डॉ. एस सी राय बने राजपत्रित अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष, लोगों ने दी शुभकामनाएं


अनूपपुर

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अनूपपुर के पद पर पदस्थ डॉ, सुरेशचंद्र राय को मध्य प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ भोपाल के प्रदेश अध्यक्ष इंजी, डी,के,यादव द्वारा अनूपपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है इसके पूर्व उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं अनूपपुर डॉ,व्ही,पी,एस, चौहान जिलाध्यक्ष का पदभार देख रहे थे डॉ,चौहान के 31 दिसंबर 2022 को सेवानिवृत्त होने पर डॉ,राय को जिला अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है यह घोषणा 30 दिसंबर को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष मैं रमेशचंद्र शर्मा अध्यक्ष म,प्र, राज्य कर्मचारी कल्याण समिति (राज्य मंत्री दर्जा) प्राप्त की अध्यक्षता में आयोजित कर्मचारी कल्याण समिति की बैठक दौरान घोषणा की गई इस दौरान म,प्र,राज्य कर्मचारी संघ प्रदेश महामंत्री हेमंत श्रीवास्तव,अपर कलेक्टर अनूपपुर सरोधन सिंह,एसडीएम अनूपपुर कमलेश पुरी,एसडीएम जैतहरी विजय डहेरिया, सेवानिवृत्त उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डा,चौहान के साथ जिले जिले के विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे हैं डॉ. एस सी राय को म,प्र,राजपत्रित अधिकारी संघ का अनूपपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर जिले के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ शुभचिंतकों ने बधाइयां दी हैं।

घर मे घुसकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, थाना में हुई शिकायत, आरोपी फरार


अनूपपुर/बिजुरी

अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना अंतर्गत 35 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने है। आरोपी ने महिला को घर में अकेले पाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल अभी आरोपी फरार है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला घर में अकेली थी। आरोपी उसी मोहल्ले में रहता है। आरोपी पीछे के दरवाजे पर आकर दरवाजा खटखटाया। महिला ने दरवाजा खोला। आरोपी पीछे के दरवाजे से घर के अंदर आ गया। उसी दौरान आरोपी महिला के पति के संबंध में पूछते हुए उसके घर के अंदर जा पहुंचा। महिला ने जब कहा कि घर पर मेरे पति नहीं है, तो मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने उपरांत आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला ने इसकी शिकायत थाने पर दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

 नगर में शुरू हुआ पोस्टर वार, एक के ऊपर एक पोस्टर चिपकाकर चमका रहे हैं राजनीति


अनूपपुर

अनुपपुर जिले की बिजुरी नगर पालिका जो किसी न किसी मामले में हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है ऐसा ही कुछ मामला अभी नगर के एक चौराहे में देखने को मिला जहां एक के ऊपर एक पोस्टर चढ़ा कर अपनी राजनीति चमकाने के खेल शुरू हुआ है गौरतलब है कि वर्ष के अंतिम पड़ाव पर आपसी मेलजोल को भूलकर देश के सबसे बड़े दल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इन दिनों गुटबाजी के चक्कर में अपने गुट को ऊंचा दिखाने के लिए दूसरे गुट को कैसे जलील किया जाए इसका तरीका अभी तक सार्वजनिक तो कभी नहीं हुआ था लेकिन बिजुरी कॉलरी ऑफिस तिराहे के पास एक सार्वजनिक फ्लेक्स बोर्ड लगाने वाली जगह पर देखने को मिला जहां पहले नगर पालिका परिषद बिजुरी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रथम नागरिक की  सबसे ऊपर लगा फोटो वाला बैनर समस्त नागरिकों को नववर्ष व मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लगवाया था जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिले के अध्यक्ष की भी फोटो दिखाई दे रही थी लेकिन 24 घंटे भी नही हुए थे  उस फ्लेक्स बैनर को लगे उसके ऊपर फिर एक बैनर जिसमें महात्मा गांधी ग्रामोदय चित्रकूट यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ भरत मिश्रा के प्रथम नगर आगमन पर स्वागत के लिए बैनर लगाकर नगर के अंदर पोस्टर वार शुरू हो गया है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget