नदी किनारे बेहोश मिले युवक को अस्पताल ले जातें समय हुई मौत


अनूपपुर

कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम दमना के कलछी नदी के किनारे 27 वर्षीय युवक बेहोश की स्थिति में मिला था। जिसे जिला अस्पताल लाने पर ड्यूटी डॉक्टर मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस जांच में जुटी है। घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार, कोतवाली अंतर्गत ग्राम दमना निवासी पूरन पिता जमुना कोल 27 वर्ष 31 दिसंबर की शाम घर से निकला था, जो घर वापस नहीं आया।


आसपास के ग्रामीणों ने सुबह पूरन को गांव के कलछी नदी में पुलिया के पास बेहोश स्थिति में पड़ा देखा। इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने बेहोश पूरन को को जिला चिकित्सालय लाया। जहां परीक्षण के दौरान ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित करते हुए घटना की जानकारी जिला अस्पताल पुलिस को दी। पुलिस ने पूरन के परिजनों को शव के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप कर जांच प्रारंभ की। प्रारंभिक जांच दौरान मृतक की मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

कोहरे के कारण बस और टैरेक्स में टक्कर, बाल बाल बचे यात्री, बड़ी दुर्घटना टली


अनूपपुर

नववर्ष का आगाज होते ही जिले में ठंड जोरदार दस्तक दिया है जिले में 12 से 15 डिग्री तापमान बना हुआ है जिला मुख्यालय समेत आस पास 2 जनवरी से कोहरे छाया हुआ है जिसके कारण ठंड बढ़ गयी है और आवागमन प्रभावित हुआ हो रहा है। कोहरे के कारण ज्यादा दूर तक दिखाई नही पड़ रहा है सुबह लोगो को वाहन की लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। 3 जनवरी को बनारस से राजनगर जा रही बस कोहरे के कारण टैरेक्स से भिड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहडोल से अनूपपुर आ रहीं बस क्रमांक एमपी 18 पी 0639 अनूपपुर जिले की सीमा पर थाना अमलाई अंतर्गत बुढार चचाई मुख्य मार्ग पर आज सुबह प्रयाग ट्रैवल्स की यात्री बस रेलवे साइडिंग में लगा टैरेक्स आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा हैं कि घने कोहरे की वजह से दोनों वाहनों के चालक सामने से आ रहे वाहन को ठीक ढंग से देख नहीं पाए जिसके कारण दुर्घटना घट गई। बस बनारस से राजनगर की ओर जा रही थी। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं।

गुलाब देवी मिश्रा के निधन से शोक व्याप्त, जिला आर्यव्रत ब्राह्मण महासभा ने दी श्रद्धांजलि


अनूपपुर

ग्राम खाड़ा के पूर्व प्राचार्य स्वर्गीय प्रहलाद राम मिश्रा जी की धर्मपत्नी और एडवोकेट चंद्रभूषण मिश्रा तथा एकता संकुल संगठन की अध्यक्ष रेखा द्विवेदी की पूजनीय माताजी तथा आर्यव्रत ब्राह्मण महासभा के अनूपपुर नगर सचिव प्रियेश तिवारी की नानी का लंबी बीमारी के बाद 97 वर्ष की आयु में गुलाब देवी मिश्रा का दुखद निधन हो गया।उनके निधन की खबर मिलते ही सर्वत्र शोक व्याप्त हो गया।काफी संख्या में लोगों ने उनके निवास पहुंचकर अपनी अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि मृत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देवें और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। जिला आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा अनूपपुर ने गुलाब देवी मिश्रा के निधन पर अपनी शोक श्रद्धांजलि अर्पित की हैं।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget