अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर जप्त पुलिस रेत माफियाओं के खिलाफ लगातार कर रही है कार्यवाही


अनूपपुर/कोतमा

गस्त के दौरान दौरान बोडरी में मुखबिर की सूचना मिली कि एक लाल रंग का महेन्द्रा ट्रेक्टर बिना नम्बर का गोड़ारू नदी से अवैध रेत लोड कर बंधवाटोला के पास से आ रहा है की सूचना पर गवाह बालेन्द जयसवाल निवासी बोडरी, रोहित प्रजापति निवासी बोड़री को हमराह लेकर बधवाटोला तिराहा में नाकाबंदी कर लोड ट्रेक्टर को रोककर चालक का नाम पूछा गया जो अपना नाम रंजीत जयसवाल पिता  धिराम जयसवाल उम्र 32 वर्ष निवासी जर्राटोला का बताया वाहन मालिक का नाम धिराम जयसवाल पिता रामगोपाल जयसवाल उम्र 53 वर्ष निवासी जर्राटोला बताया मौके पर चालक एवं मालिक को लोड रेत लगभग 02 घन सेन्टी मीटर की रायलटी एवं वाहन के दस्तावेज नोटिस देकर चाहे गये जिनके द्वारा नोटिस में लिखित में दिया गया कि लोड रेत के संबंध में हमारे पास कोई रॉयल्टी नहीं है एवं चालक लायसेंस पेश किया एवं वाहन ट्रेक्टर मालिक द्वारा वाहन का रजिस्ट्रेशन एवं ट्राली का रजिस्ट्रेशन पेश किया ट्रेक्टर का नम्बर MP 18 AA 9870 एवं ट्राली का नम्बर MP 65AA 1323 पेश किया वाहन चालक एवं मालिक के द्वारा अवैध रेत 02 घन सेंटीमीटर कीमती 3000/ रूपये की लोड ट्राली एवं ट्रैक्टर कीमती 3,50000 रूपये की मौके पर शाम 05.30 बजे समक्ष गवाहो के  सामने जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया चूकि प्रकरण में 07 वर्ष से कम सजा का प्रावधान होने से चालक एवं मालिक का अभिरक्षा पत्रक तैयार किया जाकर धारा 41 (1) जा0फौ0 की नोटिस दी गई। वापसी पर अवैध रेत लोड ट्रेक्टर ट्राली थाना परिसर सुरक्षार्थ खड़ा किया गया। आरोपी चालक रंजीत जयसवाल पिता धनीराम जयसवाल उम्र 32 वर्ष एवं वाहन ट्रेक्टर मालिक धनीराम जयसवाल पिता राम गोपाल जयसवाल उम्र 53 वर्ष निवासी जर्राटोला के विरूद्ध अप0क्र0 18/23 धारा 379 ता0हि0 एवं 4/21 खान एवं खनिज (विनियमन एवं विकास) अधिनियम 1957 विवेचना में लिया गया एवं इस्तगासा क्र0 02/23 धारा 4/21 खान एवं खनिज (विनियमन) के तहत किया गया।

घर में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हुई हत्या


अनूपपुर/रामनगर

रामनगर थाना अंतर्गत नगर परिषद डोला के वार्ड क्रमांक 5 में निवास करने वाली महिला की हुई हत्या।  मृतिका का नाम शांति बाई पति छोटेलाल उम्र करीबन 50 वर्ष निवासी न्यू डोला जो घर पर अकेले ही रहती थी जिसकी जानकारी ग्रामीणों को लगते ही तुरंत रामनगर थाना प्रभारी को सूचना दी गई प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला के पति का स्वर्गवास पूर्व में ही हो गया था वह महिला घर पर अकेली रहती थी वही दिनांक 9 जनवरी 2023 की बीती रात किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धारदार हथियार से महिला के गले एवं सिर में गंभीर चोट कर उसकी हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंचे रामनगर थाना प्रभारी मामले की जांच कर रिपोर्ट के आधार पर धारा 450,302 भारतीय दंड विधान के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया गया है साथ ही मौका पंचनामा करने के उपरांत बॉडी को पीएम के लिए बिजुरी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

1 दिवसीय सामूहिक अवकाश पर लैब कर्मचारी, सरकार को दी सांकेतिक चेतावनी 


अनूपपुर

मध्य प्रदेश के मेडिकल लैब कर्मचारियों की 12 सूत्रीय मांग पूरी ना होने की दशा में 10 दिसंबर से जाएंगे अनिश्चित कालीन हड़ताल पर मरीजों की जांच होगी प्रभावित समस्त मंडल लैब टेक एसोसिएशन (हेल्थ सर्विसेस) द्वारा राज्य के मेडिकल लैब टेक्नीशियनो की जायज मांगों को लेब कर्मचारी संघ द्वारा लगातार उच्च स्तर पर रखा जाता रहा है. संगठन द्वारा लगातार पत्राचार एक दिवसीय सामूहिक अवकाश और उच्च स्तर पर अधिकारियों द्वारा रखी गयी बैठक में अपनी मांगों को स्पष्ट रूप से रखा गया परन्तु शासन प्रशासन द्वारा आज दिनांक तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लेब टेक्नीशियन, लैब असिस्टेन्ट एवं लैब अटेट सामूहिक रूप से दिनांक 10 जनवरी 2023 से अनिश्चतकालीन धरना / हडताल में शामिल रहेंगे और मांगों के पूर्ण होने तक कामबंद हड़ताल में शामिल रहेंगे हड़ताल / आन्दोलन के दौरान मरीजों को होने वाली असुविधा एवं परेशानी के लिए पूर्ण रूप से शासन प्रशासन जिम्मेदार होगा।

*इनकी प्रमुख मांग*

नॉन प्रैक्टिस अलाउंस, प्राइवेट प्रैक्टिस एवं बेसिक जांचों के साथ लैब चलाने की अनुमति प्रदेश में मेडिकल लैब टेक्नीशियनों को नॉन प्रैक्टिस अलाउंस प्राइवेट प्रैक्टिस एवं बेसिक जांचों के साथ लैब चलाने की अनुमति प्रदान की जाए है साथ ही 11 अन्य मांगे भी हैं।

*संघ के अनूपपुर जिले के पदाधिकारी रहे शामिल*

संरक्षक रामावतार सिंह पटेल संयोजक रामसुशील मिश्रा अध्यक्ष सुशील तिवारी कार्यवाहक अध्यक्ष शीशलाल पनिका &उपाध्यक्ष कमलेश कुमार पटेल कोषाध्यक्ष शीशलाल पनिका सचिव ज्योत्सना सिंह सह सचिव मालतीच्या मीडिया प्रभारी उमाकान्त उपाध्यक्ष रामकची कोल महासचिव सामा निराला अध्यक्ष महिला प्रकोष मालती पंथी समिति सदस्य लामू सिंह मराठी एवम फूल सिंह गुड्डा बैगा।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget