जीएम ऑफिस के पास देखा गया तेंदुआ, ग्रामीण व राहगीरों में हुई दहशत, मौके पर पहुचा वन विभाग



अनूपपुर/कोतमा 

बीती रात 9:30 बजे लगभग GM ऑफिस तिराहा और ग्राम कुशियारा के बीच एक तेंदुआ देखा गया,जहाँ भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष विजय सिंह 1 जनवरी की रात 9:30 बजे लगभग कार से कोतमा से जमुना की तरफ आ रहे थे तभी Gm ऑफिस तिराहा और ग्राम कुशियारा के बीच एक मोड़ के पास तेंदुआ जंगल के बीच में सड़क पार करता दिखा इस दौरान विजय सिंह ने अपनी गाड़ी वहीं खड़ी कर ली ,और अपने घर पहुचे ,और उन्होंने मीडिया से संपर्क किया जहां मीडिया के द्वारा वन विभाग के अवध राम शुक्ला वनरक्षक को इसकी सूचना दी गई,जहाँ रात 10:30 बजे लगभग डिप्टी रेंजर विनोद मिश्रा वनरक्षक अवध नरेश शुक्ला रात में अपनी टीम के साथ स्पॉट पर पहुंच गए और अपनी टीम के साथ सर्चिंग की, जहां रात में तो तेंदुआ कही नहीं दिखा दिया,आज सुबह वन विभाग की टीम दोबारा मौके पर पहुंची और जंगलो के बीच सर्चिंग की,काफी खोजबीन के बाद भी तेंदुआ के पैरों के निशान नही दिखाई दिए, रेत वाले रास्ते में राहगीरों के आने जाने की वजह से हो सकता निशान मिट गए हो जहां मौके पर उपस्थित वन विभाग की टीम के साथ पत्रकार दिवाकर विश्वकर्मा शैलेंद्र विश्वकर्मा उपस्थित रहे हैं।


इस संदर्भ में डिप्टी रेंजर विनोद मिश्रा से जानकारी चाही गई तो उन्होंने कहा है कि ग्रामीणों के द्वारा हमें सूचना मिली है कि रात में तेंदुआ दिखाई दिया है जिसमें हमारी टीम के द्वारा रात मे ही मौके पर पहुंचकर सर्चिंग किया गया और आज सुबह पुनः जंगल मे पहुंचकर आने-जाने वाले रास्तों में देखा गया जहां उसके निशान तो नहीं मिले हैं फिर भी ग्रामीणों को सचेत किया जाता है कि वे जंगलों में न जाये और न ही अपने पालतू जानवरों को जंगल में जाने दे, हमारी टीम के द्वारा लगातार सर्चिंग की जा रही है।



मैं हूँ डॉन विधायक ने रिवाल्वर से दागी दनादन गोली, डांस का वीडियो हुआ वायरल, देखे वीडियो


 अनूपपुर/कोतमा

जिले के कोतमा के कांग्रेस विधायक सुनील सराफ एक बार फिर चर्चा में है वो भी भाजपा सरकार के नीतियों के खिलाफ बोलने पर नही बल्कि अपने गैर जिम्मेदाराना हरकतों की बदौलत चर्चा पर रहते हैं। ये कोई नई बात नही जब कोतमा के कांग्रेस के विधायक विवादों में आये जो इस बार उनके गृह नगर कोतमा में उनके द्वारा आयोजित नया साल और उनके स्वयं के जन्म दिन पर उनके द्वारा आयोजित पार्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे वो अपने लायसेंसी रिवाल्वर से मंच पर ही आधा दर्जन कांग्रेसियो के बीच हवाई फायरिंग करते दिख रहे है। इसके पहले भी कई विवादों में इनका चोली दामन का साथ रहा है।

*देखे वायरल वीडियो*


*पहले भी रहा विवादों से नाता*

सुनील सराफ और विवाद एक दूसरे के पूरक माने जाते है  आए दिन अपनी किसी न किसी गतिविधि के कारण चर्चा का विषय बने रहते हैं वह एक बार फिर अपने ही जन्मदिन की पार्टी पर मंच पर मैं हूं डॉन की धुन पर डांस करते हुए अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से दनादन गोलियां दागते देखे और सुने गए जो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो समूचे जिले और प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है यहां पर हम बता दिया जाए कि कोतमा कांग्रेस विधायक सुनील सर्राफ इसके पहले ट्रेन में एक महिला के साथ अभद्रता के आरोप में आलोचना झेल चुके है जिसको लेकर पूरे प्रदेश में इनकी किरकिरी हुई थी यही वह सुनील सराफ हैं जो राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश में प्रवेश करने के समय मंच पर राहुल गांधी के साथ सेल्फी लेने के कारण राहुल गांधी द्वारा हाथ पकड़कर हटा देने के कारण सुर्खियों में आए थे कोरोना काल मे जब लोग एक दूसरे से दूर भागते थे तब घर पर भीड़ लगाकर कटहल बांटकर भी बहुत सारी सुर्खियां बटोरे थे। यही नहीं कांग्रेसी विधायक सुनील सराफ को लेकर ऐसे कई किस्से कहानी चर्चा में है जिनका उल्लेख करना फिलहाल तो जरूरी नहीं लग रहा है परंतु यह कहा जा सकता है कि हमेशा विवादित और चर्चा में रहने वाले सुनील सराफ आपने अपनी ही जन्मदिन और नए वर्ष  की पार्टी पर मंच और पंडाल में अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग करके शस्त्र अधिनियम की कई धाराओं का उल्लंघन तो किया ही है वह एक सम्मानित जनप्रतिनिधि के आचरण के विपरीत भी उनका यह कार्य माना जा रहा है फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर इस समय समूचे अनूपपुर में इस बात का चर्चा का विषय बन गया है कि आखिर वह कौन सा कारण है कि सुनील सराफ हमेशा अपने ऐसी हरकतों के कारण जो उनके विधायक पद के आचरण के विपरीत है चर्चा का कारण बन जाते हैं।

अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर जप्त, जुआं खेलते 3 लोगो को पकड़ा, पुलिस की कार्यवाही


अनूपपुर/कोतमा

अवैध रेत परिवहन की सूचना पर पुलिस ने कार्यवाही की है। प्राप्त सूचना पर सेमरिहा चौराहा मे सोनालिका नीले रंग की ट्रैक्टर ट्राली जिसमे अवैध रेत लोड 3 घन सेमी.आरोपी वाहन मालिक बीरबल साहू पिता रामलाल साहू उम्र 46 वर्ष निवासी बरटोला छिल्पा का स्वंय के ट्रैक्टर से अवैध रेत परिवहन करते पाया गया आरोपी से पूछताछ पर गोडारू नदी से चोरी से रेत निकाल कर लोडकर परविहन करना बताया जिसके कब्जे एक सोनालिका नीले रंग की ट्रैक्टर जिसके ट्राली मे अवैध रेत लोड 3 घन से.मी. जप्त कर थाना परिसर मे सुरक्षार्थ खड़ी कराई गई है।आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 379भा.द.वि. 4/21 खान एवं खनिज (विकास का विनियमन) अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

दूसरे मामले में सूचना मिलने पर ग्राम सेमरिहा मे पूरन दास महरा के नर्सरी के पास तास पत्तो पर रूपये पैसो से हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते पाये जाने पर दबिस देकर तीन व्यक्तियों नरेन्द्र मिश्रा पिता स्व.बलराम प्रसाद मिश्रा उम्र 38 वर्ष निवासी बुढानपुर, सतीष मिश्रा उर्फ लाला पिता सुदामा राम मिश्रा उम्र 43 वर्ष निवासी कोलमी व हरिकुश सोनी पिता राजेश सोनी उम्र 24 वर्ष नि. बुढानपुर को पकड़ा गया।जिनके कब्जे एवं जुआ फड़ से तास के 52 पत्ते एवं नगदी 3 हजार रूपये बरामद कर जप्त किया जाकर धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अजय कुमार, उप निरी. रामेश्वर सिंह वैस, सउनि सुरेश कुमार अहिरवार, प्र.आर. 127 अरविन्द राय, प्र.आर. 151 अजय शर्मा, आर. 435 संजय द्विवेदी एवं अन्य थाना स्टाफ की भूमिक सराहनीय रही।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget