अवैध गुमटी अतिक्रमण हटाने पर महिला सड़क पर लेटकर जताया विरोध, किया हंगामा 


अनूपपुर/राजेन्द्रग्राम

अनूपपुर जिले के तहसील मुख्यालय पुष्पराजगढ़ के राजेन्द्रग्राम-अमरकंटक मुख्य मार्ग में दोनों तरफ लगी अव्यवस्थित हाथ ठेला और सब्जी दुकान के कारण 20 फीट की सड़क संकीर्ण गली बन रही थी। पेट्रोल पंप तिराहे से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजेन्द्रग्राम जाने वाली सड़क दोनों तरफ लगी दुकानों के कारण 4 फीट की सड़क बन गई थी। प्रशासन की इस कार्यवाही से मुख्य मार्ग पर लगने वाले जाम और अवैध कब्जे से लोगों को राहत पहुंची है। कई दुकानदारों और हाट बाजार वालों ने सड़क के आसपास अपनी दुकानें जमा ली थी, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी। प्रशासन लगातार अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही कर रहा है मगर उसके बाद भी लोग समझने को तैयार नही है।

सरकारी भूमि पर किए अतिक्रमण पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की, राजेंद्रग्राम में प्रशासन बस स्टैंड, पेट्रोल पम्प के पास अतिक्रमण हटा रहा था। उसी दौरान महिला की बनाई गुमटी को ढहाया जा रहा था। महिला ने अपने नवजात बच्चे को जमीन पर पटक दिया और खुद भी जमीन पर लेट गई। महिला काफी देर तक हंगामा करती रही। स्थानीय लोगों ने उसे समझाया और बच्चे को सड़क से उठाया। लोगों ने बच्चे को महिला को सौंपने की कोशिश की लेकिन वह बच्चे को लेने से मना कर रही थी। वह बार-बार अतिक्रमण हटाने पर बाधा उत्पन्न कर रही थी। घटना स्थल पर प्रशासन के सभी लोग मौजूद हैं।


खुली खदान परियोजना का हुआ शुभारंभ प्रबंधक, अध्यक्ष उपाध्यक्ष, पार्षद रहे मौजूद


अनूपपुर/डोला

जिले के अंतिम छोर नगर परिषद डोला के अंतर्गत हसदेव क्षेत्र राजनगर खुली खदान परियोजना,  जहा लगभग पांच वर्षों से कोयले का उत्पादन बंद पड़ था। हसदेव क्षेत्र के मुखिया यूटी कंजरकर के अथक प्रयासों से भूमि पूजन कर माइंस का शुभारंभ किया गया था वही आज दिनांक 1जनवरी 2023 को राजनगर ओपन कास्ट का शुभारंभ किया गया। जीएम आप्रेशन संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि यह हम लोगों को एक नई उत्पादन की ऊंचाई पर ले जाने की पहली सीड़ी बनेगी। हसदेव एरिया एक बार फिर अपने अस्तित्व को प्राप्त कर गौरव का अनुभव करेगा।  वही इस बंद खदान के संचालन होने पर नगर परिषद इसका स्वागत करते हुए बोली कि कोई भी परियोजना चालू हो रही तो अच्छी सौगात लेकर आएगी क्योंकि निश्चित तौर पर अगर कोई भी परियोजना चालू होती है तो उसका लाभ प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से क्षेत्र के लोगों को ही मिलता है हमारे एरिया में कोयले के अलावा और कोई भी कार्य नहीं है कोयले की परियोजना बंद है तो क्षेत्र को नुकसान होता है यह परियोजना निश्चित तौर पर नगर परिषद के लिए लाभकारी रहेगी और साथ ही क्षेत्र के लोगों को भी लाभ मिलेगा। इस उद्धघाटन में जीएम आप्रेशन संजय कुमार मिश्रा, नपा उपाध्यक्ष रवि शंकर तिवारी,राहुल सिंह परिहार, समाजसेवी राकेश पांडे परिषद के पार्षद सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।

नववर्ष सुरक्षा में 200 सुरक्षा बल, 50 पॉइंट, 10 पेट्रोलिंग पार्टी, चप्पे चप्पे पर है पुलिस की निगाह


अनूपपुर

नव वर्ष की पूर्व संध्या एवं नववर्ष को दृष्टिगत रखते हुए व्यापक रूप से इंतजाम किए गए हैं। करीब 200 का पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए गए है। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेंद्र सिंह पवाँर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अभिषेक राजन, एसडीओपी अनूपपुर कीर्ति बघेल के द्वारा जिले के समस्त प्वाइंटों का निरीक्षण किया गया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर, समस्त एसडीओपी, रक्षित निरीक्षक अनूपपुर, समस्त थाना प्रभारी, यातायात प्रभारी व्यवस्था में सजग रहें। जिले में 50 सिक्स पॉइंट बनाए गए हैं एवं 10 पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार भ्रमण कर रही है । ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से यातायात पुलिस के द्वारा भी शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेन्द्र सिंह पवाँर के द्वारा जिले के समस्त नागरिकों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी गयी।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget