मैं हूँ डॉन विधायक ने रिवाल्वर से दागी दनादन गोली, डांस का वीडियो हुआ वायरल, देखे वीडियो
अनूपपुर/कोतमा
जिले के कोतमा के कांग्रेस विधायक सुनील सराफ एक बार फिर चर्चा में है वो भी भाजपा सरकार के नीतियों के खिलाफ बोलने पर नही बल्कि अपने गैर जिम्मेदाराना हरकतों की बदौलत चर्चा पर रहते हैं। ये कोई नई बात नही जब कोतमा के कांग्रेस के विधायक विवादों में आये जो इस बार उनके गृह नगर कोतमा में उनके द्वारा आयोजित नया साल और उनके स्वयं के जन्म दिन पर उनके द्वारा आयोजित पार्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे वो अपने लायसेंसी रिवाल्वर से मंच पर ही आधा दर्जन कांग्रेसियो के बीच हवाई फायरिंग करते दिख रहे है। इसके पहले भी कई विवादों में इनका चोली दामन का साथ रहा है।
*देखे वायरल वीडियो*
*पहले भी रहा विवादों से नाता*
सुनील सराफ और विवाद एक दूसरे के पूरक माने जाते है आए दिन अपनी किसी न किसी गतिविधि के कारण चर्चा का विषय बने रहते हैं वह एक बार फिर अपने ही जन्मदिन की पार्टी पर मंच पर मैं हूं डॉन की धुन पर डांस करते हुए अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से दनादन गोलियां दागते देखे और सुने गए जो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो समूचे जिले और प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है यहां पर हम बता दिया जाए कि कोतमा कांग्रेस विधायक सुनील सर्राफ इसके पहले ट्रेन में एक महिला के साथ अभद्रता के आरोप में आलोचना झेल चुके है जिसको लेकर पूरे प्रदेश में इनकी किरकिरी हुई थी यही वह सुनील सराफ हैं जो राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश में प्रवेश करने के समय मंच पर राहुल गांधी के साथ सेल्फी लेने के कारण राहुल गांधी द्वारा हाथ पकड़कर हटा देने के कारण सुर्खियों में आए थे कोरोना काल मे जब लोग एक दूसरे से दूर भागते थे तब घर पर भीड़ लगाकर कटहल बांटकर भी बहुत सारी सुर्खियां बटोरे थे। यही नहीं कांग्रेसी विधायक सुनील सराफ को लेकर ऐसे कई किस्से कहानी चर्चा में है जिनका उल्लेख करना फिलहाल तो जरूरी नहीं लग रहा है परंतु यह कहा जा सकता है कि हमेशा विवादित और चर्चा में रहने वाले सुनील सराफ आपने अपनी ही जन्मदिन और नए वर्ष की पार्टी पर मंच और पंडाल में अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग करके शस्त्र अधिनियम की कई धाराओं का उल्लंघन तो किया ही है वह एक सम्मानित जनप्रतिनिधि के आचरण के विपरीत भी उनका यह कार्य माना जा रहा है फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर इस समय समूचे अनूपपुर में इस बात का चर्चा का विषय बन गया है कि आखिर वह कौन सा कारण है कि सुनील सराफ हमेशा अपने ऐसी हरकतों के कारण जो उनके विधायक पद के आचरण के विपरीत है चर्चा का कारण बन जाते हैं।
