तेज रफ्तार कार ने 2 को रौंदा 1 की मौत 1 घायल, गाय से टकराने से महिला की मौत


अनूपपुर/राजेन्द्रग्राम

वही दूसरी घटना गाय से टकराने से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला सोना बाई पति मानसिंह अनूपपुर से राजेंद्रग्राम अपने नाती दिनेश सिंह के साथ जा रहे थे। तभी जेल बिल्डिंग के पास गाय से टकराने की वजह से सोना बाई गिर गई। जिसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। वही उसके नाती दिनेश सिंह को भी गंभीर चोट आई हैं। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। 

राजेंद्रग्राम थाना अंतर्गत विधायक रोड के पास शंकर मंदिर के पास  चंदन सरिवान पिता रमेश सरिवान वार्ड नम्बर 02 ग्राम पंचायत किरगी और पंकज गुप्ता दोनों खाना बना कर आ रहे थे। तभी उनके बाइक का पेट्रोल खत्म हो जाने के कारण रोड के किनारे खड़े थे।  तेज रफ्तार कार अपनी नियंत्रित खोते हुए दोनो को रौंदते निकल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदन सरिवान की मौके पर मौत हो गई और पंकज गुप्ता की हालत गंभीर हैं। जिसकी जानकारी पुलिस को दिए जाने पर पुष्पराजगढ़ पुलिस मौके में घटनास्थल पहुंचकर चंदन सरिवान और पंकज गुप्ता को पुष्पराजगढ़ चिकित्सालय में दोनों को भर्ती कराया गया।

उपचार दौरान अज्ञात बाबा की मौत, शिनाख्त न होने पर पुलिस ने किया अंतिम संस्कार


अनूपपुर

9 जनवरी 2023 जिला चिकित्सालय अनूपपुर में उपचार दौरान विगत दिनों एक अज्ञात बाबा की मौत हो जाने पर पुलिस द्वारा पहचान का प्रयास किए जाने के बाद भी पहचान ना होने पर सोमवार को ड्यूटी डॉक्टर से पीएम करा कर सोननदी पर स्थिति श्मशान घाट में दफनाकर अंतिम संस्कार कर जांच प्रारंभ की।

 घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार 6 जनवरी की रात बस स्टैंड अनूपपुर मैं बीमार हालात में एक अज्ञात वृद्ध बाबा जो लगभग 65-70 वर्ष का है को पुलिस द्वारा 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती कराया गया जिसकी उपचार दौरान 7 जनवरी को मौत हो जाने पर अज्ञात बाबा की पहचान हेतु पुलिस द्वारा प्रयास किया गया किंतु अज्ञात बाबा के शिनाख्त न होने पर 9 जनवरी को पुलिस द्वारा ड्यूटी डॉक्टर शव परीक्षण कराने बाद नगरपालिका की मदद से सोननदी के समीप स्थित श्मशान घाट में सुरक्षित स्थान पर दफना कर अंतिम संस्कार करते हुए जांच प्रारंभ की।

रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर से युवक गिरा अस्पताल पहुँचने पर हुई मौत


अनूपपुर

9 जनवरी2023 कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम सकरिया जेल भवन के पास रविवार की रात रेत लेकर जा रहा ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने से एक 30 वर्षीय युवक की जिला अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई, घटना की सूचना पर जिला अस्पताल पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है ट्रैक्टर में सवार अन्य तीन मजदूरों के घटनास्थल से भाग जाने के कारण प्रारंभिक तौर पर घटना का स्पष्ट कारण की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

इस संबंध में पुलिस को मिली जानकारी अनुसार राजेंद्रग्राम थाना अंतर्गत ग्राम धनपुरी निवासी 30 वर्षीय देवा सिंह पिता राम सिंह अपने अन्य मजदूरों संतोष सिंह,लालजी सिंह एवं मोहन सिंह के साथ अनूपपुर रेत खदान से ट्रैक्टर लेकर राजेंद्र ग्राम के धनपुरी गांव जा रहा था तभी रविवार की रात 10 बजे के लगभग अनूपपुर अमरकंटक मार्ग के मध्य ग्राम सकरिया में जेल भवन के पास ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने से देवा सिंह गिर गया जिससे देवा के सिर में गंभीर चोट आने पर उसे बेहोश स्थिति में रात गश्त कर रही पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा जिला अस्पताल लाया गया जहां देवा की मौत हो गई घटना की सूचना ड्यूटी डॉक्टर द्वारा जिला अस्पताल पुलिस को दिए जाने पर सोमवार की सुबह परिजनों के समक्ष मृतक के शव का पंचनामा एवं ड्यूटी डॉक्टर से शव परीक्षण कराने बाद अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौप कर जांच प्रारंभ की गई है,घटना के समय ट्रैक्टर में सवार अन्य तीन मजदूर साथी के डर के कारण भाग जाने से घटना की स्पष्ट स्थिति नहीं मिल सकी है जिस हेतु पुलिस घटना के समय उपस्थित अन्य मजदूरों की तलाश  करने का प्रयास कर रही है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget