प्रदेश महामंत्री का किसान मोर्चा जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष व महामंत्री ने किया भव्य स्वागत


शहड़ोल

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला प्रभारी वा जिला उपाध्यक्ष,शीतल पोद्दार तथा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि कांत त्रिपाठी व जिला महामंत्री,राम नारायण मिश्रा,ने आज भारतीय जनता पार्टी, के प्रदेशमहामंत्री  किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी, संभागीय संगठन प्रभारी  सरतेंदू तिवारी का आज भाजपा कार्यालय,मे भव्य स्वागत किया,किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने अपने प्रभारी को प्रतीक चिन्ह हल देकर स्वागत किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह जी के अध्यक्षता में कामकाजी बैठक रखी आज रखी गई जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित जयसिंहनगर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक जय सिंह मरावी जैतपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती मनीषा सिंह  एवं जिला पदाधिकारी में जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र मिश्रा सुशील शर्मा,जागेंद्र सिंह सातीका तिवारी अशोक मिश्रा जिला महामंत्री मनोज सिंह  दीपक शर्मा संतोष लोहानी जिला मंत्री शक्ति लक्षकार प्रकाशनारायण शुक्ला सुनीता तर्कीहार श्रीमती मीना कुशवाहा श्रीमती ममता पयासी जिला कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता मीडिया प्रभारी विनय केबट सोशल मीडिया प्रभारी रिकी विश्वकर्मा सह सोशल मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रियम त्रिपाठी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमाशंकर कुशवाहा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष  कमलेश सिंह अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित चौधरी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती निभा गुप्ता अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष राहत सिद्दीकी मंडल अध्यक्ष नगर शहडोल के सूर्यकांत निराला सिंहपुर मंडल अध्यक्ष राकेश कुशवाहा जयसिंहनगर मंडल अध्यक्ष रामनारायण पांडे खैरहा मंडल अध्यक्ष विपुल सिंह जैतपुर मंडल अध्यक्ष सचिन सेठिया सीधी मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता करकी मंडल अध्यक्ष राजेश द्विवेदी धनपुरी मंडल अध्यक्ष हेमंत सोनी सहित मंडल महामंत्री एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित कुशल मंच का संचालन जिला महामंत्री संतोष लोहानी द्वारा तथा आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री दीपक शर्मा द्वारा किया गया।

मैं लेखक छोटा हूं संकट बड़ा, प्रलेसं के राज्यस्तरीय बैठक में याद किया हरिशंकर परसाई को


देवास

परसाई जी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक विसंगतियों पर कलम चलाई थी। उनके अनुसार साहित्य में व्यंग्य कोई विधा नहीं होती साहित्य की हर विधा में  व्यंग्य हो सकता है। परसाई जी ने कभी भी स्त्रियों पर व्यंग्य नहीं किया। उनका लेखन आज भी प्रासंगिक हैं।

ये विचार प्रगतिशील लेखक संघ राज्य कार्यकारिणी की बैठक के अवसर पर हरिशंकर परसाई स्मरण परिचर्चा में व्यक्त किये गए। प्रलेसं के राष्ट्रीय सचिव विनीत तिवारी ने कहा कि आगामी वर्ष 2024 परसाई जी का जन्म शताब्दी वर्ष होगा। इस अवसर पर संपूर्ण देश में प्रलेसं द्वारा अनेक कार्यक्रमों में परसाई जी के अवदान को याद किया जाएगा। विनीत तिवारी ने कहा कि परसाई जी स्वयं को व्यंग्य लेखक नहीं मानते थे, उनके अनुसार साहित्य  की हर विधा में व्यंग्य लेखन हो सकता है। म. प्र. प्रलेसं के महासचिव तरुण गुहा नियोगी ने कहा कि आगामी वर्ष में  प्रलेसं के अनेक पुरोधाओं का जन्म शताब्दी वर्ष है। विख्यात रंगकर्मी हबीब तनवीर, रेखा जैन, गीतकार शैलेंद्र, महिला अधिकारों के लिए संघर्ष और बाल साहित्य का विपुल सृजन करने वालीं सांसद गीता मुखर्जी, उपन्यासकार रांगेय राघव पर भी कार्यक्रम होंगे। परसाई जी को ऐतिहासिक, साहित्यिक और सामाजिक दृष्टि से भी देखना होगा। उन्हें केवल व्यंग्य लेखक कहना उनका उचित मूल्यांकन नहीं है। परसाई जी कहते थे कि " मैं लेखक छोटा हूं संकट बड़ा हूं। " वे जीवन की विडंबनाओं पर लिखते थे। अनेक समाचार पत्रों में उनके स्तंभ छपते थे। परिवार, राज्य व समाज की उत्पत्ति, जर्मन आईडियोलॉजी आदि पुस्तकें पढ़ कर वे मार्क्सवाद के लिए प्रेरित हुए। जबलपुर में सांप्रदायिक दंगों को रोकने में परसाई जी ने बड़ी भूमिका निभाई थी।

राजीव कुमार शुक्ला ने कहा कि परसाई जी कहते थे कि सामाजिक दृष्टि में रचनाकार का पक्ष तय होना चाहिए। सार्थक व्यंग सदैव कमजोरों और वंचितों के साथ खड़ा होता है। परसाई  जी ने अपने लेखन में कभी भी स्त्री पर व्यंग नहीं किए, जबकि महिलाओं पर अनेक हास्य रचनाएं लिखी गई है। परसाई हमारे वैचारिक अभिभावक थे।

एसएन त्रिवेदी के अनुसार परसाई जी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर कलम चलाई थी। वे आज भी प्रासंगिक हैं। आयोजन में इंदौर इकाई की सारिका श्रीवास्तव में परसाई जी का जीवन परिचय दिया। उनकी कहानी "सदाचार का ताबीज" का वाचन बबीता चौहान ने तथा कबीर के भजन का गायन दयाराम सारोलिया ने किया। अध्यक्षीय उद्बोधन देवास प्रलेसं इकाई की अध्यक्ष कुसुम वागडे़ ने दिया। संचालन डॉक्टर जुगल किशोर राठौर ने किया। आभार माना इकबाल मोदी ने। हरनाम सिंह और कैलाश सिंह राजपूत,  भी मंचासीन थे।

पत्रकार व एडवोकेट सुमिता बनी जिला वॉलीबॉल एसोसियेशन की सह सचिव, लोगो ने दी शुभकामनाएं


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के चचाई में एमपीईबी हास्टल में जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सत्र 2022 में किए गए कार्यों एवम् वित्तीय लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया साथ ही एसोसिएशन के सहसचिव सत्येंद्र स्वरूप दुबे द्वारा प्रस्तुत त्याग पत्र को स्वीकार कर समाजिक कार्यों में प्रथम पंक्ति में खड़े रहने वाली पत्रकार व एडवोकेट सुमिता शर्मा को उनके स्थान पर सह सचिव सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया । सुमिता शर्मा  मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रांतीय सयुक्त सचिव, महिला पतंजलि सोशल मीडिया प्रभारी योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन की सदस्य एवम् लीनेस क्लब की मीडिया प्रभारी  का दायित्व भी निर्वहन कर रहीं हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के स्कूलों  एवम् समस्त गावों में वॉलीबॉल के प्रति खिलाड़ियों और स्कूल के बच्चों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इससे वे देश और प्रदेश को खेल में भी सम्मान दिलाएं। नवनियुक्त सहसचिव सुमिता शर्मा ने कहा कि वॉलीबॉल को जिला अनुपपुर में नई बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए एसोसिएशन हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने अपने नियुक्ति के लिए जिला वॉलीबॉल एसोसियेशन  का आभार जताया।उन्होंने कहा कि जिले के स्कूलों में भी खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जाएंगे, जिससे खेल में बच्चे अन्य खेलों की तरह अपना भविष्य उज्जवल बना सकें। , इनके चयन होने पर जिला वालीबाल संघ के संरक्षक  लक्ष्मण राव , अरुण कुमार सिंह, आशीष त्रिपाठी,  पंकज अग्रवाल एवं जिला वालीबाल संघ के अध्यक्ष  चैतन्य मिश्रा  कार्यकारी अध्यक्ष  सिद्धार्थ शिव सिंह , रामखेलावन राठौर , उपाध्यक्ष अमित शुक्ला विनोद सोनी सोमनाथ प्रचेता, विनोद विंधेश्वरी प्रसाद पांडेय,रमेश तिवारी सचिव  रामचंद्र यादव कोषाध्यक्ष प्रदीप यादव सह कोषाध्यक्ष उमेश राय सहसचिव दिनेश कुमार सिंह चंदेल ,मिथिलेश सिंह नेताम, हरिशंकर यादव, संभाग के पत्रकारो और एडवोकेट आदि लोगो ने शुभकामनाएं प्रेषित किया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget