डीपीसी मदन त्रिपाठी के प्रेरणा संवाद कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा मध्यप्रदेश के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी

डीपीसी मदन त्रिपाठी के प्रेरणा संवाद कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा मध्यप्रदेश के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी

*जीवन में जीतने के लिए हारना जरूरी है - पंकज चतुर्वेदी प्रवक्ता मध्य प्रदेश भाजपा*


अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर जिले के कोतमा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरा में प्रेरणा संवाद कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के  प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी मोटीवेटर के तौर पर पहुंचे थे और कार्यक्रम की अध्यक्षता शहडोल डीपीसी मदन त्रिपाठी उर्फ मुन्ना भैया कर रहे थे कार्यक्रम का शुरुआत मां भारती के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन उपरांत स्वागत भाषण मदन त्रिपाठी के द्वारा दिया गया जिसमें भोपाल से चलकर क्या है पंकज चतुर्वेदी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मदन त्रिपाठी ने अपने शुरुआती जीवन से लेकर अंतिम पड़ाव तक की कहानी की व्याख्या की और लोगों को संदेश देते हुए यह कहा कि जीवन में सबसे पहले खेल शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोग आगे बढ़ते रहें क्योंकि मनुष्य के जीवन में खेल का अपना एक महत्वपूर्ण स्थान होता है क्योंकि खेल अनुशासन विनम्रता एवं सहजता का परिचय देता है और व्यक्ति को इस प्रकार अपने जीवन की रूपरेखा को तैयार करना होता है खेल के माध्यम से एक प्रेरणा मिलती है।

*जीवन में जीतने के लिए हारने का भी महत्वपूर्ण स्थान है पंकज चतुर्वेदी*

मध्य प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने प्रेरणा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं तो बड़े-बड़े ऑडिटोरियम हॉल और कारपोरेट सेक्टर में कॉलेज के छात्रों के बीच बच्चों के बीच अपने उद्बोधन और मोटिवेशन संदेश लोगों के बीच में रखता रहता हूं मगर गांव की स्मृति में आकर मेरे को बड़े ही सुखद अनुभूति हो रही है आगे पंकज चतुर्वेदी ने अपने उद्बोधन में लोगों के बीच एक संदेश दिया जिसमें यह कहा गया कि जीवन में जीतने के लिए हार का भी सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है जो व्यक्ति हारा नहीं वह जिंदगी में जीत की ओर नहीं बढ़ सकता क्योंकि हार ही हमको जीवन के हर लक्ष्य को अग्रसर करने के लिए बार-बार प्रेरित करती है।

*इनका हुआ सम्मान*

लगातार मदन त्रिपाठी मुन्ना भैया के द्वारा आयोजित लगभग 4 महीने से सुंदरकांड भंडारे और साथ में खेलकूद एवं शिक्षा को को बढ़ावा देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों का देव की सेवा कर रहे मां भारती के जवानों और शहीद हो चुके परिजनों का सम्मान आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान बुजुर्ग और वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान साथ ही ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का भी सम्मान साथ ही पत्रकारों का सम्मान इनके द्वारा किया जा रहा है इसी क्रम में ग्राम पंचायत सेमरा में आयोजित प्रेरणा संवाद कार्यक्रम में शहीद हुए परिजनों व सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों सेना के जवानों के साथ पत्रकारों का भी सम्मान किया गया साथ ही ग्रामों के वरिष्ठ जनों का भी सम्मान साल श्रीफल स्मृति चिन्ह देकर किया गया।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget