गोलमाल कर धान बेचने जा रहे किसान को खाद्य विभाग ने पकड़ा, ट्रैक्टर सहित फरार हुआ आरोपी
अनूपपुर
किसी दूसरे के पंजीयन पर गोलमाल करके धान बेचने जा रहें किसान को खाद्य विभाग ने धर दबोचा कार्रवाई करते हुए धान को जप्त कर लिया। भरत लाल राठौर के पंजीयन में महेंद्र प्रसाद द्वारा धान बेचने पर खाद्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए महेंद्र प्रसाद मिश्रा के ट्रैक्टर में 100 बोरी धान लोड था। ट्रैक्टर को अनिल चतुर्वेदी ग्राम बरबसपुर स्थित गोदाम पर खड़ा कर उस गोदाम में 142 बोरी धान पहले से ही रखा हुआ था। तभी कनिष्ठ अधिकारी सीमा सिन्हा ने 242 बोरी लगभग 96 क्विंटल धान को जब्त कर लिए। धान को जब्त कर लाते समय ड्राइवर ने खाद्य विभाग को चकमा देते हुए ट्रैक्टर क्रा. MP 65 AA 2063 का ड्राइवर कलेक्ट्रेट ना लाते हुए रास्ते से ही गायब हो गया। महेंद्र प्रसाद मिश्रा ने भरत लाल राठौर के पंजीयन में धान बेचने जा रहा था। कनिष्ठ अधिकारी को रास्ते से जाते हुए धान के हेरफेर की शंका हुई। जिसके बाद कनिष्ठ अधिकारी ने बरबसपुर पर स्थित अनिल चतुर्वेदी के गोदाम पर महेंद्र प्रसाद से पूछताछ की। 142 बोरी धान जब्त किया था महेंद्र प्रसाद से पूछताछ में बताया कि भारत लाल राठौर के पंजीयन में धान बेचने जा रहा था। उसने ग्राम खाड़ा से 100 बोरी ट्रैक्टर में पहले से लोड कर बरबसपुर स्थित अनिल चतुर्वेदी के गोदाम से भी 142 बोरी धान लोड कर स्मार्ट सिटी धान खरीदी केंद्र बेचने जा रहा था। कनिष्ठ अधिकारी ने ट्रैक्टर में लोड 100 बोरी एवं अनिल चतुर्वेदी ग्राम बरबसपुर स्थित गोदाम से 142 बोरी धान को जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की।
