डीपीसी मदन त्रिपाठी के प्रेरणा संवाद कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा मध्यप्रदेश के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी

*जीवन में जीतने के लिए हारना जरूरी है - पंकज चतुर्वेदी प्रवक्ता मध्य प्रदेश भाजपा*


अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर जिले के कोतमा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरा में प्रेरणा संवाद कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के  प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी मोटीवेटर के तौर पर पहुंचे थे और कार्यक्रम की अध्यक्षता शहडोल डीपीसी मदन त्रिपाठी उर्फ मुन्ना भैया कर रहे थे कार्यक्रम का शुरुआत मां भारती के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन उपरांत स्वागत भाषण मदन त्रिपाठी के द्वारा दिया गया जिसमें भोपाल से चलकर क्या है पंकज चतुर्वेदी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मदन त्रिपाठी ने अपने शुरुआती जीवन से लेकर अंतिम पड़ाव तक की कहानी की व्याख्या की और लोगों को संदेश देते हुए यह कहा कि जीवन में सबसे पहले खेल शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोग आगे बढ़ते रहें क्योंकि मनुष्य के जीवन में खेल का अपना एक महत्वपूर्ण स्थान होता है क्योंकि खेल अनुशासन विनम्रता एवं सहजता का परिचय देता है और व्यक्ति को इस प्रकार अपने जीवन की रूपरेखा को तैयार करना होता है खेल के माध्यम से एक प्रेरणा मिलती है।

*जीवन में जीतने के लिए हारने का भी महत्वपूर्ण स्थान है पंकज चतुर्वेदी*

मध्य प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने प्रेरणा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं तो बड़े-बड़े ऑडिटोरियम हॉल और कारपोरेट सेक्टर में कॉलेज के छात्रों के बीच बच्चों के बीच अपने उद्बोधन और मोटिवेशन संदेश लोगों के बीच में रखता रहता हूं मगर गांव की स्मृति में आकर मेरे को बड़े ही सुखद अनुभूति हो रही है आगे पंकज चतुर्वेदी ने अपने उद्बोधन में लोगों के बीच एक संदेश दिया जिसमें यह कहा गया कि जीवन में जीतने के लिए हार का भी सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है जो व्यक्ति हारा नहीं वह जिंदगी में जीत की ओर नहीं बढ़ सकता क्योंकि हार ही हमको जीवन के हर लक्ष्य को अग्रसर करने के लिए बार-बार प्रेरित करती है।

*इनका हुआ सम्मान*

लगातार मदन त्रिपाठी मुन्ना भैया के द्वारा आयोजित लगभग 4 महीने से सुंदरकांड भंडारे और साथ में खेलकूद एवं शिक्षा को को बढ़ावा देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों का देव की सेवा कर रहे मां भारती के जवानों और शहीद हो चुके परिजनों का सम्मान आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान बुजुर्ग और वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान साथ ही ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का भी सम्मान साथ ही पत्रकारों का सम्मान इनके द्वारा किया जा रहा है इसी क्रम में ग्राम पंचायत सेमरा में आयोजित प्रेरणा संवाद कार्यक्रम में शहीद हुए परिजनों व सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों सेना के जवानों के साथ पत्रकारों का भी सम्मान किया गया साथ ही ग्रामों के वरिष्ठ जनों का भी सम्मान साल श्रीफल स्मृति चिन्ह देकर किया गया।

ठंड में गरीब बच्चों को स्कूल की प्राचार्य अमृत कौर ने बाटे स्वेटर व स्कूल ड्रेस


अनूपपुर/भालूमाड़ा

वर्तमान समय पर बढ़ती ठंड से हर कोई परेशान है बच्चे हो बुजुर्ग हो युवा हो सभी लोग कप कपाती ठंड से सभी का हाल बेहाल है लेकिन स्कूलों में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चे अपने-अपने स्कूल जाने के लिए लालायित रहते हैं वही जिन बच्चों के माता-पिता सक्षम है वे लोग अपने बच्चों के लिए ठंड से बचाव के उपाय तो कर लेते हैं लेकिन शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले अनेक निर्धन गरीब असहाय बच्चे भी होते हैं जिनके पास ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं होते ऐसे बच्चों के लिए समाज में अनेक लोग बच्चों की मदद के लिए आगे आते हैं इसी प्रकार शासकीय हाईस्कूल भालूमाडॉ क्रमांक एक की प्राचार्य सुश्री अमृत कौर एवं स्कूल के शिक्षकों के द्वारा 1 से लेकर 8 तक में पढ़ने वाले निर्धन निराश्रित छात्र छात्राओं को स्वेटर एवं स्कूल ड्रेस प्रदान किया गया जिससे बच्चे ठंड से बचाव करते हुए स्कूल आए और पढ़ाई कर सकें।

स्कूल के प्राथमिक एवं माध्यमिक कक्षाओं के लगभग 30 छात्र छात्राओं को स्वेटर एवं स्कूल ड्रेस प्रदान किया गया शिक्षकों ने बताया इनमें से छोटे-छोटे बच्चे जो अत्यंत गरीब है और कई बच्चे ऐसे भी हैं जिनके अभिभावक नहीं है वह अपने रिस्तेदारो के पास रह कर स्कूल आते हैं और पढ़ाई करते हैं ऐसे बच्चों को चिन्हित करते हुए प्राचार्य के द्वारा बच्चों को कर्म कपड़े स्कूल ड्रेस प्रदान किया गया जिसके बाद बच्चों को चेहरे पर मुस्कान नजर आई इस अवसर पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं अंत्योदय समिति के अध्यक्ष अजय द्विवेदी समाजसेवी एवं पत्रकार सुरेश शर्मा भी उपस्थित रहे स्कूल की प्राचार्य सुश्री अमृत कौर ने बच्चों को ठंड से बचाव एवं कोविड से बचाओ व सावधानी की जानकारी देते हुए बच्चों को पढ़ाई के लिए समझाइस दिए, आपने बताया की पांचवी और आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च से प्रारंभ हो जाएंगे अभी ठंड के कारण एक से पांच तक के बच्चों की छुट्टी है सोमवार से उन्हें स्कूल  आना है और सभी बच्चे नियमित रूप से स्कूल आए और पढ़ाई करें और घर में जाकर भी समय समय से खेलकूद आराम करते हुए पढ़ाई करें वर्तमान समय पर ठंड बहुत ज्यादा है इसलिए ठंड से बचाव भी सभी बच्चों को करना है अनावश्यक रूप से बाहर ना घूमे अपने घर पर ही रहे और गर्म कपड़े हर समय पहने रहें स्कूल जाते समय विशेष रुप से  स्वेटर गर्म कपड़े पहन कर ही स्कूल आए।

 बच्चों को गर्म कपड़े व ड्रेस प्रदान करने पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय द्विवेदी ने प्राचार्य एवं स्कूल प्रबंधन का धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारा यह नगर का स्कूल जहां सदैव ही बच्चों के हितों का ध्यान रखा जाता है वह चाहे पढ़ाई के लिए हो उनके स्वास्थ्य के लिए हो हर परिस्थितियों में हमारा स्कूल प्रबंधन बच्चों के साथ-साथ उनके पालकों को भी समझाइश देते हुए बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए अपना कर्तव्य पूरा करते हुए अपने निजी संसाधनों से भी बच्चों का हित करने में कभी पीछे नहीं रहे इसके पहले भी विद्यालय के द्वारा बच्चों को स्कूल सामग्री स्कूल बैग व उनके जरूरतों की चीजें व्यक्तिगत रूप से प्राचार्य एवं शिक्षकों के द्वारा बच्चों को दिया गया था और यह कार्य अत्यंत ही सराहनीय रहा है पत्रकार सुरेश शर्मा ने भी बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें समय से स्कूल आने एवं साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह देते हुए प्राचार्य एवं स्कूल प्रबंधन का धन्यवाद ज्ञापित किया जिन्होंने इन बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए उनके स्वास्थ्य के हित के लिए कपड़े एवं स्कूल ड्रेस प्रदान किया गया इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य सुश्री अमृत कौर शिक्षिका श्रीमती सुधा शुक्ला शिक्षक सतीश सिंह शिक्षक हर्ष सिंह शिक्षिका कुमारी अनिता उपस्थित रहे।

महिला मोर्चा का नव वर्ष मिलन समारोह सम्पन्न, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने भेंट किया उपहार 


अनूपपुर/बिजुरी

अनूपपुर जिले के बिजुरी नगर के होटल अतुल्यम  में मात्र शक्तियों द्वारा नूतन वर्ष 2023 के आगमन पर मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न मंडलों से मात्र शक्तियां सम्मिलित हुई इस कार्यक्रम में  महिलाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक  कार्यक्रम एवं खेल एवं सहभोज का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने अपनी सहभागिता देकर कार्यक्रम को आनंद मय बनाया इस अवसर पर बिजुरी नगर पालिका अध्यक्षा शहबीन पनिका उपाध्यक्ष प्रीति शर्मा एवं पार्षद महिलाओं द्वारा सभी सहभागी महिलाओं को भेंट प्रदान की गई।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget