खुली खदान परियोजना का हुआ शुभारंभ प्रबंधक, अध्यक्ष उपाध्यक्ष, पार्षद रहे मौजूद
अनूपपुर/डोला
जिले के अंतिम छोर नगर परिषद डोला के अंतर्गत हसदेव क्षेत्र राजनगर खुली खदान परियोजना, जहा लगभग पांच वर्षों से कोयले का उत्पादन बंद पड़ था। हसदेव क्षेत्र के मुखिया यूटी कंजरकर के अथक प्रयासों से भूमि पूजन कर माइंस का शुभारंभ किया गया था वही आज दिनांक 1जनवरी 2023 को राजनगर ओपन कास्ट का शुभारंभ किया गया। जीएम आप्रेशन संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि यह हम लोगों को एक नई उत्पादन की ऊंचाई पर ले जाने की पहली सीड़ी बनेगी। हसदेव एरिया एक बार फिर अपने अस्तित्व को प्राप्त कर गौरव का अनुभव करेगा। वही इस बंद खदान के संचालन होने पर नगर परिषद इसका स्वागत करते हुए बोली कि कोई भी परियोजना चालू हो रही तो अच्छी सौगात लेकर आएगी क्योंकि निश्चित तौर पर अगर कोई भी परियोजना चालू होती है तो उसका लाभ प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से क्षेत्र के लोगों को ही मिलता है हमारे एरिया में कोयले के अलावा और कोई भी कार्य नहीं है कोयले की परियोजना बंद है तो क्षेत्र को नुकसान होता है यह परियोजना निश्चित तौर पर नगर परिषद के लिए लाभकारी रहेगी और साथ ही क्षेत्र के लोगों को भी लाभ मिलेगा। इस उद्धघाटन में जीएम आप्रेशन संजय कुमार मिश्रा, नपा उपाध्यक्ष रवि शंकर तिवारी,राहुल सिंह परिहार, समाजसेवी राकेश पांडे परिषद के पार्षद सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।
