भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की उम्मीदवार राम बाई ने वार्ड़ नं. 10 से नामांकन दाखिल किया
अनूपपुर/जैतहरी
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन संध्या शुक्ला के निर्देशन पर नगर परिषद जैतहरी मैं जैतहरी में 6 जनवरी 2023 को पार्षद पद हेतु वार्ड नंबर 10 से श्रीमती रामबाई राठौर पति राम गोपाल राठौर का नामांकन दाखिल किया। जिसमे जिला अध्यक्ष राम किशोर सिंह राणा जिला प्रवक्ता अमित कुमार यादव तहसील उपाध्यक्ष संजय राठौर किसान मोर्चा प्रांतीय सचिव संग्राम राठौर संगठन जैतहरी महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा राठौर जिला प्रवक्ता अमित कुमार यादव उपस्थित रहे अमित यादव ने बताया कि नगर परिषद जैतहरी में हो रहे चुनाव को लेकर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी पूरा जोर शोर से अपनी कमर कस कर जनता के बीच जानकारी जनता की हर समस्या का समाधान करने के लिए हर समय तत्पर रहता है और आज जनता चाहती है की भय, भूख, भ्रष्टाचार मुक्त, अनीति, अन्याय, अधर्म के खिलाफ आवाज उठा सके भ्रष्टाचार मुक्त नशा मुक्त अपराध मुक्त समाज को बना सके और निस्वार्थ भाव से शासन की हर योजना का लाभ दिला सके ऐसे पार्टी के साथ हम हैं और रहेंगे जनता के अपार सहयोग समर्थन से हम अपना प्रत्याशी को उतार रहे हैं निश्चित ही जनता के ऊपर हमें विश्वास है कि हमारा साथ देंगे और हम विजय होंगे।
