निर्माण कार्य के दौरान करेंट की चपेट में आने से मजदूर की हुई मौत


अनूपपुर/बिजुरी

अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना अंतर्गत एक मजदूर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बिजली नगर के सरस्वती विद्यालय के समीप चल रहे निर्माण कार्य के दौरान मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया जिससे मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मामले के संबंध में बताया गया कि सरस्वती स्कूल के समीप स्थित दसशू प्रजापति के मकान में छत ढलाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान देर शाम छड़बांधने का कार्य करने के दौरान श्रमिक चूड़ामणि पिता स्वामी दीन कुशवाहा निवासी ग्राम बहेरा बांध 40 वर्ष की छत के ऊपर से गए हुए 11 केवी विद्युत तार की चपेट में आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई।

जिसे परिजनों और मजदूरी का कार्य करा रहे व्यक्ति ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी ले जाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मोटरसाइकिल मवेशी से टकराने पर युवक उपचार के दौरान अस्पताल में हुई मौत


अनूपपुर

4 जनवरी 2023 को शहडोल अमरकंटक मुख्य मार्ग में ग्राम धिरौल के पास देर शाम मोटरसाइकिल से अपने गांव आ रहे एक 38 वर्षीय व्यक्ति की सामने अचानक एक मवेशी आने से टकरा गया जिसकी जिला चिकित्सालय में उपचार दौरान मौत हो गई,घटना की सूचना पर पुलिस द्वारा कार्यवाही प्रारंभ की है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार चचाई थाना अंतर्गत ग्राम धिरौल निवासी 38 वर्षीय सोहन लाल पिता शुद्ध कोरी जो मंगलवार की साम अपने साथी रामकृष्ण पिता बालकरण पटेल के साथ अमलाई से मोटरसाइकिल चलाते हुए अपने घर ग्राम धिरौल आ रहा था तभी शहडोल अमरकंटक  मुख्य मार्ग के मध्य ग्राम धिरौल के पास कोलवासरी स्थान पर अचानक एक मवेशी के सामने आ जाने पर मोटरसाइकिल के अनियंत्रित हो कर टकरा जाने से सोहन को गंभीर चोटें आई वही उसका साथी रामकृष्ण पटेल पीछे की ओर गिर गया सोहन कोरी की जिला अस्पताल अनूपपुर पहुंचने पर मृत्यु हो गई। ड्यूटी डॉक्टर द्वारा घटना की जानकारी जिला अस्पताल पुलिस चौकी को दिए जाने पर पुलिस द्वारा परिजनों की उपस्थिति में शव का पंचनामा कर शव परीक्षण कराने बाद परिजनों को सौंप कर जांच प्रारंभ की।

गांव में 2 गुटो में विवाद होने के बाद 7 लोगो के खिलाफ नामजद व अन्य पर मामला दर्ज


अनूपपुर। 

अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लपटा में दो गुटो पर जमकर विवाद होने के बाद छावनी जैसी स्थित निर्मित हो गई थी विवाद होने का कारण चौधरी समाज के लोगो द्वारा भैसों का अवैध धंधा किया जाना और 31 दिसम्बर की रात्रि भैसों को पंचायत में सुपुर्द किया तथा छोड़ने के लिये रसीद की मांग करना था। जिस पर विवाद इतना बढ़ा की चौधरी समाज के कुछ लोगो द्वारा 2 जनवरी की सुबह लगभग 9 से 10 के बीच पंचायत भवन लपटा के पास रमेश सिंह गोड़ एवं लालचंद को अकेला पाकर डंडो से मारपीट कर दी। जिसकी सूचना लगते ही गांव के बहुत से लोग वहां पहुंच गये जिसे देखते हुये चौधरी समाज के लोगो द्वारा वहां से भाग खड़े हुये। वहीं गांव के लोगो द्वारा चौधरी समाज के कुछ लोगो को पकड़ने तथा उन पर कार्यवाही करने की मांग को लेकर ग्राम लपटा पंचायत भवन के पास बैठ गये। जहां सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों सहित गणेश सिंह गोड़ पिता लाल सिंह गोड़ उम्र 33 वर्ष निवासी लपटा के खिलाफ शिकायत दर्ज करने पर 7 लोगो जिनमें प्रेमलाल चौधरी, संजय चौधरी, राहुल चौधरी, चौथराम चौधरी, मोहन चौधरी, मोहित चौधरी, आशीष चौधरी सहित अन्य चौधरी समाज के लोगो के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है। जानकारी के अनुसार अवैध तरीके से भैसों के अवैध धंधा का बताया गया है हकीकत में पूरा मामला पंचायत चुनाव के बाद पूर्व सरपंच-सचिव तथा वर्तमान सरपंच के बीच की लड़ाई है। असल में ग्राम पंचायत लपटा के ग्रामीण महिला सरपंच भागवती सिंह पति फूल सिंह की जगह उनके जेठ रमेश सिंह गोड़ को सरपंच मानते है। ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच पद महिला होने के कारण हमने रमेश सिंह गोड़ के समर्थन में भागवती सिंह को वोट डाला था। लेकिन असल में हम सभी रमेश सिंह को ही अपना सरपंच मानते है। वहीं चौधरी समाज पूर्व सरपंच नर्मदा सिंह गोड़ के पक्ष में थे। जहां रमेश सिंह द्वारा वर्तमान सरपंच भागवती सिंह के साथ पूर्व सरपंच-सचिव द्वारा किये गये भ्रष्टाचार व रूपये आहरण किये जाने की शिकायत कलेक्टर सहित जिला पंचायत सीईओ व जनपद सीईओ से की गई, लेकिन कोई कार्यवाही अब तक नही की गई। जिसके कारण दोनो पक्षों में विवाद की स्थिति निर्मित हुई है। जानकारी के अनुसार चौधरी समाज की शिकायत पर भी पुलिस ने आगे के कार्यवाही के निर्देश दिये है। जहां चौधरी समाज के लोगो का आरोप है कुछ लोगो द्वारा हमारे घर में जबरन घुसकर मारपीट की गई प्राप्त जानकारी के अनुसार लपटा में 2 भैंस मिली थी। जिसे पंचायत में सुपुर्द किया गया था। भैंस को लेकर दूसरे पक्ष ने अपनी भैंस बताया। जब सरपंच पुष्पा सिंह के चाचा रमेश सिंह ने भैंस के संबंध में कागज मांगा तो दूसरे पक्ष ने चाचा रमेश सिंह पर हमला कर दिया। जिसे जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती कराया गया। सरपंच के पति नेपाल सिंह के साथ भी मारपीट की गई।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget