निर्माण कार्य के दौरान करेंट की चपेट में आने से मजदूर की हुई मौत
अनूपपुर/बिजुरी
अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना अंतर्गत एक मजदूर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बिजली नगर के सरस्वती विद्यालय के समीप चल रहे निर्माण कार्य के दौरान मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया जिससे मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मामले के संबंध में बताया गया कि सरस्वती स्कूल के समीप स्थित दसशू प्रजापति के मकान में छत ढलाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान देर शाम छड़बांधने का कार्य करने के दौरान श्रमिक चूड़ामणि पिता स्वामी दीन कुशवाहा निवासी ग्राम बहेरा बांध 40 वर्ष की छत के ऊपर से गए हुए 11 केवी विद्युत तार की चपेट में आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई।
जिसे परिजनों और मजदूरी का कार्य करा रहे व्यक्ति ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी ले जाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
