प्रेसिडेंट इन काउंसिल के गठन में भाजपा के अध्यक्ष ने भाजपा के 3 पार्षदों को दिखाया बाहर का रास्ता
अनूपपुर
नगर पालिका परिषद अनूपपुर की प्रेसिडेंट इन काउंसिल पहले जो गठन हुआ था वह विवादों के कारण भंग कर दिया गया था। उसके बाद अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अनूपपुर के द्वारा प्रेसिडेंट इन काउंसिल का पुनर्गठन कर दिया है। जिसमे नगरपालिका अध्यक्ष अंजुलिका सिंह ने नगरपालिका अनूपपुर की प्रेसिडेंट इन काउंसिल से तीन पार्षदों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जिसमें वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद गणेश रौतेल, वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद प्रवीण कुमार सिंह एवं वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद अनिल कुमार पटेल शामिल हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 70 के अधीन नगर पालिका परिषद अनूपपुर कामकाज का संचालन तथा पदाधिकारियों की शक्तियों एवं कर्तव्य नियम 1996 के अंतर्गत पार्षदों को प्रेसिडेंट इन काउंसिल का गठन किया है।
जिसमे सुनीता बियानी पार्षद वार्ड क्रमांक 12 सामान्य प्रशासन विभाग, दीपक कुमार शुक्ला पार्षद वार्ड क्रमांक 4 जलकार्य तथा सीवरेज विभाग, रियाज अहमद पार्षद वार्ड क्रमांक 3 लोक निर्माण उद्यान विद्युत एवं यांत्रिकीय विभाग, मुन्नीबाई कोल पार्षद वार्ड क्रमांक 10 राजस्व वित्त एवं लेखा विभाग, रीनू सोनी पार्षद वार्ड क्रमांक 8 स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग, संजय चौधरी उर्फ डॉक्टर पार्षद वार्ड क्रमांक 2 योजना यातायात परिवहन एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग एवं संध्या राय पार्षद वार्ड क्रमांक 5 शहरी गरीबी उपशमन विभाग दिया गया है।
नगर पालिका अध्यक्ष अंजुलिका सिंह ने कहा है कि प्रेसिडेंट इन काउंसिल का पुनर्गठन कर दिया गया है।एवं सभी सम्मानित पार्षद जन दी गई जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन कर नगर पालिका क्षेत्र के लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराएं।
