नगर में शुरू हुआ पोस्टर वार, एक के ऊपर एक पोस्टर चिपकाकर चमका रहे हैं राजनीति

 नगर में शुरू हुआ पोस्टर वार, एक के ऊपर एक पोस्टर चिपकाकर चमका रहे हैं राजनीति


अनूपपुर

अनुपपुर जिले की बिजुरी नगर पालिका जो किसी न किसी मामले में हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है ऐसा ही कुछ मामला अभी नगर के एक चौराहे में देखने को मिला जहां एक के ऊपर एक पोस्टर चढ़ा कर अपनी राजनीति चमकाने के खेल शुरू हुआ है गौरतलब है कि वर्ष के अंतिम पड़ाव पर आपसी मेलजोल को भूलकर देश के सबसे बड़े दल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इन दिनों गुटबाजी के चक्कर में अपने गुट को ऊंचा दिखाने के लिए दूसरे गुट को कैसे जलील किया जाए इसका तरीका अभी तक सार्वजनिक तो कभी नहीं हुआ था लेकिन बिजुरी कॉलरी ऑफिस तिराहे के पास एक सार्वजनिक फ्लेक्स बोर्ड लगाने वाली जगह पर देखने को मिला जहां पहले नगर पालिका परिषद बिजुरी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रथम नागरिक की  सबसे ऊपर लगा फोटो वाला बैनर समस्त नागरिकों को नववर्ष व मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लगवाया था जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिले के अध्यक्ष की भी फोटो दिखाई दे रही थी लेकिन 24 घंटे भी नही हुए थे  उस फ्लेक्स बैनर को लगे उसके ऊपर फिर एक बैनर जिसमें महात्मा गांधी ग्रामोदय चित्रकूट यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ भरत मिश्रा के प्रथम नगर आगमन पर स्वागत के लिए बैनर लगाकर नगर के अंदर पोस्टर वार शुरू हो गया है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget