नदी किनारे बेहोश मिले युवक को अस्पताल ले जातें समय हुई मौत
अनूपपुर
कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम दमना के कलछी नदी के किनारे 27 वर्षीय युवक बेहोश की स्थिति में मिला था। जिसे जिला अस्पताल लाने पर ड्यूटी डॉक्टर मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस जांच में जुटी है। घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार, कोतवाली अंतर्गत ग्राम दमना निवासी पूरन पिता जमुना कोल 27 वर्ष 31 दिसंबर की शाम घर से निकला था, जो घर वापस नहीं आया।
आसपास के ग्रामीणों ने सुबह पूरन को गांव के कलछी नदी में पुलिया के पास बेहोश स्थिति में पड़ा देखा। इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने बेहोश पूरन को को जिला चिकित्सालय लाया। जहां परीक्षण के दौरान ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित करते हुए घटना की जानकारी जिला अस्पताल पुलिस को दी। पुलिस ने पूरन के परिजनों को शव के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप कर जांच प्रारंभ की। प्रारंभिक जांच दौरान मृतक की मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
