शहडोल संभाग प्रभारी अंपूरना गोस्वामी ,नीता अरोरा संरक्षक सपना त्रिपाठी, ज़िला प्रभारी नीलम रस्तोगी एवं मीडिया प्रभारी दीपिका निगम , गीता मिश्रा प्रोग्राम प्रबंधक गरिमा यादव , ज्योतिका श्रीवास्तव स्वास्थ प्रभारी शिप्रा मजूमदार संगठन मंत्री रुख़शाना मंच संचालन कविता तिवारी संस्था सलाहकार मेघा पवार जी जया खरे जी को पद भार सोंपा गया।
नयी सदस्य शीतल सिंह , प्रेमलता शर्मा, निशा सिंह, किरण गौतम, रीता पाण्डे, कविता तिवारी, रुख़शाना, पुष्पा सिंह, रजनी गुप्ता का बैच लगा कर सम्मान किया गया इनके अलावा सीमा दिवेदी भारती गुप्ता भी शामिल रहीं।
कार्यक्रम का पूर्णविराम एवं आभार प्रकट कर श्रीमती नूतन सिंह द्वारा इस वर्ष होने वाले कार्यक्रम का ब्योरा देने के साथ सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए सभी का धन्यवाद किया।
