खुलेआम संचालित हो रहे हैं जुए के फड़ वीडियो वायरल होने पर भी पुलिस नहीं कर रही कार्यवाही


अनूपपुर

बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलगांव में धड़ल्ले से जुए के कारोबार का संचालन किया जा रहा है जिस पर पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है. सोशल मीडिया पर वीडियो जुए के फड़ का वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ जिसमें कई लोग बेखौफ होकर जुए का खेल खेल रहे हैं समीप ही छोटे बच्चे भी खड़े होकर इस खेल को हैरत भरी नजरों से देख रहे हैं. ऐसे में पुलिस की लापरवाही सामने आई है जहां छोटे बच्चे भी इस खेल का हिस्सा बन रहे हैं। यह वीडियो कब की है कितनी सच्चाई है इसकी दबंग पब्लिक प्रवक्ता पुष्टि नही करता है। मगर वीडियो जब की हो पुलिस को तो इस अवैध कार्यो पर तो कार्यवाही करनी चाहिए।

कोतमा में भी वीडियो वायरल होने के पश्चात भी पुलिस ने नहीं की कार्यवाही कोतमा थाना क्षेत्र में जुए के फड़ बेखौफ संचालित हो रहे हैं. जिस पर पुलिस किसी तरह की कार्यवाही नहीं कर रही है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर बीते सप्ताह वायरल हुआ था. जिसमें एक पार्षद भी शामिल था. जिस पर पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किए जाने से क्षेत्र में अवैध कारोबार पनप रहे हैं।

*इस मामले की जानकारी के लिए टीआई बिजुरी को 2 बार कॉल किया गया तो उनका मोबाइल बिजी आ रहा था*

प्रेसिडेंट इन काउंसिल के गठन में भाजपा के अध्यक्ष ने भाजपा के 3 पार्षदों को दिखाया बाहर का रास्ता


अनूपपुर

नगर पालिका परिषद अनूपपुर की प्रेसिडेंट इन काउंसिल पहले जो गठन हुआ था वह विवादों के कारण भंग कर दिया गया था। उसके बाद अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अनूपपुर के द्वारा प्रेसिडेंट इन काउंसिल का पुनर्गठन कर दिया है। जिसमे नगरपालिका अध्यक्ष अंजुलिका सिंह ने नगरपालिका अनूपपुर की प्रेसिडेंट इन काउंसिल से तीन पार्षदों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जिसमें वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद गणेश रौतेल, वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद प्रवीण कुमार सिंह एवं वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद अनिल कुमार पटेल शामिल हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 70 के अधीन नगर पालिका परिषद अनूपपुर कामकाज का संचालन तथा पदाधिकारियों की शक्तियों एवं कर्तव्य नियम 1996 के अंतर्गत पार्षदों को प्रेसिडेंट इन काउंसिल का गठन किया है।


जिसमे सुनीता बियानी पार्षद वार्ड क्रमांक 12 सामान्य प्रशासन विभाग, दीपक कुमार शुक्ला पार्षद वार्ड क्रमांक 4 जलकार्य तथा सीवरेज विभाग, रियाज अहमद पार्षद वार्ड क्रमांक 3  लोक निर्माण उद्यान विद्युत एवं यांत्रिकीय विभाग, मुन्नीबाई कोल पार्षद वार्ड क्रमांक 10 राजस्व वित्त एवं लेखा विभाग, रीनू सोनी पार्षद वार्ड क्रमांक 8 स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग, संजय चौधरी उर्फ डॉक्टर पार्षद वार्ड क्रमांक 2 योजना यातायात परिवहन एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग एवं संध्या राय पार्षद वार्ड क्रमांक 5 शहरी गरीबी उपशमन विभाग दिया गया है।


नगर पालिका अध्यक्ष अंजुलिका सिंह ने कहा है कि प्रेसिडेंट इन काउंसिल का पुनर्गठन कर दिया गया है।एवं सभी सम्मानित पार्षद जन दी गई जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन कर नगर पालिका क्षेत्र के लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराएं।

शीतलहर के कारण नर्सरी से कक्षा 5 व आंगनवाड़ी के बच्चों की 3 दिन की अवकाश घोषित


अनूपपुर

जिले में विगत 2 दिनों से शीत लहर के प्रभाव के कारण सुबह का तापमान 7 डिग्री से कम होने तथा कोहरे के कारण विजबिलटी अत्यंत न्यून है, जिससे छात्र-छात्राओं के आवागमन में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। फलतः जिला अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, आई.सी.एस.ई. एवं अन्य बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र- छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। जिसे दृष्टिगत रखते हुए प्रभारी कलेक्टर श्री सरोधन सिंह ने नर्सरी से कक्षा 5 वीं तक समस्त विद्यालयों एवं आगनबाडी केन्द्र के लिए 5 जनवरी से 7 जनवरी तक अवकाष घोषित किया है। यह अवकाश शिक्षकों पर लागू नहीं होगा।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget