अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल पेड़ से टकराई, युवक की घटना स्थल पर हुई मौत


अनूपपुर/चचाई

अनूपपुर जिले के चचाई थाना अंतर्गत कब्रिस्तान मोड़ के पास बाइक सवार एक युवक की पेड़ से टकराने  से मौके पर ही मौत हो गई।  मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव की पहचान के लिए परिजनों को बुलाया। लेकिन परिजन अभी तक मौके पर नहीं पहुंचे । फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए ले  जा रही हैं। 

जानकारी के अनुसार राजू बैगा  पुत्र स्वर्गीय रामप्रसाद बैगा उम्र 30 वर्ष निवासी लेदरा जिला शहडोल का रहने वाला है। राजू कैल्होरी रोड स्थित शारदा  मंदिर के पास एक झोपड़ी बनाकर रहता था। वह धनपुरी मे लकड़ी के सामान बनाने वाली कंपनी में काम करता था। रोज की तरह वह काम करने  गाना सुनते हुए धनपुरी जा रहा था। तभी नेशनल हाईवे कब्रिस्तान मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।  बाइक की टक्कर पेड़ से इतनी जबरदस्त थी कि राजू के मौके पर ही मौत हो गई।  राजू के परिजन अभी तक घटनास्थल पर नहीं पहुंचे हैं । वहीं उसके पड़ोस में रहने वाले प्रकाश ने राजू की शव की पहचान की हैं। राजू की एक दिव्यांग बेटी भी है।  फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई करते हुए राजू को जिला अस्पताल अनूपपुर पोस्टमार्टम के लिए ले जा रही हैं।

साइडिंग से ताप विद्युत गृह तक कोल परिवहन में कोयले की हो रही चोरी, प्रबंधन मौन


  देवहरा : 

अनूपपुर जिले के देवहरा चचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत संगमा साइडिंग से रेल द्वारा अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई तक कोयले का परिवहन मालगाड़ी द्वारा किया जाता है, ताप विद्युत गृह में कोयले की आपूर्ति इसी बैगन द्वारा लगातार की जाती है।संगमा से चचाई रेलवे लाइन की दूरी लगभग 8 से 10 किलोमीटर है जहां कोयला मालगाड़ी द्वारा संगमा साइडिंग से लोड होता है और ताप विद्युत गृह पहुंचाया जाता है। इस पूरे कार्य के दौरान मालगाड़ी के ड्राइवर को छोड़कर बाकी कोयले की सुरक्षा करना ताप विद्युत गृह की जिम्मेदारी होती है।कोयला साइडिंग से लोड होने के बाद ताप विद्युत गृह की निजी सुरक्षा में प्लांट तक पहुंचाया जाता है। प्लांट द्वारा सुरक्षा कार्य हेतु आउटसोर्सिंग के माध्यम से एक निजी एजेंसी को कार्य दिया गया है। सुरक्षा एजेंसी द्वारा बैगन के कोयले की सुरक्षा हेतु सुरक्षा गार्ड लगाया जाना सुनिश्चित किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विगत हफ्तों में ही लगभग 2 बार पूरा का पूरा एक बैगन खोलकर कोयले की चोरी की जा चुकी है इस पूरे प्रकरण में ताप विद्युत गृह के प्रबंधन द्वारा मौन सहमति एक शंका के घेरे में है। पूरा बैगन का कोयला सरेआम खोलकर चोरी हो जाना सुरक्षा एजेंसी व ताप विद्युत गृह प्रबंधन के कार्य पर प्रश्नचिन्ह लगाता है। प्रबंधन द्वारा इस ओर ध्यान ना देने से सरकारी राजस्व से लंबी राशि का नुकसान हो रहा है।

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की उम्मीदवार राम बाई ने वार्ड़ नं. 10 से नामांकन दाखिल किया


अनूपपुर/जैतहरी

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन संध्या शुक्ला के निर्देशन पर नगर परिषद जैतहरी मैं जैतहरी में 6 जनवरी 2023  को  पार्षद पद हेतु वार्ड नंबर 10 से श्रीमती रामबाई राठौर पति राम गोपाल राठौर का नामांकन दाखिल किया। जिसमे जिला अध्यक्ष राम किशोर सिंह राणा जिला प्रवक्ता अमित कुमार यादव तहसील उपाध्यक्ष संजय राठौर  किसान मोर्चा प्रांतीय सचिव संग्राम राठौर संगठन जैतहरी महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा राठौर जिला प्रवक्ता अमित कुमार यादव उपस्थित रहे अमित यादव ने बताया कि नगर परिषद जैतहरी में हो रहे चुनाव को लेकर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी पूरा जोर शोर से अपनी कमर कस कर जनता के बीच जानकारी जनता की हर समस्या का समाधान करने के लिए हर समय तत्पर रहता है और आज जनता चाहती है की भय, भूख, भ्रष्टाचार मुक्त, अनीति, अन्याय, अधर्म के खिलाफ आवाज उठा सके भ्रष्टाचार मुक्त नशा मुक्त अपराध मुक्त समाज को बना सके और निस्वार्थ भाव से शासन की हर योजना का लाभ दिला सके ऐसे पार्टी के साथ हम हैं और रहेंगे जनता के अपार सहयोग समर्थन से हम अपना प्रत्याशी को उतार रहे हैं निश्चित ही जनता के ऊपर हमें विश्वास है कि हमारा साथ देंगे और हम विजय होंगे।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget