आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका एकता यूनियन ने विभिन्न मांगों को लेकर एडीएम को सौपा ज्ञापन


अनूपपुर

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपर कलेक्टर सरोधन सिंह को ज्ञापन सौंपा हैं। उन्होंने बताया कि पोषण ट्रेकर का हिंदी में नहीं है, आंगनबाड़ी भवनों का किराया नहीं मिलता है। विभागीय एप के लिए मोबाइल नहीं दिया गया। वहीं, मानदेय ना मिल रहा है। साथ ही पोषण मटका बंद करने एवं अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा हैं।

ज्ञापन में लेख है कि 80 प्रतिशत आंगनबाड़ी ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत है। जिससे मोबाइल में नेटवर्क नहीं रहता हैं। ऐसे में पोषण ट्रैकर एप पर काम करने में दिक्कतें आती हैं। वही पोषण ट्रैकर ऐप हिंदी में नहीं है, जिसके कारण आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को काम करने में दिक्कतें आती है। पोषण ट्रेकर एप द्वारा काम किए जाने के लिए प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को विभाग की तरफ से उपयुक्त मोबाइल व पोषण ट्रैकर एप का हिन्दी वर्जन एवं मोबाइल चलाने के लिए सिम कार्ड व इंटरनेट डाटा विभाग से हर माह दिया जाना चाहिए।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शासकीय कर्मचारी श्रेणी में रख कर न्यूनतम वेतन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 26 हजार एवं सहायिका को 21 हजार रुपए दिया जाए। इसके साथ आंगनबाड़ियों का किराया 1 साल से नहीं दिया गया। जिसके कारण आंगनवाड़ी खाली करने की स्थिति बनी है। जल्द से जल्द आंगनबाड़ियों का किराया दिया जाए। आंगनबाड़ी केंद्र अधिकांश ऐसी बस्तियों में चल रहे हैं, जहां गरीब और अति गरीब लोग रहते हैं। उनके यहां से पोषण मटका के लिए सामग्री मांगने से नहीं देता है। राज्य सरकार के द्वारा अपने हिस्से के मानदेय की गई अनुचित कटौती का आदेश तुरंत निरस्त कर अक्टूबर 2018 से काटी गई राशि का एरियर सहित तुरंत भुगतान करें।

गोलमाल कर धान बेचने जा रहे किसान को खाद्य विभाग ने पकड़ा, ट्रैक्टर सहित फरार हुआ आरोपी


अनूपपुर

किसी दूसरे के पंजीयन पर गोलमाल करके धान बेचने जा रहें किसान को खाद्य विभाग ने धर दबोचा कार्रवाई करते हुए धान को जप्त कर लिया। भरत लाल राठौर के पंजीयन में महेंद्र प्रसाद द्वारा धान बेचने पर खाद्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए महेंद्र प्रसाद मिश्रा के ट्रैक्टर में 100 बोरी धान लोड था। ट्रैक्टर को अनिल चतुर्वेदी ग्राम बरबसपुर स्थित गोदाम पर खड़ा कर उस गोदाम में 142 बोरी धान पहले से ही रखा हुआ था। तभी कनिष्ठ अधिकारी सीमा सिन्हा ने 242 बोरी लगभग 96 क्विंटल धान को जब्त कर लिए। धान को जब्त कर लाते समय ड्राइवर ने खाद्य विभाग को चकमा देते हुए ट्रैक्टर क्रा. MP 65 AA 2063 का ड्राइवर कलेक्ट्रेट ना लाते हुए रास्ते से ही गायब हो गया। महेंद्र प्रसाद मिश्रा ने भरत लाल राठौर के पंजीयन में धान बेचने जा रहा था। कनिष्ठ अधिकारी को रास्ते से जाते हुए धान के हेरफेर की शंका हुई। जिसके बाद कनिष्ठ अधिकारी ने बरबसपुर पर स्थित अनिल चतुर्वेदी के गोदाम पर महेंद्र प्रसाद से पूछताछ की। 142 बोरी धान जब्त किया था महेंद्र प्रसाद से पूछताछ में बताया कि भारत लाल राठौर के पंजीयन में धान बेचने जा रहा था। उसने ग्राम खाड़ा से 100 बोरी ट्रैक्टर में पहले से लोड कर बरबसपुर स्थित अनिल चतुर्वेदी के गोदाम से भी 142 बोरी धान लोड कर स्मार्ट सिटी धान खरीदी केंद्र बेचने जा रहा था। कनिष्ठ अधिकारी ने ट्रैक्टर में लोड 100 बोरी एवं अनिल चतुर्वेदी ग्राम बरबसपुर स्थित गोदाम से 142 बोरी धान को जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की। 

रिवाल्वर जप्त करने भोपाल पहुंची पुलिस टीम घर पर चस्पा हुई नोटिस, दो दिन से चल रही है पुलिस व फोरेंसिक टीम की जांच


अनुपपुर/कोतमा

जिले के कोतमा विधानसभा के कोंग्रेस विधायक सुनील सराफ का नए साल के जश्न का हर्ष फायरिंग का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने संज्ञान लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उक्त मामले पर फरियादी भुवनेश्वर शुक्ला के शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई। जिंसमे एफआईआर कायम कर प्रथम दिन पुलिस टीम व फोरेंसिक टीम कार्यक्रम स्थल पहुंची थी। जहां बारीकी से स्थल का मुआयना किया गया। 

आर सी अहिरवार ( वरिस्ठ वैज्ञानिक) एफएसएल जोन शहडोल व फोरेंसिक टीम द्वारा प्रथम दिन घटना स्थल का बारीकी से मुआयना किया गया। वही दूसरे दिन पुनः मैटल डिटेक्टर से मौका स्थल की हुई जांच। जांच के दौरान कार्यक्रम में लगे 10 सीलिंग पर्दे को मंगाकर बारीकी से जांच की गई। व 2 पर्दों को जप्त किया गया है।

मामले की सूक्ष्म जांच के साथ ही विधायक द्वारा किये गए रिवाल्वर से फायरिंग मामले में विधायक के लाइसेंसी रिवाल्वर को जप्त करने पुलिस टीम भौपाल रवाना हुई जिंसमे थाना कोतमा से एएसआई ब्रजेंश पांडे व प्रधान आरक्षक रामपाल सिंह सहित पुलिस बल भौपाल पहुंचा।  भौपाल पहुंची पुलिस टीम ने विधायक से सम्पर्क करने का प्रयास किया साथ ही विधायक निवास तक पुलिस टीम पहुंचने के पूर्व ही कॉन्ग्रेस विधायक सुनील सराफ कल सतना में होने वाले कॉन्ग्रेस प्रदेस अध्यक्ष कमलनाथ के कार्यक्रम में शामिल होने भौपाल से सतना रवाना हो गए। कॉन्ग्रेस विधायक सुनील सराफ़ से सम्पर्क न होने पर पुलिस टीम ने विधायक निवास पर नोटिश चस्पा कर बिना तामीली व बिना रिवाल्वर जप्त किये खाली हाथ मुख्यालय के लिए वापस हो गयी।

मामले की सूक्ष्म जांच के साथ फोरेंसिक टीम विधायक सराफ द्वारा किये गए हवाई फायर के खाली कारतूस की तलाश में है। हालांकि क्राइम एक्सपर्टों माने तो रिवाल्वर से यदि फायरिंग हुई होगी। उसकी बारीक जांच से यह तय हो जाएगा कि कितनी राउंड फायरिंग हुई। 

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget