तेज रफ्तार कार ने 2 को रौंदा 1 की मौत 1 घायल, गाय से टकराने से महिला की मौत
अनूपपुर/राजेन्द्रग्राम
वही दूसरी घटना गाय से टकराने से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला सोना बाई पति मानसिंह अनूपपुर से राजेंद्रग्राम अपने नाती दिनेश सिंह के साथ जा रहे थे। तभी जेल बिल्डिंग के पास गाय से टकराने की वजह से सोना बाई गिर गई। जिसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। वही उसके नाती दिनेश सिंह को भी गंभीर चोट आई हैं। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
राजेंद्रग्राम थाना अंतर्गत विधायक रोड के पास शंकर मंदिर के पास चंदन सरिवान पिता रमेश सरिवान वार्ड नम्बर 02 ग्राम पंचायत किरगी और पंकज गुप्ता दोनों खाना बना कर आ रहे थे। तभी उनके बाइक का पेट्रोल खत्म हो जाने के कारण रोड के किनारे खड़े थे। तेज रफ्तार कार अपनी नियंत्रित खोते हुए दोनो को रौंदते निकल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदन सरिवान की मौके पर मौत हो गई और पंकज गुप्ता की हालत गंभीर हैं। जिसकी जानकारी पुलिस को दिए जाने पर पुष्पराजगढ़ पुलिस मौके में घटनास्थल पहुंचकर चंदन सरिवान और पंकज गुप्ता को पुष्पराजगढ़ चिकित्सालय में दोनों को भर्ती कराया गया।
